Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs eng Vaibhav Sooryavanshi hits century against england in Under 19 World Cup 2026 final
वैभव सूर्यवंशी ने U19 विश्व कप फाइनल में लगाया सबसे तेज शतक, राज बावा का रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने U19 विश्व कप फाइनल में लगाया सबसे तेज शतक, राज बावा का रिकॉर्ड टूटा

संक्षेप:

विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप फाइनल में शतक लगाया है। उन्होंने 55 गेंद में 100 रन पूरे किए। वैभव 80 गेंद में 175 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Feb 06, 2026 03:16 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप फाइनल में दमदार शतक जड़ा है। वैभव सूर्यवंशी ने काफी सूझबूझ भरी पारी खेली और बिना रिस्क लिए लंबे-लंबे शॉट लगाए हैं। वैभव ने 55 गेंद में अपने 100 रन पूरे किए। वैभव ने अपनी पारी के दौरान अब तक 16 बाउंड्री लगाई है। इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 8 चौके लगाए हैं। वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने राज बावा का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 2022 में युगांडा के खिलाफ 69 गेंद में शतक लगाया था। वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 विश्व कप मैच में 60 से कम गेंदों के अंदर शतक लगाने वाले पहले भारतीय बैटर भी बने।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत की। टीम के सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज 11 गेंद में 9 रन ही बना सके। इसके बाद भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी के बीच दूसरे विकेट के लिए 90 गेंद में 142 रन की साझेदारी हुई। आयुष 51 गेंद में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। भारत के दोनों विकेट एलेक्स ग्रीन ने लिए हैं। अंडर-19 विश्व कप में इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को और भारत ने अफगानिस्तान को हराया।

ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी U19 में पूरा किया ‘छक्कों का शतक’; 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड किए अपने नाम

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंद में ताबड़तोड़ 175 रन बनाए। वैभव ने शतक लगाने के बाद 25 गेंदों में 75 रन ठोके। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ने अपनी इस दमदार पारी के दौरान 15 छक्के और इतने ही चौके लगाए। मैनी ने वैभव की मैराथन पारी का अंत किया। भारतीय टीम खबर लिखे जाने तक वैभव सूर्यवंशी के शतक और कप्तान आयुष म्हात्रे की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 300 से ऊपर का लक्ष्य देख रही है।

वैभव सूर्यवंशी ने अब यूथ ODI (युवा वनडे) में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है, उन्होंने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। दिसंबर में वैभव ने यूएई के खिलाफ अंडर-19 के खिलाफ दुबई में 14 छक्के लगाए थे लेकिन अब उन्होंने फाइनल में अपनी पारी के दौरान 15 छक्के लगाकर इस रिकॉर्ड को बेहतर कर लिया है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।