वैभव सूर्यवंशी की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, IND vs ENG दूसरे टी20 में कर सकते हैं डेब्यू!
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का हर किसी को इंतजार है। उन्होंने IND vs ENG दूसरे टी20 से पहले खुद इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बड़ा हिंट दिया है। 15 साल का यह खिलाड़ी अगर आज डेब्यू करता है तो इतिहास रच देगा।

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू कब होगा? जब से 15 साल के इस खिलाड़ी का चयन भारतीय टी20 टीम में हुआ है, तब से क्रिकेट के गलियारों में एक ही सवाल है। क्रिकेट दिग्गजों ने अनुमान लगाया था कि आयरलैंड के खिलाफ ही उन्हें अपना पहला मैच खेलने को मिल जाएगा। मगर टीम मैनेजमेंट का सोचना कुछ अलग था। श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर की जोड़ी वर्ल्ड कप विनिंग टीम में ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करना चाहती थी, जिस वजह से उन्होंने अधिकतर उन्हीं खिलाड़ियों को मौका दिया जिन्होंने 2026 टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इंग्लैंड के खिलाफ भी पहले टी20 में वैभव बेंच ही गर्म करते रहे, भले ही संजू सैमसन आयरलैंड दौरे के बाद यहां भी रन नहीं बना पाए। मगर अब लगता है कि इंतजार खत्म होने को है। वैभव ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने डेब्यू के हिंट दिए हैं।
वैभव सूर्यवंशी की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया बवाल
जी हां, इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरा टी20 आज यानी शनिवार, 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाना है। इस मैच मं वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की उम्मीद है। 15 साल के इस खिलाड़ी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है, जिससे उनके डेब्यू के हिंट मिले हैं।
वैभव सूर्यवंशी की इंस्टाग्राम स्टोरी में वह जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके पीछे इंग्लैंड के खिलाड़ी हैं और ऊपर बोर्ड पर फाइनल लिखा हुआ है। उन्होंने साथ ही लिखा कि 'नया चैप्टर'। यह सभी बातें उनके आज इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू के हिंट देती है।
वैसे यह तस्वीर इंडिया वर्सेस इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल की है, जहां वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 175 रनों की धुआंधार पारी खेलते हुए भारत को एकतरफा जीत दिलाई थी। इस मैच में उन्होंने 15 छक्के और इतने ही चौके लगाए थे। उम्मीद है कि वैभव सूर्यवंशी का सीनियर टीम में डेब्यू भी ऐसा ही जोरदार हो।
मोर्ने मोर्कल के अनुसार वैभव सूर्यवंशी को करना होगा इंतजार
वैभव सूर्यवंशी ने तो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए डेब्यू के हिंट दे दिए हैं, मगर मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल का कहना कुछ अलग था। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट अभी भी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी पर भरोसा जताएगी।
IND vs ENG दूसरे टी20 से पहले प्रेस कांफ्रेंस में मोर्कल ने कहा, "हमें इस बात का सम्मान करना चाहिए कि हमारे पास अभिषेक शर्मा के रूप में टी20 क्रिकेट का नंबर एक बल्लेबाज है। वहीं संजू विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। संजू का आईपीएल में भी प्रदर्शन शानदार रहा था। ऐसे में कोचिंग स्टाफ के तौर पर खिलाड़ियों पर भरोसा जताना और उनका समर्थन करना उचित है। हां, एक युवा खिलाड़ी दरवाजे पर दस्तक दे रहा है और यह उत्साहजनक है। लेकिन मेरा मानना है कि केवल इन दोनों खिलाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी टीम के लिए यह अच्छा संकेत है कि हम अपने खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं और उन पर भरोसा करते हैं। "
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


