वैभव सूर्यवंशी सहित 3 खिलाड़ी भारत के लिए कर सकते हैं टी20 डेब्यू, इंडिया ए के लिए कर चुके हैं धमाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे आगामी आयरलैंड सीरीज में भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं। वैभव ने आईपीएल और इंडिया ए के लिए दमदार प्रदर्शन किया है।

Vaibhav Sooryavanshi Prince Yadav Suryansh Shedge

भारतीय टी20 टीम विश्व कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरने वाली है। भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज शुक्रवार से शुरू होने वाली है। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेलेगी। आगामी सीरीज में भारत के पास युवा खिलाड़ियों को आजमाने का सुनहरा मौका है। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव और ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे पर नजरें रहेंगी, जिन्होंने आईपीएल और इंडिया ए के लिए अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और टीम में पहली बार जगह बनाई।

भारत को आयरलैंड में 26 और 28 जून को दो टी 20 खेलना है। इसके बाद टीम पांच टी 20 और तीन वनडे खेलने इंग्लैंड रवाना होगी। भारत ने हाल में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज खेली थी, जहां टीम ने सभी मुकाबले जीते। हालांकि टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारत पहली बार टी20 फॉर्मेट में खेलने उतरेगा। इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव डेब्यू कर सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी

युवा बल्लेबाज ने 15 साल की उम्र में ही तहलका मचा रखा है। हाल ही में ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 11 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया था। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पारी में 29 गेंदों में 10 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 94 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस विस्फोटक पारी से भारत ने खिताबी मुकाबला आसानी से जीता। सूर्यवंशी को 26 जून से शुरू हो रहे आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिये भारतीय टीम में चुना गया है। बिहार के समस्तीपुर से अपने करियर की शुरूआत करने वाले सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जमाया था। 28 अप्रैल 2025 को गुजरात के खिलाफ 38 गेंद में 101 रन बनाकर वह 14 वर्ष 32 दिन की उम्र में टी20 क्रिकेट में शतक जमाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। इंग्लैंड या आयरलैंड के खिलाफ वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं। यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने 16 वर्ष 205 दिन की उम्र में पदार्पण किया था। उन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलते हुए 230 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाये।

सूर्यांश शेडगे

ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को भारतीय टीम में जगह मिली है। उन्हें टीम उभरते हुए ऑलराउंडर के तौर पर टीम में रख रही है। हार्दिक पांड्या और नितीश कुमार रेड्डी के बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है। बीसीसीआई ने रेड्डी के रिप्लेसमेंट के रूप में मुंबई के ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को दोनों दौरों पर भारतीय टी 20 दल में शामिल किया है। शेडगे ने हाल ही में भारत ए के लिए श्रीलंका में हुई त्रिकोणीय सीरीज़ में संतोषजनक प्रदर्शन किया था और पांच पारियों में 127 रन बनाने के साथ-साथ 23 ओवर भी फेंके थे। शेडगे 2024-25 सत्र में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम के भी प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रहे थे। उन्होंने निचले मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए 251.92 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाए थे। वहीं रेड्डी अब तक भारत के लिए 10 टेस्ट, छह वनडे और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं

प्रिंस यादव

भारतीय टीम सीनियर तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज के बाद अब नए तेज गेंदबाजों की तलाश में है और इस वजह से भारत ने अपने कुछ प्रमुख गेंदबाजों को विश्राम देकर अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में कम अनुभवी गेंदबाजों को आजमाया था, जिसमें प्रिंस यादव का नाम भी शामिल है। भारत तीन मैचों की सीरीज में गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे जैसे नए गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरा। इन तीनों ने इस सीरीज से वनडे क्रिकेट में पदार्पण भी किया। बराड़ सबसे प्रभावशाली गेंदबाज रहे, जिन्होंने तेज गति और उछाल भरी गेंदबाजी करते हुए सात विकेट लिए। प्रिंस यादव ने आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन किया था और लखऊ सुपर जायंट्स के लिए 14 मैच खेलते हुए 16 विकेट लिए।

आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे , अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।