IND Vs ENG Score: इंग्लैंड ने विश्व चैंपियन भारत पर किया क्लीन स्वीप, अंतिम मैच में भी 56 रनों से रौंदा

IND Vs ENG Score: भारत और इंग्लैंड के बीच साउथहैंप्टन में खेले गए पांचवें टी-20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 56 रनों से करारी शिकस्त दी है। इसी के साथ इंग्लिश टीम ने सीरीज को 4-0 से अपने नाम कर लिया है। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब तीन से अधिक मैचों की सीरीज में भारत 1 भी मैच नहीं जीता है।

IND Vs ENG Score: इंग्लैंड ने विश्व चैंपियन भारत पर किया क्लीन स्वीप, अंतिम मैच में भी 56 रनों से रौंदा

इंग्लैंड ने भारत से 4-0 से सीरीज जीती

Vimlesh Kumar Bhurtiya| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

IND Vs ENG Score: भारत और इंग्लैंड के बीच साउथहैंप्टन में खेले गए पांचवें टी-20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 56 रनों से करारी शिकस्त दी है। इसी के साथ इंग्लिश टीम ने सीरीज को 4-0 से अपने नाम कर लिया है। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब तीन से अधिक मैचों की सीरीज में भारत 1 भी मैच नहीं जीता है।

शनिवार, 11 जुलाई को खेले गए मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो गलत साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने भारत के सामने 258 रनों का लक्ष्य रखा। निर्धारित 20 ओवरों में इंग्लिश टीम ने 257/3 बनाए। जोस बटलर ने 64 गेंदों में 12 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 131 रनों की पारी खेली। कप्तान हैरी ब्रुक 45 गेंदों में 4 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 95 रनों पर नाबाद रहे। फिल साल्ट 9 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए थे। जेकब बेथल पहली गेंद पर कैच आउट हो गए। विल जैक्स ने 2 गेंदों में 7 रनों की पारी खेली।

258 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए एक बार फिर भारत की शुरुआत खराब रही और 21 रनों के स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में पहला विकेट गिर गया। उन्होंने सिर्फ तीन रनों का योगदान दिया। इसके बाद संजू सैमसन 14 गेंदों में 27 रन बनाकर 55 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 30 गेंदों में 55 रनों की साझेदीरी की लेकिन फिर कप्तान श्रेयस अय्यर 16 गेंदों में 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद भारत के एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। ईशान किशन ने 35 गेंदों में 56 रनों और तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में 53 रनों की अर्धशतकीय पारी जरूर खेली लेकिन भारत को जीत नहीं दिला सके। शिवम दुबे 14, शेडगे 7, अक्षर पटेल 3, अर्शदीप सिंह 4 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 रन बनाए। भारत निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना सका और 56 रनों से मुकाबला हार गया।

इंग्लैंड ने भारत को 56 रनों से हराया।

भारत ने जवाब में 201 रन बनाए।

इंग्लैंड ने भारत के सामने 258 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।

India Live Score: 201/8 (20 ओवर)

England Live Score: 257/3 (20 ओवर)

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग

भारत के लिए यह मुकाबला साख बचाने जैसा था। टीम इंडिया ने अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में जीत हासिल नहीं की थी और इंग्लैंड 3-0 से आगे था। भारत को आखिरी मुकाबले में जीत हासिल करके अपनी प्रतिष्ठा बचानी थी। पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। भारत की टीम में आज के मुकाबले में दो बदलाव भी देखने को मिले। वैभव सूर्यवंशी भारत की प्लेइंग 11 से बाहर रहे। संजू सैमसन की वापसी हुई। वाशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे खेले। हालांकि, इन सब प्रयासों के बाद भारत को आखिरी मैच में भी जीत नहीं मिली और टीम इंडिया पहली बार 3 से अधिक मैचों की सीरीज में कोई भी मुकाबला ना जीतने का शर्मनाक रिकॉर्ड बना लिया।

मुकाबले में 64 गेंदों में 12 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 131 रनों की पारी खेलने और विकेट के पीछे शानदार कैच पकड़ने के लिए जोस बटलर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

भारत और इंग्लैंड का स्क्वॉड

भारत टीम: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे।

इंग्लैंड टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग, लियाम डॉसन, सन्नी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड

IND Vs ENG Score: जोस बटलर को मिला प्लेयर ऑफ द मैच

मुकाबले में 64 गेंदों में 12 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 131 रनों की पारी खेलने और विकेट के पीछे शानदार कैच पकड़ने के लिए जोस बटलर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Share

IND Vs ENG Score: इंग्लैंड ने भारत को रौंदा

IND Vs ENG Score: भारत और इंग्लैंड के बीच साउथहैंप्टन में खेले गए पांचवें टी-20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 56 रनों से करारी शिकस्त दी है। इसी के साथ इंग्लिश टीम ने सीरीज को 4-0 से अपने नाम कर लिया है। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब तीन से अधिक मैचों की सीरीज में भारत 1 भी मैच नहीं जीता है।

Share

IND Vs ENG LIVE Score: अर्धशतक जड़ने के बाद तिलक वर्मा आउट

18 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 189 रन 6 विकेट के नुकसान पर है। तिलक वर्मा ने 24 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। वे 25 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हुए। भारत हार की दहलीज पर है।

Share

IND Vs ENG LIVE Score: भारत का गिरा चौथा विकेट

भारत का चौथा विकेट गिर चुका है। टीम इंडिया का स्कोर 132 रन 12.5 ओवर के बाद है। ईशान किशन 56 रन 35 गेंदों में बनाकर आउट हो चुके हैं। श्रेयस अय्यर पहले ही आउट हो गए थे।

Share

IND Vs ENG LIVE Score: ईशान किशन ने जड़ी फिफ्टी

11 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 115 रन तीन विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर है। ईशान किशन ने एशिया के बाहर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहली फिफ्टी जड़ी है। ईशान किशन का साथ देने उप कप्तान तिलक वर्मा आए हैं। किशन फिलहाल, 33 गेंदों में 55 रन 7 चौके और 2 छक्के की मदद से बनाकर खेल रहे हैं।

Share

IND Vs ENG LIVE Score: श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने पारी को संभाला

श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद भारत की स्थिति को संभाल लिया है। टीम का स्कोर 8 ओवर की समाप्ति पर 87 रन है। रन रेट अच्छी गति से आगे बढ़ रहा है।

Share

IND Vs ENG LIVE Score: अभिषेक शर्मा 3 रन बनाकर आउट हुए

अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को 25 रनों के स्कोर पर पहला झटका लग चुका है। शर्मा को जोफ्रा आर्चर ने बटलर के हाथों कैच आउट कराया। संजू सैसमन लय में दिख रहे हैं। अभिषेक ने सिर्फ 3 रन बनाए। ईशान किशन क्रीज पर पहुंचे हैं।

Share

IND Vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड ने 258 रनों का लक्ष्य रखा

IND Vs ENG LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच साउथहैंप्टन में खेले जा रहे पांचवें टी-20 मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 258 रनों का लक्ष्य रखा है। निर्धारित 20 ओवरों में इंग्लिश टीम ने 257/3 बनाए। बटलर ने 131 रनों की पारी खेली। ब्रुक 95 रनों पर नाबाद रहे।

Share

IND Vs ENG LIVE Score: शिवम दुबे ने बैक टू बैक लिए दो विकेट

बटलर 64 गेंदों में 131 रन बनाकर आउट हुए। दुबे ने विकेट लिया। बेथल को भी शिवम दुबे ने शून्य पर भेजा पवेलियन। इंग्लैंड का स्कोर 243/3 18.5 ओवर के बाद।

Share

IND Vs ENG LIVE Score: 18 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर

18 ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 225 रन 1 विकेट के नुकसान पर है। देखना होगा अब बचे हुए दो ओवरों में और कितना स्कोर पहुंच सकता है। 19वां ओवर शिवम दुबे कर रहे हैं। बटलर ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया है।

Share

IND Vs ENG LIVE Score: ब्रुक का शतक, इंग्लैंड 200 के पार

16.1 ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 212 रन 1 विकेट के नुकसान पर है। जोस बटलर ने सेंचुरी लगा दी है। ब्रुक शतक के करीब हैं। भारतीय गेंदबाजों की जमकर हो रही पिटाई।

Share

IND Vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड का स्कोर 150 के पार

13.4 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 157 रन एक विकेट के नुकसान पर हो गया है। टीम बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर है।

Share

IND Vs ENG LIVE Score: 100 के पार पहुंचा इंग्लैंड का स्कोर

10 ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 111 रन एक विकेट के नुकसान पर है। जोस बटलर अपने अर्धशतक के करीब हैं। हैरी ब्रुक ने फिफ्टी जड़ दी है। इंग्लैंड का आखिरी विकेट 8 रनों के स्कोर पर गिरा था।

Share

IND Vs ENG LIVE Score: पावरप्ले के बाद मजबूत स्थिति में इंग्लैंड

6 ओवर यानी पावरप्ले की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर 61 रन 1 विकेट के नुकसान पर है। जोस बटलर 34 रन और हैरी ब्रुक 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहला विकेट 8 के स्कोर पर गिरने के बाद यह साझेदारी 50 से अधिक की हो गई है। भारत को दूसरे विकेट की तलाश है।

Share

IND Vs ENG LIVE Score: चार ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर

चार ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 29 रन 1 विकेट के नुकसान पर है। हैरी ब्रुक और जोस बटलर क्रीज पर मौजूद हैं।

Share

IND Vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड को लगा पहला झटका, फिल साल्ट लौटे पवेलियन

इंग्लैंड का पहला विकेट 8 रन के स्कोर पर गिर चुका है। फिल साल्ट 9 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम इंडिया के लिए यह बड़ी सफलता प्रसिद्ध कृष्णा ने दिलाई है।

Share

IND Vs ENG LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी बाहर, संजू अंदर, देखिए प्लेइंग XI

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग

Share

IND Vs ENG LIVE Score: भारत ने जीता टॉस, गेंदबाजी का लिया फैसला

IND Vs ENG LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच आज साउथहैप्टन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इंग्लैंड की टीम पहले बैटिंग कर रही है।

Share

IND Vs ENG LIVE Score: साढ़े सात बजे से शुरू होगा मैच

IND Vs ENG LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच आज साउथहैप्टन में खेला जाएगा। यह मुकाबला अब भारतीय समय अनुसार 7:30 बजे से शुरू होगा। 7:15 पर टॉस होगा। टीम इंडिया इंग्लैंड में ट्रैफिक में फंसने के कारण लेट स्टेडियम पहुंची है।

Share

IND Vs ENG LIVE Score: अब स्टेडियम पहुंची टीम इंडिया

ट्रैफिक में फंसी टीम इंडिया अब स्टेडियम में पहुंच चुकी है। लाइव विजुअल्स दिखाई दे रहे हैं। जल्द ही टॉस होने की संभावना है। मैच समय से शुरू हो सकता है।

Share

IND Vs ENG LIVE Score: ट्रैफिक में फंसी टीम इंडिया, टॉस में देरी

IND Vs ENG LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच आज साउथहैप्टन में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजे से शुरू होना था। हालांकि, टीम इंडिया के ट्रैफिक में फंसने के कारण टॉस में देरी हो रही है। मैच भी कुछ देर से शुरू हो सकता है।

Share

IND Vs ENG LIVE Score: ऐसा है इंग्लैंड टीम का स्क्वॉड

इंग्लैंड टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग, लियाम डॉसन, सन्नी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड

Share

IND Vs ENG LIVE Score: ऐसा है भारतीय टीम का स्क्वॉड

भारत टीम: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे।

Share

IND Vs ENG LIVE Score: क्या संजू सैमसन को आज के मैच में मिलेगा मौका

भारत अपने तीन मुकाबले इंग्लैंड के खिलाफ लगातार हार के आ रहा है। ऐसे में टीम के कप्तान और कोच टीम में कुछ बड़े बदलाव भी कर सकते हैं। आखिरी मैच में क्या संजू सैमसन को मौका मिलेगा देखना होगा।

Share

IND Vs ENG LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टी-20 मैच आज

IND Vs ENG LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच आज साउथहैप्टन में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। 6:30 बजे भारत और इंग्लैंड के कप्तान श्रेयस अय्यर और हैरी ब्रुक टॉस के लिए मैदान पर होंगे।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटIND Vs ENG Score: इंग्लैंड ने विश्व चैंपियन भारत पर किया क्लीन स्वीप, अंतिम मैच में भी 56 रनों से रौंदा