'T20 WC से पहले ऐसा नहीं हो रहा था', आकाश चोपड़ा ने बताई भारत की हार में छुपी एक कहानी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

India vs England: भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में चार विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। भारत ने पिछले चार मैचों से तीन गंवा दिए हैं।

Aakash Chopra on Why India Lost 2nd T20I Against England

श्रेयस अय्यर के भारतीय टी20 टीम की कप्तानी संभालने के बाद से जीत का सूखा पड़ गया है। भारत ने पिछले चार मैचों में से तीन गंवा दिए हैं। इंग्लैंड ने शनिवार को दूसरे टी20 में चार विकेट से हार थमाई। भारत ने मैनचेस्चर में 190/7 का स्कोर खड़ा किया लेकिन मेजबान इंग्लैंड ने एक ओवर बाकी रहते टारगेट चेज कर लिया। भारत को आयरलैंड दौरे पर दो मैचों में ऐतिहासिक हार मिली थी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन बनने के बाद से भारत ने सबसे छोटे फॉर्मेट में कोई जीत दर्ज नहीं की, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। भारत के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि भारत टी20 वर्ल्ड कप से पहले हार नहीं रहा था और उसके बाद जीत नहीं रहा। उन्होंने साथ ही दूसरे टी20 में भारत की हार में छुपी एक छोटी कहानी बताई।

'मैच तो वहीं खत्म हो गया'

आकाश ने रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''दो ओवर में 56 रन, 27 अर्शदीप सिंह और 29 रवि बिश्नोई ने दिए। मैच तो वहीं खत्म हो गया क्योंकि आपके पास डिफेंड करने के लिए 225 रन नहीं हैं। जितने हैं, उतने डिफेंड हो रहे हैं। एक समय 28 गेंदों में 58 रन चाहिए थे और भारत ने मैच को पकड़ लिया था। उसके बाद, जैकेबल बेथेल ने बिश्नोई के ओवर में जो किए, मैच हाथ से निकल गया।''

'पहली जीत का इंतजार हो रहा'

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ''टी20 वर्ल्ड कप से पहले हम एक भी मैच नहीं हार रहे थे और उसके बाद से हम एक भी मैच जीत नहीं रहे हैं। लगातार तीन हार झेल चुके हैं और एक मैच बारिश में धुल गया। वर्ल्ड कप के बाद पहली जीत का इंतजार हो रहा है।'' आकाश ने कहा, ''मेरे विचार में इंग्लैंड और भारत 16वां और 17वां बहुत अहम था। बड़ी कहानी में हमेशा कुछ छोटी कहानी छुपी होती हैं। इंग्लैंड ने भारतीय पारी के दौरान 16वें और 17वें ओवर में महज 9 रन दिए। सैम करन ने 16वें ओवर में दो रन दिए थे और एक विकेट चटकाया। विल जैक्स ने अगले ओवर में 7 रन खर्च किए, जिसमें एक चौका लगा था।''

'30 रनों का अंतर बहुत था'

उन्होंने आगे कहा, '''भारत ने 16वें और 17वें ओवर में कुल 39 रन लुटाए थे। वरुण चक्रवर्ती ने 16वें ओवर में 10 रन दिए और विल जैक्स का विकेट लिया। लेकिन उसके अगले ओवर में 29 रन गए। बिश्नोई ने शुरुआत नो बॉल से की। उसके बाद छक्का पड़ा। फिर नौ बॉल डाली। ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगा। इन्हीं दो ओवर से मैच पलटा। 30 रनों का अंतर था, जो बहुत होता है। एक और ओवर था, जो काफी महंगा पड़ा। यह अर्शदीप द्वारा डाला गया तीसरा ओवर था। अर्शदीप ने ओपनर फिल साल्ट और जोस बटलर को शून्य पर आउट कर गजब की शुरुआत दिलाई थी। लेकिन उनके स्पेल के दूसरे ओवर में गए 27 रन। अगर दो ओवर में 56 रन जाएंगे तो मैच में वैसे ही पिछड़ जाएंगे। इंग्लैंड ने आराम से टारगेज चेज कर लिया।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।