अक्षर पटेल के इस एफर्ट ने मोड़ा सेमीफाइनल का रुख, वीडियो देख दांतों तले दबा लेंगे उंगली आप!

Mar 06, 2026 12:28 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

अक्षर पटेल ने भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल में गजब का एफर्ट दिखाया, जो चर्चा का विषय बना गया है। उनके प्रयास से जैकब बेथेल और विल वैक्स की साझेदारी टूटी और मैच का रुख भारत की ओर मुड़ गया।

अक्षर पटेल के इस एफर्ट ने मोड़ा सेमीफाइनल का रुख, वीडियो देख दांतों तले दबा लेंगे उंगली आप!

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है। भारत ने गुरुवार को टूर्नामेंट के रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से मात दी। भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 253/7 का ऐतिहासिक स्कोर बनाया। जवाब में इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 246 रन बनाए। एक समय मैच भारत के हाथ से फिसलता हुआ नजर आ रहा था लेकिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने फील्डिंग में गजब का एफर्ट दिखाया और सेमीफाइनल रुख मोड़ दिया। उनके प्रयास से जैकेब बेथेल और और विल जैक्स की अहम साझेदारी टूटी और भारत वापसी करने में कामयाब रहा। बेथेल ने 48 गेंदों में 8 चौकों और साथ छक्कों की मदद से 105 रनों की पारी खेली। जैक्स ने 20 गेंदों में 35 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के हैं। इंग्लैंड ने चार विकेट 95 पर गंवा दिए थे मगर जैक्स और बेथेल ने पांचवें विकेट के लिए 77 रन जोड़कर भारत की सांसें अटका दीं।

अर्शदीप सिंह द्वारा डाले गए 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर विल जैक्स ने हवाई फायर का प्रयास किया। ऐसे में डीप प्वाइंट पर अक्षर ने बाईं तरफ लंबी दौड़ लगाई और गेंद के नीचे पहुंच गए। उन्होंने बाउंड्री पर गेंद को पकड़ लिया लेकिन संतुलन बिगड़ गया। हालांकि, अक्षर ने गेंद को बाउंड्री के बाहर नहीं जाने दिया। उन्होंने गिरने से पहले गेंद को उछाला, जिसके बाद शिमव दुबे ने कैच कंप्लीट कर लिया। वीडियो देख आप दांतों तले दबा लेंगे उंगली। कैच भले ही दुबे के खाते में लिखा गया मगर अक्षर के एफर्ट की खूब सराहना हो रही है। मैच के दौरान आमतौर पर शांत रहने वाले हेड कोच गौतम गंभीर भी कैच कंप्लीट होने के बाद खड़े होकर ताली बजाते हुए नजर आए। वहीं, एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''अक्षर ने सेमीफाइनल को अपनी पर्सनल कैचिंग मास्टरक्लास से बदल दिया।'' बता दें कि अक्षर ने मैच में कप्तान हैरी ब्रूक (7) का शानदार कैच लपका था।

देखें वीडियो…

254 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 38 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए। फिल साल्ट (पांच) और कप्तान हैरी ब्रूक (सात) रन बनाकर आउट हुए। छठे ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने जॉस बटलर को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। जॉस बटलर ने 17 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए 25 रन बनाए। इसके बाद टॉम बैटन (17) को अक्षर पटेल ने बोल्ड आउट किया। 14वें ओवर में अर्शदीप ने विल जैक्स को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। विल जैक्स ने 20 गेंदो में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 35 रन बनाए। 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक ने सैम करन (18) को आउट किया। आखिरी ओवर में शिवम दुबे की पहली गेंद जेकब बेथेल को रनआउट कर इंग्लैंड की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया। इससे पहले, संजू सैमसन (89), शिवम दुबे (43) और ईशान किशन (39) की तूफानी बल्लेबाजी के दम भारत ने विशाल स्कोर बनाया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।