हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, विराट कोहली की फिटनेस पर भी आया अपडेट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

हार्दिक पांड्या चोट की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज का भी हिस्सा नहीं होंगे। वहीं विराट कोहली का चयन 22 जून को होने वाले फिटनेस टेस्ट के बाद किया जाएगा।

Hardik Pandya Virat Kohli IND vs ENG ODI Series

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले के बाद भारत को यूके का दौरा करना है, जहां आयरलैंड और इंग्लैंड की मेजबानी में उन्हें मुकाबले खेलने होंगे। आयरलैंड के खिलाफ सिर्फ दो ही टी20 है, वहीं इसके बाद भारत इंग्लैंड जाएगा जहां 5 टी20 और 3 वनडे मैच की सीरीज खेलनी होगी। यूके दौरे के लिए बीसीसीआई टी20 टीम का ऐलान कर चुका है, मगर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम चुनना बाकी है। बीसीसीआई अगले हफ्ते के वनडे टीम का ऐलान कर सकता है। इससे पहले टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली और हार्दिक पांड्या से जुड़ी कुछ बड़ी रिपोर्ट्स सामने आईं हैं।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहेंगे। उनका चयन इस सीरीज के लिए नहीं होगा। चोट से परेशान हार्दिक पांड्या का अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भी हुआ था, मगर फिटनेस संबंधित दिक्कतों की वजह से वह यह सीरीज नहीं खेल रहे हैं।

वहीं आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान चोटिल हुए चैंपियन आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी चोट से परेशान है। कोहली को फाइनल के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसकी वजह से वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए थे। विराट कोहली की फिटनेस पर अपडेट यह है कि उनका एक टेस्ट 22 जून को होगा, जिसके बाद तय होगा कि उनका चयन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए होगा या नहीं।

रिपोर्ट के अनुसार सीओई ने लंदन में विराट से संपर्क किया था। उसके बाद उन्हें एक रीहैब प्रोग्राम दिया गया था। विराट हैमस्ट्रिंग से तेजी से उबर रहे हैं। 22 जून को विराट सीओई जाएंगे जहां उनका फिटनेस टेस्ट दोबारा होगा। उसके बाद वनडे टीम की घोषणा होगी।

वहीं ध्रुव जुरैल, केएल राहुल, पंत और जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के लिए चुनी जाने वाली वनडे टीम के लिए फिट है। सीओई की रिपोर्ट चयनकर्ताओं को भेज दी गई है।

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी आईपीएल 2026 के दौरान चोट से परेशान थे, मगर अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले उन्होंने फिटनेस हासिल कर ली है और वह तीन मैच की यह सीरीज खेल रहे हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।