श्रेयस अय्यर ने लगातार छठवीं बार जीता टॉस, रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा; विराट कोहली की बराबरी की
श्रेयस अय्यर लगाातर 6 मैचों में टॉस जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की। धोनी ने लगाातर सात मैचों में ये कमाल किया है।

भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने इस मैच में दो बदलाव किए हैं। वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है। श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के साथ ही एमएस धोनी और विराट कोहली के खास क्लब में जगह बना ली है। टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान उन्होंने छठवीं बार टॉस में बाजी मारी है। हालांकि श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान अब भी अपनी पहली जीत की तलाश में है। भारत ने उनकी कप्तानी में लगातार पांच मुकाबले गंवाए हैं।
भारत के लिए बतौर टी20 इंटरनेशनल कप्तान लगातार सबसे ज्यादा बार टॉस जीतने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है। उन्होंने मई 2010 से फरवरी 2012 तक लगातार सात मैचों में टॉस अपने नाम किया था। धोनी ने 2007 में भी लगातार 5 मुकाबलों में टॉस जीता था। विराट कोहली ने अगस्त 2019 से दिसंबर 2019 तक लगातार 6 मैचों में टॉस जीता था। श्रेयस अय्यर ने कप्तानी संभालने के बाद से लगातार 6 मैचों में टॉस जीता है। रोहित शर्मा ने फरवरी 2020 से फरवरी 2022 तक पांच मैचों में टॉस में बाजी मारी थी।
भारत ने किए दो बदलाव
भारत ने चोटिल वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा की जगह प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। इंग्लैंड ने एक बदलाव करते हुए लियाम डॉसन की जगह रेहान अहमद को मौका दिया है। श्रेयस ने टॉस जीतने के बाद कहा कि टीम में दो बदलाव है। दो खिलाड़ियों को चोट लगी है। प्रसिद्ध और वॉशिंगटन ने टीम में वापसी की है। हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने दोनों खिलाड़ियों की जांच की है और उन्हें चौथे एवं पांचवें टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर रहने की सलाह दी है।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने अभी तक एक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं जीता है। दूसरे मैच में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। 202 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम केवल 11.4 ओवर में 76 रन पर आउट हो गई और उसे रन के लिहाज से सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने दोनों टी20 मैच गंवाए थे।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



