25 पारियों में 110 छक्के, वैभव सूर्यवंशी ने बना दिया ऐसा विश्व रिकॉर्ड जिसे तोड़ना लगभग असंभव
वैभव सूर्यवंशी ने आज की पारी के इन 15 छक्कों के साथ विश्व क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जिसे कोई भी बल्लेबाज तोड़ने का सोच भी नहीं सकता। वैभव सूर्यवंशी ने यूथ ओडीआई क्रिकेट में मात्र 25 पारियों में 110 छक्के लगा दिए हैं और विश्व क्रिकेट में एक नए कीर्तिमान की तरफ बढ़ गए हैं।

भारत और इंग्लैंड की बीच जिम्बाब्वे में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में वैभव सू्र्यवंशी ने ऐतिहासिक पारी खेलकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। उन्होंने इस मैच में शानदार 175 रनों की पारी सिर्फ 80 गेंदों में ताबड़तोड़ अंदाज में खेली। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी के दौरान 15 गगनचुंबी छक्के लगाए। उन्होंने 15 चौके भी जड़े और गेंदबाजों को सीधे बाउंड्री में डील किया।
वैभव सूर्यवंशी ने आज की पारी के इन 15 छक्कों के साथ विश्व क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जिसे कोई भी बल्लेबाज तोड़ने का सोच भी नहीं सकता। वैभव सूर्यवंशी ने यूथ ओडीआई क्रिकेट में मात्र 25 पारियों में 110 छक्के लगा दिए हैं और विश्व क्रिकेट में एक नए कीर्तिमान की तरफ बढ़ गए हैं। इतनी कम पारियों में इतने अधिक छक्के वैभव की सिक्स हिटिंग एबिलिटी को दर्शाते हैं। पिछली 25 पारियों में वैभव सूर्यवंशी यूथ क्रिकेट में किस तरह हावी रहे हैं उनकी आंकड़ों को देखकर पता लगाया जा सकता है।
यूथ ओडीआई में वैभव सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 25 पारियों में 110 छक्के लगा दिए हैं और दूसरे स्थान पर मौजूद बांग्लादेशी क्रिकेटर से कोसों आगे हैं। दूसरे स्थान पर मौजूद बांग्लादेश के जावाद अबरार ने 33 पारियों में 55 छक्के जड़े हैं, वहीं वैभव ने 8 पारियां कम खेलते हुए अबरार से डबल छक्के जड़ दिए हैं।
बिहार में जन्में वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम उम्र में ही कई कीर्तिमान स्थापित कर लिए हैं। वे आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में शुमार हैं। उन्होंने यूथ वनडे क्रिकेट में अपना शानदार प्रदर्शन किया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उनका जलवा देखने को मिला था। वैभव सूर्यवंशी मैदान पर सिर्फ अपनी ही उम्र के गेंदबाजों को नहीं, बल्कि बड़ी उम्र के गेंदबाजों को भी धराशायी कर देते हैं, जिसका प्रमाण उन्होंने आईपीएल मैच में गुजरात जायंट्स के खिलाफ दिया था।



