विराट कोहली-गौतम गंभीर के बीच क्या सच में है अनबन? BCCI की तस्वीरों ने खत्म किया सस्पेंस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली लंबे समय बाद एक साथ बातचीत करते दिखे। टीम इंडिया के हाई कमीशन टूर के दौरान रोहित-गंभीर और कोहली की एक साथ बैठने और बातचीत की तस्वीरें सामने आई हैं।

गौतम गंभीर-विराट कोहली
गौतम गंभीर-विराट कोहली

भारतीय टीम ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग का दौरा किया। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया अकाउंट पर उस प्रोग्राम की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें विराट कोहली, गौतम गंभीर और रोहित शर्मा एक साथ बैठे हुए दिखे। इस दौरान दोनों की कार्यक्रम के दौरान हंसते हुए एक तस्वीर वायरल हो रही है। वहीं मैच शुरू होने से पहले भी गौतम गंभीर को विराट कोहली से बातचीत करते देखा गया, जिससे उनके बीच मनमुटाव की सभी रिपोर्ट झूठी साबित हुईं हैं। पिछले साल टेस्ट से संन्यास लेने के बाद ऐसी अफवाहें थी कि कोहली और गंभीर के बीच रिश्ते खराब हुए हैं।

गंभीर-कोहली के बीच अच्छे संबंध

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल वनडे सीरीज के दौरान ड्रेसिंग रूम या ट्रेनिंग सेशन के दौरान दोनों बातचीत करते हुए नहीं दिखे। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान भी ये दोनों एक साथ नहीं दिखे। कोहली बैटिंग कोच सितांशु कोटक के साथ बात करते नजर आए थे। कोटक से विराट कोहली और गौतम गंभीर के रिश्ते के बारे में पूछा गया था लेकिन बैटिंग कोच ने सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच संबंध अच्छे हैं और वे एक-दूसरे से बातचीत करते रहते हैं। लॉर्ड्स में तीसरे वनडे के लिए टॉस होने से पहले कोहली और गंभीर एक साथ दिखे और पूर्व कप्तान कोच की बातें सुन रहे थे

बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीर

तीसरे और अंतिम वनडे से पहले, भारतीय टीम ने हाई कमीशन का दौरा किया। जहां विराट कोहली, गौतम गंभीर और रोहित शर्मा एक साथ बैठे दिखे। बीसीसीआई के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल द्वारा शेयर तस्वीर में दोनों को आपस में बातचीत करते और हंसते हुए भी देखा गया।

भारतीय टीम के सदस्य

भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने मुख्य कोच गौतम गंभीर और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बीच बातचीत नहीं होने की खबरों को 'कोरी अफवाह' करार देते हुए कहा कि अभ्यास सत्र के दौरान भले ही वे एक-दूसरे से दूर-दूर दिखाई दें, लेकिन वे 'दिन में 10 बार' बात करते हैं। ऐसी अटकलें हैं कि गंभीर और कोहली काफी समय से एक-दूसरे से बातचीत नहीं कर रहे हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को सलाह दी गई है कि इन दोनों को एक साथ बिठाकर उनके मतभेदों को सुलझाने के लिए किसी मध्यस्थ की मदद ली जा सकती है।

उन्होंने कहा, ''विराट कोहली और गौतम गंभीर दिन में कम से कम 10 बार एक-दूसरे से बात करते हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें (कोहली को) मुख्य कोच से संवाद करने के लिए किसी माध्यम की जरूरत है।'' कोटक ने कहा, ''आपने संवादहीनता की बात की है। मुझे नहीं पता कि आप ये बातें कहां से सुनते हैं लेकिन ये कोरी अफवाहें हैं।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।