बेलफास्ट हिंसा के बाद भारत के आयरलैंड दौरे पर छाए खतरे के बादल, टल सकता है वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू; जारी हुआ बयान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत के आयरलैंड दौरे का आगाज 26 जून से होने जा रहा है। भारत को आयरलैंड टूर पर दो मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। हालांकि बेलफास्ट हिंसा के बाद इस टूर पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

बेलफास्ट हिंसा के बाद भारत के आयरलैंड दौरे पर छाए खतरे के बादल, टल सकता है वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू; जारी हुआ बयान

टीम इंडिया इस समय अफगानिस्तान की मेजबानी कर रही है। एकमात्र टेस्ट के बाद भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के खत्म होने के तुरंत बाद भारतीय खिलाड़ी UK के लिए उड़ान भरेंगे। भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की टी20 सीरीज खेलनी है, इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएगी। हालांकि भारत के आयरलैंड दौरे पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं, ऐसे बेलफास्ट में हुई हिंसा के बाद हुआ है। क्रिकेट आयरलैंड ने इसको लेकर बयान भी जारी कर दिया है। फिलहाल यह कन्फर्म नहीं है कि भारत के मैच बेलफास्ट से शिफ्ट होंगे या यह दौरा ही रद्द कर दिया जाएगा। बीसीसीआई और आयरलैंड क्रिकेट स्थिति पर नजरें बनाए हुए हैं। अगर भारत का आयरलैंड दौरा रद्द होता है तो वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

लिस्बर्न में होने वाले इंटर-प्रोविंशियल T20 फेस्टिवल को रद्द कर दिया गया है। गुरुवार को क्रिकेट आयरलैंड ने पुष्टि की कि रविवार को होने वाले आयरिश सीनियर कप और नेशनल कप मैचों के बारे में अगले 48 घंटों में फैसला लिया जाएगा।

क्रिकेट आयरलैंड ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "क्रिकेट आयरलैंड उन इलाकों में हालात पर नज़र रख रहा है जहाँ अभी अशांति है और इस रविवार को होने वाले आयरिश सीनियर कप और नेशनल कप मैचों के बारे में अगले 48 घंटों में फैसला करेगा।"

बयान में आगे कहा गया, "हम संबंधित अधिकारियों और अपने प्रोविंशियल यूनियनों के साथ लगातार संपर्क में हैं। खिलाड़ियों, कोचों, मैच अधिकारियों और समर्थकों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे जरूरी है। जैसे ही और जानकारी मिलेगी, उसे बताया जाएगा।"

बीसीसीआई भी बनाए हुआ है पैनी नजर

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई भी बेलफास्ट के हालात पर पैनी नजर बनाए हुआ है। सीरीज शुरू होने से पहले बेलफास्ट में बिगड़े हालात ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआइ) की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में बेलफास्ट में हुई एक चाकूबाजी की घटना के बाद अप्रवासियों के विरुद्ध हिंसा भड़क उठी है।

हमले का वीडियो वायरल होने के बाद नस्ली तनाव बढ़ गया और कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए। नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में आग लगा दी, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

बीसीसीआइ के एक सूत्र ने बताया कि बेलफास्ट की मौजूदा स्थिति पर करीबी निगरानी रखी जा रही है। बीसीसीआइ पदाधिकारी ने कहा कि आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड पर ये निर्भर करेगा कि दोनों मैच कहां होंगे। अगर उनकी तरफ से कोई रिक्वेस्ट आती है तो उस पर हम विचार करेंगे।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।