‘हम फेल हो गए…’;अभिषेक शर्मा ने बताया आयरलैंड के खिलाफ भारत की हार का असली कारण

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अभिषेक शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ भारत को मिली शर्मनाक हार का असली कारण बताया है। बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 में भारत को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत आयरलैंड से हारा है।

Abhishek Sharma

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया को आयरलैंड के हाथों बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा। बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 में मेजबानों ने टीम इंडिया को 34 रनों से हराया। यह इंटरनेशनल क्रिकेट में आयरलैंड की भारत पर पहली जीत है। भारत की हार के कई कारण है, कोई बल्लेबाजों को दोषी बता रहा है तो कोई गेंदबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ रहा है। मगर टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा ने कंडीशन्स को जिम्मेदार ठहराया है। भारतीय सलामी बल्लेबाज के अनुसार भारतीय टीम परिस्थितियों के अनुसार ढल नहीं पाई जिस वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा।

बता दें, आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने 183 रनों का टारगेट रखा था। इस स्कोर का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने 19 गेंदों पर तूफानी फिफ्टी भी ठोकी थी, मगर दूसरे बल्लेबाजों का साथ ना मिलने की वजह से उनकी इस मेहनत पर पानी फिर गया। भारतीय टीम 148 रनों पर सिमट गई।

परिस्थितियों के अनुकूल नहीं हो पाए

अभिषेक शर्मा ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "यह सिर्फ इतना है कि हम कितनी जल्दी परिस्थितियों को अनुकूलित करते हैं, एक टीम के रूप में यह वास्तव में मायने रखता है, क्योंकि जब आप बैक-टू-बैक गेम खेल रहे होते हैं, तो एक ग्रु के रूप में आपको आगे बढ़ना होता है और परिस्थितियों से अभ्यस्त होना होता है, जब भी आपको अभ्यास सत्र मिलता है या शायद आप अभ्यस्त हो जाते हैं, मुझे लगता है कि एक हावी टीम के रूप में, आपको वास्तव में जल्दी से अनुकूलन करना होगा और यही हम आज कोशिश कर रहे थे, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ।"

भारत पर मंडराया 0-2 से हार का खतरा

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 28 जून को खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया सीरीज बचाने के इरादे से उतरेगी। भारत और आयरलैंड के बीच यह सीरीज दो ही टी20 मैचों की है। ऐसे में अब भारत यह सीरीज तो नहीं जीत सकता, आयरलैंड से पहला टी20 हारने के बाद जरूर भारत पर सीरीज हारने का खतरा मंडराने लगा है।

अगर दूसरे टी20 में भी मेजबान टीम उलफेर करती है तो यह टी20 क्रिकेट में भारत की अब तक की सबसे बड़ी हार होगी।

आयरलैंड के बाद इंग्लैंड दौरा

भारत को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैच की टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड का दौरा करना है, जहां टीम इंडिया 5 मैच की टी20 सीरीज के साथ 3 मैच की वनडे सीरीज खेलेगी। आयरलैंड के खिलाफ अगर भारत 0-2 से सीरीज हारकर इंग्लैंड पहुंचेगी तो इसका असर भारतीय खिलाड़ियों के कॉन्फिडेंस पर जरूर पड़ेगा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।