विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा, SENA देशों में ठोक दी सबसे ज्यादा फिफ्टी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

विराट कोहली SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा।

विराट कोहली

विराट कोहली ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया। उनके और श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत ने 44 ओवर में 233 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान पूर्व कप्तान ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने कार्डिफ में 66 गेंद में 65 रन की पारी खेली। वहीं कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बने। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा।

SENA देशों में सबसे ज्यादा अर्धशतक

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में 50 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने SENA देशों में 30वीं बार अर्धशतक लगाया। उन्होंने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 29 बार ये कारनामा किया था। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सचिन ने 25 बार SENA देशों में अर्धशतक लगाया है। एमएस धोनी ने 24 बार और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 17 बार ऐसा किया है।

कोहली ने खेली दमदार पारी

कोहली की पारी ने उनके पुराने बेहतरीन दिनों की याद दिला दी, लेकिन रोहित शर्मा (26 रन) संघर्ष करते दिखे। जोफ्रा आर्चर (10 ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट) के घातक स्पेल से भारतीय टीम का मध्यक्रम बुरी तरह लड़खड़ा गया जिसमें 26 गेंद में 15 रन के अंदर चार विकेट गिर गए। गस एटकिंसन ने 50 रन देकर तीन विकेट जबकि साकिब महमूद ने 52 रन देकर दो विकेट लिए।

कोहली की 66 गेंद की पारी में आठ चौके शामिल थे, जिनमें आर्चर की गेंद पर लगाया गया 'बैक-ड्राइव' सबसे खूबसूरत था। रोहित ने 47 गेंद में नौ डॉट गेंद खेलीं और आसानी से आउट हो गए। उप-कप्तान श्रेयस अय्यर भारत के लिए बल्लेबाजी के नायक साबित हुए जिन्होंने 71 गेंद में पांच चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने शॉर्ट गेंद का अच्छी तरह सामना किया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा साथ नहीं मिला। उन्होंने आर्चर की गेंद पर छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया।

कोहली और अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी निभाई। लेकिन आर्चर की एक गेंद ने खेल का रूख बदल दिया जो कोहली के बल्ले के ऊपरी हिस्से से छूकर हवा में उछल गई और थर्ड मैन पर खड़े खिलाड़ी ने उनका कैच लपक लिया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।