रोहित का वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूटेगा, चयनकर्ताओं ने छोड़ा साथ; लॉर्ड्स वनडे हो सकता है आखिरी

भाषा, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रोहित शर्मा का वनडे विश्व कप 2027 में खेलने का सपना अधूरा रह जाएगा। क्योंकि चयनकर्ता उन्हें भविष्य की योजनाओं का हिस्सा नहीं मान रहे और लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच हो सकता है।

रोहित शर्मा

भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे मैच पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय चयन समिति की मौजूदा सोच यही है कि इंग्लैंड दौरे के बाद उन्हें भारतीय वनडे टीम में आगे नहीं चुना जाएगा। पिछली आठ वनडे पारियों में 39 वर्षीय रोहित शर्मा ने केवल 241 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 30.1 और स्ट्राइक रेट 88.6 रहा है, जबकि उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है।

रोहित भविष्य की योजनाओं का हिस्सा नहीं

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर इस दौरे पर टीम के साथ कार्डिफ में मौजूद हैं। सूत्रों का कहना है कि चयनकर्ता अगले वर्ष होने वाले वनडे विश्व कप के लिए दो आईसीसी ट्रॉफी जीत चुके भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को अपनी भविष्य की योजनाओं का हिस्सा नहीं मान रहे हैं। चयन मामलों से जुड़े बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ''राष्ट्रीय चयनकर्ता चाहते हैं कि यशस्वी जायसवाल को लंबा मौका दिया जाए। उन्होंने तीन पारियों में दो शतक लगाए हैं। विश्व कप से पहले लगभग 20 वनडे मैच बाकी हैं और जायसवाल को ये सभी मैच खेलने का अवसर मिलना चाहिए। ‘’

सूत्र ने कहा, ''कोई भी रोहित शर्मा से संन्यास लेने के लिए नहीं कह सकता। लेकिन यह स्पष्ट है कि सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे श्रृंखला से चयनकर्ता भविष्य की टीम तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं। रोहित के भविष्य को लेकर अंतिम फैसला उन्हें स्वयं करना होगा। ''

सूत्रों के अनुसार, मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर इस मुद्दे पर एकमत हैं कि विराट कोहली अपनी मौजूदा फॉर्म और फिटनेस के कारण टीम में स्वतः चयन के हकदार हैं जबकि रोहित शर्मा के मामले में ऐसी स्थिति नहीं है।

यशस्वी को मिल सकता है मौका

यह भी समझा जाता है कि यदि इंग्लैंड दौरे के बाद भी रोहित शर्मा को टीम में बनाए रखा जाता है, तो यशस्वी जायसवाल को महत्वपूर्ण मैच अनुभव से वंचित होना पड़ेगा, जिसे चयनकर्ता उचित नहीं मानते। गौरतलब है कि रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के मुद्दे पर भी चयन समिति और उनके बीच पूरी सहमति नहीं थी।

चयन समिति के करीबी सूत्रों का कहना है कि वे नहीं चाहते थे कि रोहित इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में केवल दो मैच खेलने के बाद संन्यास का फैसला लें। वहीं, रोहित शर्मा के करीबी लोगों का दावा है कि उनका इरादा सिर्फ दो टेस्ट खेलने का कभी नहीं था और उन्होंने पूरी श्रृंखला के लिए खुद को उपलब्ध रखा था।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।