इंग्लैंड में आखिरी मैच तक लड़ते रहे भारत के श्रेयस अय्यर सहित 4 खिलाड़ी, हार से भी नहीं टूटा मनोबल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भले ही भारत को 0-4 से करारी शिकस्त मिली हो लेकिन पूरे सीरीज में श्रेयस अय्यर, अभिषेक, अर्शदीप और किशन जूझते रहे और इंग्लैंड को टक्कर देते रहे।

भारत बनाम इंग्लैंड

भारतीय टी20 टीम को आयरलैंड के बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी हार मिली है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में फैंस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन उनके कप्तानी का करियर शुरू होने से पहले ही सवालों के घेरे में आ गया है। उनकी कप्तानी में टीम ने लगातार 6 मुकाबले गंवाए हैं। शनिवार को सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत को 56 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान भारतीय टीम की बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग बेहद खराब रही। आखिरी मुकाबले में टीम ने कई कैच गंवाए, जिसका फायदा इंग्लिश बल्लेबाजों को मिला। हालांकि पूरी सीरीज के दौरान कुछ खिलाड़ी ऐसे भी थे, जो टीम के लगातार हारने के बाद भी डटे रहे और अपने प्रदर्शन से टीम को मजबूती दी।

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कप्तानी में भले ही फ्लॉप रहे हो लेकिन बल्लेबाजी में उन्होंने टीम का पूरा साथ दिया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए और सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए। हालांकि दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा साथ नहीं मिला। श्रेयस अय्यर ने 5 मैचों में 218 रन बनाए। उनका औसत 54.50 रहा और स्ट्राइक रेट 157.97 था। अय्यर ने पहले मैच में 68 और फिर चौथे मैच में नाबाद 80 रन की पारी खेली थी। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम ने चारों मुकाबले गंवाए।

अभिषेक शर्मा

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जिस आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, वैसा इंग्लैंड में कुछ ही पारियों में देखने को मिला। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो पारियों में अच्छी बैटिंग करने के बाद उनके बल्ले से रन नहीं निकले और अंतिम तीन मैचों में 29 रन ही बना सके। हालांकि पहले मैच में उन्होंने अर्धशतक लगाया था और फिर दूसरे मैच में 43 रन की अहम पारी खेली थी। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज रहे। अभिषेक ने 5 मैचों में 131 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल था। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत की, जोकि संघर्ष करते हुए दिखे।

अर्शदीप सिंह

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कई मैचों में टीम को शुरुआती ओवरों में सफलता दिलाई। हालांकि दूसरे छोर से उन्हें बेहतर सपोर्ट नहीं मिला। अर्शदीप ने 5 मैचों में 4 विकेट लिए। जबकि भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज में इंग्लैंड के तीन गेंदबाज सैम करन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने 7-7 विकेट चटकाए। उनके अलावा हर्षित ने तीन विकेट चटकाए थे। भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर अनुभवी गेंदबाजों की कमी खली। बुमराह को आराम दिया गया है, जबकि हार्दिक पूरी तरह फिट नहीं हैं।

ईशान किशन

दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज ईशान किशन का बल्ला भी इंग्लैंड सीरीज में ज्यादा नहीं चला। वह पहले मैच में जीरो पर आउट हो गए। इसके बाद उन्होंने दूसरे मैच में 49 रन की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने तीसरे मैच में 13 और चौथे मैच में 4 रन बनाए। पांचवें मैच में किशन अच्छी लय में नजर आए और कुछ अच्छे शॉट खेले। जब तक वह क्रीज पर थे टीम की जीतने की उम्मीद कायम थी। उन्होंने 35 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली। वह टीम के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। किशन ने सीरीज में 5 मैचों में 122 रन बनाए।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।