भारत जून में करेगा आयरलैंड का दौरा, टी20 सीरीज से पहले आयरिश कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने दिया इस्तीफा

Himanshu Singh भाषा
share

इंग्लैंड के सफेद गेंद के दौरे से पहले विश्व चैंपियन भारत जून में टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करेगा। आयरलैंड के हाई परफोरमेंस निदेशक ग्राहम वेस्ट ने इस सीरीज की पुष्टि की।

भारत जून में करेगा आयरलैंड का दौरा, टी20 सीरीज से पहले आयरिश कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने दिया इस्तीफा

आयरलैंड जून में भारत के साथ एक छोटी टी-20 सीरीज की मेजबानी करेगा। यह सीरीज इंग्लैंड में जुलाई में होने वाले सफेद गेंद दौरे से पहले खेली जायेगी। आयरलैंड ने आज इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ चल रही बातचीत की पुष्टि की। आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ग्राहम वेस्ट ने स्टर्लिंग के फैसले की घोषणा करते हुए एक बयान में पुष्टि की कि भारत के साथ होने वाली सीरीज तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। इससे आयरलैंड के अगले टी-20 कप्तान को टीम को अपने हिसाब से ढालने और तैयार करने का एक शुरुआती मौका मिलेगा।

ग्राहम वेस्ट ने कहा, "2028 के टी-20 विश्व कप के लिए क्वालिफिकेशन पक्का हो जाने के बाद पॉल के टी-20 कप्तान के पद से हटने के फैसले से नए कप्तान को अपनी शैली और कार्यप्रणाली को लागू करने का अवसर मिलेगा, जिसकी शुरुआत जून में भारत के खिलाफ सीरीज से होगी।"

यह प्रस्तावित सीरीज आयरलैंड के लिए एक बदलाव के दौर में हो रही है। कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने आज टी-20 के कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया है। स्टर्लिंग ने कहा, “मुझे लगता है कि टीम के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत करने का यह सही समय है, और जो भी टी-20 कप्तानी की जिम्मेदारी लेता है, मैं उसे हर सफलता की कामना करता हूं। उन्हें मेरा पूरा समर्थन मिलेगा, और मैं उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं, ताकि हम अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता की ओर आगे बढ़ते रहें और टीम को और मजबूत बनाते रहें।”

स्टर्लिंग ने 2023 में पूर्णकालिक आधार पर कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी और कुल 48 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में आयरलैंड की कप्तानी की। हालांकि, उनके कार्यकाल के दौरान आयरलैंड को दो बार टी-20 विश्व कप के ग्रुप चरण से ही बाहर होना पड़ा। उनका सबसे हालिया अभियान भी समय से पहले ही समाप्त हो गया, जब आयरलैंड के दूसरे मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय उनके घुटने में चोट लग गई थी।

क्रिकेट आयरलैंड ने अभी तक स्टर्लिंग के लिए किसी स्थायी उत्तराधिकारी का नाम नहीं बताया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज लोर्कन टकर, जो उप-कप्तान थे, ने टीम के आखिरी दो विश्व कप मैचों में टीम की कप्तानी की, जबकि हैरी टेक्टर को भी एक संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है।

आयरलैंड अगले साल गर्मियों में न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा, जिसमें एक टेस्ट मैच, बंगलादेश के खिलाफ तीन एकदिवसीय और तीन टी-20, और अफगानिस्तान के खिलाफ एक बहु-प्रारुप सीरीज शामिल है। भारत 20 जून को खत्म होने वाली एक टेस्ट और तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी कर रहा है।

इसके बाद भारत एक जुलाई से 19 जुलाई तक पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे खेलने के लिए इंग्लैंड जाएगा जबकि आयरलैंड सीरीज इंग्लैंड सीरीज से पहले होगी। भारत ने पिछले सात साल में तीन बार (2018, 2022 और 2023) आयरलैंड का दौरा किया है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।