श्रेयस अय्यर के लिए बतौर कप्तान अपनी अलग पहचान बनाने का समय आ गया है, सपोर्ट में उतरे सबा करीम

भाषा, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सबा करीम का मानना है कि श्रेयस अय्यर जिस तरह आईपीएल में अपनी कप्तानी में फैसले लेते थे, उस तरह रणनीतिक कप्तानी की झलक इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक नहीं दिखी।

श्रेयस अय्यर

टी20 विश्व कप जीत के बाद सूर्यकुमार यादव से कप्तानी संभालने वाले अय्यर की अगुआई में भारत को अब तक सफलता नहीं मिली है। टीम आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 0-2 से हार गई और इसके बाद इंग्लैंड के विरुद्ध पहले मुकाबले के बारिश में धुल जाने के बाद लगातार तीन टी20 मैच गंवाकर पांच मैचों की सीरीज में 0-3 से पिछड़ गई। वहीं भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज सबा करीम का मानना है कि श्रेयस अय्यर के लिए आईपीएल में दिखाई गई अपनी रणनीतिक क्षमता को राष्ट्रीय टीम के लिए भी साबित करने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नेतृत्व क्षमता की स्पष्ट छाप छोड़ने का समय आ गया है।

फैसले में आईपीएल वाले कप्तान श्रेयस की झलक नहीं दिखी

करीम ने जियोहॉटस्टार से बातचीत में कहा, ''मुझे लगता है कि अब अय्यर को कप्तान के तौर पर खुद को स्थापित करना होगा। आईपीएल में उनकी जिस रणनीतिक कप्तानी की झलक देखने को मिली थी, वह अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नजर नहीं आई है।'' उन्होंने बल्लेबाजी क्रम पर सवाल उठाते हुए कहा, ''जब अय्यर खुद मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर रहे थे, तब शिवम दुबे को पांचवें नंबर पर भेजने का फैसला समझ से परे था। आईपीएल में हम जिस अय्यर को जानते हैं, वह ऐसा फैसला शायद नहीं लेते।''

उन्होंने हालांकि अय्यर की बल्लेबाजी की सराहना करते हुए कहा, '' उनका रन बनाना टीम के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू है। जब कप्तान खुद अच्छी बल्लेबाजी करता है तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है और कप्तानी भी बेहतर हो जाती है। उम्मीद है कि आने वाले मुकाबलों में यह देखने को मिलेगा। ''

दाएं हाथ के बल्लेबाज को शामिल करना होगा

करीम ने पांचवें टी20 मुकाबले के लिए भारतीय टीम में बदलाव की वकालत करते हुए कहा कि मध्यक्रम में एक अनुभवी दाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत है और फिलहाल संजू सैमसन सबसे उपयुक्त विकल्प हैं। उन्होंने कहा, ''लगातार बाएं हाथ के बल्लेबाजों की कड़ी को तोड़ने के लिए एक अनुभवी दाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत है और संजू सैमसन से बेहतर विकल्प कोई नहीं है। टीम प्रबंधन अगर तिलक वर्मा को बरकरार रखता है तो शिवम दुबे की जगह संजू सैमसन को शामिल किया जाना चाहिए। इससे बल्लेबाजी क्रम और अधिक मजबूत होगा।''

सूर्यांश शेडगे को मिले मौका

उन्होंने इसके साथ ही सूर्यांश शेडगे को वॉशिंगटन सुंदर की जगह एकादश में शामिल करने की वकालत करते हुए कहा,'' वह मध्यम गति से दो-तीन ओवर गेंदबाजी करते हुए छठे गेंदबाज की भूमिका को निभा सकता है।'' करीम ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी आईपीएल की सपाट पिचों और छोटी बाउंड्री की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाये हैं। उन्होंने कहा, ''हम अब भी ऐसे बल्लेबाजी कर रहे हैं जैसे भारत की छोटी बाउंड्री वाले मैदानों पर खेल रहे हों। विश्व कप विजेता टीम से ऐसी क्रिकेट की उम्मीद नहीं की जाती।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।