शतक के साथ खत्म करना चाहिए, रोहित शर्मा से 'आखिरी' बड़ी पारी देखना चाहते हैं पार्थिव पटेल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रोहित शर्मा का आगामी लॉर्ड्स वनडे आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है। ऐसे में पार्थिव सलामी बल्लेबाज से शतक की उम्मीद कर रहे हैं। रोहित का हालिया फॉर्म अच्छा नहीं रहा है।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरें काफी चर्चा में हैं। सलामी बल्लेबाज टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुका है, ऐसे में फैंस को उम्मीद दी थी कि वह आगामी वनडे विश्व कप 2027 तक टीम के लिए खेलते हुए दिखेंगे। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट रोहित को टीम से बाहर करने पर सहमत हैं और लॉर्ड्स में होने वाला वनडे मैच उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है। इस मुकाबले से पहले पार्थिव पटेल ने पूर्व कप्तान का का समर्थन करते हुए कहा कि वे अपने आलोचकों को अपने चिर-परिचित अंदाज में जवाब देंगे। उनका मानना है कि रोहित अगले मैच में बड़ी पारी खेल सकते हैं।

रोहित शर्मा को शतक के साथ खत्म करना चाहिए

रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि पूर्व कप्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में सिर्फ 37 रन ही बनाए हैं। पहले मैच में 11 और दूसरे मैच में उन्होंने 26 रन बनाए। उन्होंने पिछली 8 पारियों में 241 रन बनाए हैं। पार्थिव पटेल ने जियोहॉटस्टार के शो में कहा, ''अगर लॉर्ड्स वनडे वास्तव में उनके करियर का आखिरी मैच है, तो रोहित शर्मा को शतक के साथ खत्म करना चाहिए। वह इसे करने में पूरी तरह सक्षम है। हमने अपनी करियर में बार-बार देखा है दो या तीन बार कम स्कोर बनाने के बाद, वे अक्सर अगली ही पारी में मैच जिताऊ प्रदर्शन के साथ वापसी करते हैं।"

रोहित शर्मा का वनडे करियर शानदार रहा है। उन्होंने 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं और उनके नाम 33 शतक है। उन्होंने तीन दोहरे शतक भी जड़े हैं। उन्होंने आगे कहा, ''विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच हमेशा से निरंतरता का अंतर रहा है रोहित हर मैच में भारी स्कोर नहीं करते, लेकिन जब करते हैं तो लंबी और प्रभावशाली पारी खेलते हैं और अक्सर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार जीतते हैं।''

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ''इस मैच में वह सहज नहीं दिखे। असमान उछाल ने उन्हें परेशान किया और उन्हें कभी अपनी लय नहीं मिली। लेकिन यह उनके लिए आलोचकों को जवाब देने का एक और मौका है। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है और उन्होंने हमेशा बल्ले से जवाब दिया है।''

माना जा रहा है कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने रोहित को बता दिया है कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 2027 में होने वाले विश्व कप के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिलेगी। इससे रविवार को होने वाले मैच के बाद रोहित के संन्यास की घोषणा करने या उन्हें स्थायी रूप से टीम से बाहर किए जाने की संभावना पैदा हो गई है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।