वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक और सैमसन तीनों हो सकते हैं प्लेइंग 11 में फिट, मगर इस खिलाड़ी को देनी होगी 'कुर्बानी'

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में मौका देने के लिए हर कोई तैयार है, मगर किसको उसके लिए कुर्बानी देनी होगी सवाल यह है। अगर हम कहें कि वैभव, अभिषेक और सैमसन तीनों एक ही प्लेइंग XI में फिट हो सकते हैं तो आप क्या कहेंगे?

Abhishek Sharma, Sanju Samson, Vaibhav Sooryavanshi

इंडिया वर्सेस आयरलैंड दो मैच की टी20 सीरीज का आगाज शुक्रवार, 26 जून से होने जा रहा है। इस सीरीज के दौरान आकर्षण का केंद्र 15 साल के वैभव सूर्यवंशी रहने वाले हैं। वैभव सूर्यवंशी को यूके टूर पर होने वाली दोनों टी20 सीरीज के लिए चुना गया है। आयरलैंड के बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड में तो वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने के चांसेस कम है, लेकिन आयरलैंड में जरूर वह डेब्यू कर सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी अगर डेब्यू करते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। मगर सवाल यह है कि वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग XI में किसकी जगह आएंगे।

वैभव, अभिषेक और संजू एक ही प्लेइंग XI में फिट

भारत के पास अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के रूप में एक परफेक्ट ओपनिंग पेयर है। लेफ्टी-राइटी के इस कॉम्बिनेशन ने टी20 वर्ल्ड कप में खूब धमाल मचाया था। अगर श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर को वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में फिट करना है और अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को भी टीम में खिलाना है तो ईशान किशन की कुर्बानी देनी होगी।

ऐसे में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज करेंगे और संजू सैमसन नंबर-3 पर आ सकते हैं। अगर वैभव डेब्यू मैच में फेल होते हैं तो सैमसन अभिषेक के साथ पारी को संभाल सकते हैं।

नंबर-4 पर सरपंच साहब यानी कप्तान श्रेयस अय्यर, नंबर-5 पर तिलक वर्मा और नंबर-6 पर शिवम दुबे रहेंगे। इसके बाद भारत अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में दो ऑलराउंडर्स को खिला सकता है, ताकि बैटिंग और लंबी हो सके। यह भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी के साथ परफेक्ट प्लेइंग XI है।

संजू सैमसन या ईशान किशन

वहीं अगर भारत ईशान किशन को नंबर-3 पर खिलाना चाहता है तो उन्हें ओपनिंग में संजू सैमसन की कुर्बानी देनी होगी। तभी वैभव सूर्यवंशी अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज कर पाएंगे। अगर वैभव को पहले टी20 में बाहर बैठना पड़ता है तो अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ही भारत के ओपनिंग पेयर होंगे वहीं ईशान किशन नंबर-3 पर खेलते नजर आएंगे।

इंडिया स्क्वॉड वर्सेस आयरलैंड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।