IND vs ENG LIVE Streaming: हॉटस्टार, सोनीलिव नहीं…यहां फ्री में देखें इंडिया वर्सेस इंग्लैंड लाइव मैच; जानें टाइमिंग

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IND vs ENG LIVE Streaming 2nd T20I- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरा टी20 मैनचेस्टर में खेला जाना है। सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। आईए जानते हैं भारत बनाम इंग्लैंड लाइव मैच फ्री में कैसे देखें।

IND vs ENG LIVE Streaming: हॉटस्टार, सोनीलिव नहीं…यहां फ्री में देखें इंडिया वर्सेस इंग्लैंड लाइव मैच; जानें टाइमिंग

IND vs ENG LIVE Streaming 2nd T20I- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी शनिवार, 4 जुलाई को खेला जाना है। भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने मेजबानों के सामने 190 रनों का टारगेट रखा था। अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी दमखम दिखा था और बतौर कप्तान अपना पहला अर्धशतक ठोका था। भारतीय पारी को फिनिशिंग टच शिवम दुबे ने 21 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेलकर दिया था। आज के मैच में भी भारतीय बल्लेबाजों से ऐसे ही धाकड़ प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। आईए जानते हैं भारत बनाम इंग्लैंड लाइव मैच फ्री में आप कैसे देख सकते हैं-

How To Watch India vs England Live Match Free

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरा टी20 कब और कहां खेला जाएगा?

India vs England 2nd T20I आज यानी शनिवार, 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा।

IND vs ENG दूसरा टी20 कितने बजे शुरू होगा?

पहला टी20 जहां भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू हुआ था, वहीं दूसरे टी20 की टाइमिंग में बदलाव है। मैनचेस्टर में होने वाला दूसरा टी20 भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे ही शुरू हो जाएगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरा टी20 टीवी में कैसे देखें लाइव?

India vs England 2nd T20I का लाइव प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

IND vs ENG दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां-कहां होगी?

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरे टी20 की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार और सोनी लिव दोनों पर उठा सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको दोनों जगह सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ेगी।

India vs England 2nd T20I फ्री में कैसे देखें लाइव?

IND vs ENG दूसरे टी20 का फ्री में मजा आप डीडी स्पोर्ट्स (DD फ्री डिश) पर उठा सकते हैं। जी हां, भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टी20 का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर होगा।

इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड स्क्वॉड:

इंडिया टीम: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव, वॉशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड टीम: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।