6 मैचों में ही श्रेयस अय्यर ने कोहली-सूर्यकुमार के रिकॉर्ड की बराबरी की, इंग्लैंड के खिलाफ ठोके 80 रन
श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान सेना देशों में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। श्रेयस ने चौथे मैच में नाबाद 80 रन बनाए।
भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर कप्तानी पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। ब्रिस्टल में चौथे मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले के अंदर ही दो विकेट गंवा दिए थे। हालांकि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर दमदार पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही वह सेना देशों में बतौर कप्तान 50 से अधिक रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए चौथे मुकाबले में 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए। टीम के लिए श्रेयस ने सर्वादिक 67 रन बनाए।
बतौर कप्तान सेना देशों में 50 से अधिक स्कोर
स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। ये टी20 इंटरनेशनल में उनका 10वीं फिफ्टी है। बतौर भारतीय कप्तान सेना देशों में टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक बार 50 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने तीन बार ये कारनामा किया है। विराट कोहली ने दो बार ये कमाल किया है, जबकि सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर ने भी 2-2 बार ये काम किया है।
बतौर भारतीय सेना देशों में सर्वाधिक 50+ स्कोर
सेना देशों में सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम है। दोनों ने 10-10 बार ये उपलब्धि हासिल की है। पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सात बार, केएल राहुल ने 6, गौतम गंभीर ने 5 और युवराज सिंह ने चार बार ये कारनामा किया है। श्रेयस तीसरी बार 50 से अधिक स्कोर बनाकर इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने शिखर धवन और अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी की।
भारत ने बनाए 158 रन
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मैच में भारत सात विकेट पर 158 रन ही बना सका। अय्यर ने 49 गेंद में चार चौकों और पांच छक्कों से नाबाद 80 रन की पारी खेलने के अलावा शिवम दुबे (22) के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी भी की। उनके अलावा भारत का कोई बल्लेबाज लय में नजर नहीं आया। कप्तान ने भारतीय पारी में आधे से अधिक रन बनाए। सइंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाजों जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने क्रमश: 20 और 36 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत खराब रही जब वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर नाकाम रहे और सिर्फ 15 रन बनाने के बाद आर्चर की गेंद को मिड ऑन पर सैम कुरेन के हाथों में खेल गए। ईशान किशन भी सिर्फ चार रन बनाने के बाद टंग की गेंद पर शॉर्ट मैन पर कुरेन को आसान कैच दे बैठे। भारत ने पावर प्ले में दो विकेट पर 44 रन बनाए।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



