पावरप्ले में पहली बार भारत ने 5 विकेट खोए, 19 गेंदों के भीतर आधी टीम लौटी पवेलियन
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान पावरप्ले के अंदर पांच विकेट गंवाए, जोकि भारतीय टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ। इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में भारत को 125 रनों से मात दी।
भारतीय टी20 टीम आयरलैंड के बाद इंग्लैंड सीरीज में भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। टीम ने शुरुआती तीन मैच खेलते हुए दो गंवाए हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था। आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद फैंस को उम्मीद थी कि इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत अपनी पूरी ताकत झोकेगा और बड़ी जीत हासिल करेगा। लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा। मंगलवार को तीसरे टी20 मैच के दौरान भारतीय टीम ने एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया, जोकि भारतीय टी20 क्रिकेट के इतिहास में आज से पहले नहीं बना था। भारतीय टीम की शुरुआत इतनी खराब थी कि सिर्फ 19 गेंदों के अंदर आधी टीम पवेलियन लौट गई थी।
20 साल में पहली बार हुआ
भारत ने पावरप्ले के अंदर ही पांच विकेट गंवा दिए थे, जोकि भारतीय टी20 क्रिकेट के 20 साल के इतिहास में पहली बार हुआ। इससे पहले कई मौकों पर टीम ने चार विकेट गंवाए थे लेकिन मंगलवार को बल्लेबाजों ने धैर्य नहीं दिखाया और बड़े शॉट खेलने के चक्कर में विकेट गंवाए। मौजूदा भारतीय टीम में ज्यादातर वो खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्होंने आईपीएल के हालिया सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन किया था लेकिन इंटरनेशनल स्तर पर लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। उपकप्तान तिलक वर्मा लगाातर मैचों में फ्लॉप हो रहे हैं, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी अपनी चमक नहीं बिखेर सके हैं और दो मैचों में सस्ते में पवेलियन लौटे हैं।
19 गेंदों के अंदर पांच विकेट
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत ने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर पहला विकेट गंवाया। अभिषेक शर्मा ने 7 गेंद में 10 रन बनाए। इसके बाद अगले ओवर में वैभव सूर्यवंशी भी दो छक्के लगाने के बाद आउट हो गए। उन्होंने 5 गेंद में 13 रन का योगदान दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने कुछ अच्छे शॉट खेले और लय में दिखे लेकिन जॉश टंग ने उन्हें आउट किया। उन्होंने 9 गेंद में 13 रन की पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वह भी ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। उन्होंने 4 गेंद में 5 रन बनाए। अक्षर पटेल पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट होने वाले बल्लेबाज रहे।
इस तरह भारत ने सिर्फ 19 गेंद के अंदर पांच विकेट गंवा दिए। भारतीय टीम शुरुआती झटकों से उबर नहीं सकी और 11.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 76 रन ही बना सकी। भारत के लिए 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार सके। वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन (13) ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से जॉश टंग ने चार और जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



