India vs England 3rd ODI Cricket Scorecard: कौन जीता प्लेयर ऑफ द सीरीज और प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड
आज के मैच में 91 रनों की पारी खेलने और 1 विकेट लेने के लिए जेकब बेथल के प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। जो रूट को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया।


विराट कोहली और रोहित शर्मा के बावजूद हारा भारत
India vs England 3rd ODI Scorecard: लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 27 रनों से हराकर सीरीज में 2-1 से कब्जा कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने 388 रनों का लक्ष्य दिया था, जबाव में टीम इंडिया 360 ही बना सकी। रोहित शर्मा का शतक बेकार गया।
शनिवार, 19 जुलाई को खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की शुरुआत ऐतिहासिक रही और जेकब बेथल और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 192 रनों की साझेदारी की। बेथल के आउट होने के बाद डकेट और रूट ने दूसरे विकेट के लिए 101 रन जोड़े। हैरी ब्रुक और रूट के बीच 31 रनों की साझेदारी हुई। अंत में जो रूट के साथ मिलकर बटलर ने धमाल मचाया। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 19 गेंदों में 63 रनों की साझेदारी की। इंग्लैंड ने भारत के सामने 388 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इंग्लैंड की ओर बेन डकेट ने 141 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। वे लॉर्ड्स में वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बेथल शतक से चूक गए। उन्होंने 91 रनों की पारी खेली और प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। जो रूट ने 74 रनों की पारी खेली। वे इस पूरी सीरीज में नाबाद रहे। जोस बटलर ने सिर्फ 13 गेंदों में 41 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।
भारत की ओर से गुरनूर बराड़ सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने 10 ओवर में 97 रन खर्चे लेकिन कोई विकेट नहीं मिला। अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 72 रन दिए। उन्हें भी कोई विकेट नहीं मिला। प्रसिद्ध कृष्णा ने 10 ओवर में 69 रन देकर दो विकेट हासिल किए। प्रिंस यादव ने 10 ओवर में 79 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। अक्षर पटेल को 10 ओवर की गेंदबाजी में 61 रन पड़े।
388 रनों के जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी रही। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच भी शतकीय साझेदारी हुई। दोनों के बीच 21वीं शतकीय साझेदारी थी। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए कुल 113 रन जोड़े। हालांकि, रोहित शर्मा के आउट होने के बाद रनों का दवाब बढ़ता रहा, कुछ हद तक विराट कोहली ने संभालने की कोशिश की लेकिन बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में सैमल करन को अपना विकेट दे बैठे। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। भारत कभी संभल नहीं पाया और मुकाबला हार गया। रोहित शर्मा ने शतक जड़ा लेकिन बेकार गया। विराट कोहली का भी अर्धशतक बेकार गया। गिल 77 बनाकर आउट हुए। हिटमैन ने लॉर्ड्स के मैदान पर 110 गेंदों का सामना करते हुए 138 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 17 चौके और पांच छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 125.45 का रहा। विराट कोहली ने 60 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली।
इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने 10 ओवर में 75 रन देकर चार विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर ने 10 ओवर में 63 रन खर्चे और 1 विकेट हासिल किया। जेकब बेथल और आदिल राशिद को 1-1 विकेट मिले। जोश टंग, गस एटकिंसन और विल जैक्स विकेटलेस रहे। भारत ने 50 ओवर में 360 रन बनाए। 27 रनों से मुकाबला टीम इंडिया हार गई।
इस हार के साथ टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 2-1 से हार गई। भारत को पहले मुकाबले में जो एजबेस्टन में खेला गया था 6 विकेट से जीत मिली थी उसके बाद दूसरे मैच में इंग्लैंड ने कार्डिफ में 4 विकेट से हराया था और अब लॉर्ड्स में भी 27 रनों से शिकस्त देकर सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत गौतम गंभीर की कोचिंग में 2024 से लेकर अब तक श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और अब इंग्लैंड में वनडे सीरीज हार चुका है।
आज के मैच में दोनों टीमों ने बदलाव किया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे आखिरी मैच नहीं खेल रहे। यह निर्णायक मुकाबला था। सीरीज 1-1 से बराबर थी। भारत के पास आज का मैच जीतकर इतिहास रचने का मौका था। 22 साल से मेन इन ब्लू ने लॉर्ड्स के मैदान पर कोई वनडे मैच नहीं जीता था, हालांकि, इस मौके को टीम इंडिया ने गंवा दिया।
प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द अवार्ड
आज के मैच में 91 रनों की पारी खेलने और 1 विकेट लेने के लिए जेकब बेथल के प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। जो रूट को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया।
इंग्लैंड ने भारत को 27 रनों से हराकर सीरीज 2-1 से जीती।
India Live Score: 360/7 (50)
ENG LIVE Score: 387/3 (50)
भारत बनाम इंग्लैंड आज के मैच के लिए प्लेइंग XI
टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग
भारत बनाम इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, केएल राहुल, कुलदीप यादव, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव।
इंग्लैंड की टीम: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रुक (कप्तान), सैम कुरेन, जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, ब्रायडन कार्स, टॉम बैंटन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, जोश टंग, लियाम डॉसन।
India vs England 3rd ODI Cricket Scorecard: कौन जीता प्लेयर ऑफ द सीरीज और प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड
आज के मैच में 91 रनों की पारी खेलने और 1 विकेट लेने के लिए जेकब बेथल के प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। जो रूट को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया।
India vs England 3rd ODI Cricket Scorecard: इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज
इस हार के साथ टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 2-1 से हार गई। भारत को पहले मुकाबले में जो एजबेस्टन में खेला गया था 6 विकेट से जीत मिली थी उसके बाद दूसरे मैच में इंग्लैंड ने कार्डिफ में 4 विकेट से हराया था और अब लॉर्ड्स में भी 27 रनों से शिकस्त देकर सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत गौतम गंभीर की कोचिंग में 2024 से लेकर अब तक श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और अब इंग्लैंड में वनडे सीरीज हार चुका है।
India vs England 3rd ODI Cricket Scorecard: इंग्लैंड ने भारत को 27 रनों से हराया
India vs England 3rd ODI Cricket Scorecard: लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 27 रनों से हराकर सीरीज में 2-1 से कब्जा कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने 388 रनों का लक्ष्य दिया था, जबाव में टीम इंडिया 360 ही बना सकी। रोहित शर्मा का शतक बेकार गया।
Ind Vs Eng LIVE Score: विराट कोहली आउट, भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी
भारत को विराट कोहली के रूप में बड़ा झटका लगा है। वे सैम करन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में पवेलियन लौटे। उन्होंने 60 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली। भारत को जीत के लिए 25 गेंदों में 70 रनों की जरूरत है। केएल राहुल और अक्षर पटेल क्रीज पर बने हुए हैं। भारत का यहां से जीतना मुश्किल है।
Ind Vs Eng LIVE Score: भारत को लगा तीसरा झटका
भारत को तीसरा झटका लगा है। ईशान किशन 14 रन बनाकर सैम करन की गेंद पर पवेलियन लौट गए हैं। अब उप कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। कोहली अभी भी अर्धशतक जड़कर क्रीज पर बने हुए हैं।
Ind Vs Eng LIVE Score: विराट कोहली ने ठोकी फिफ्टी
रोहित शर्मा की 138 रनों की पारी के बाद अब विराट कोहली ने भी लय पकड़ ली है। उन्होंने अर्धशतक जड़ दिया है। 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ ईशान किशन दे रहे हैं। टीम का स्कोर 41.5 ओवर के बाद 294 रन 2 विकेट के नुकसान पर है। भारत को जीत के लिए अब 100 से कम रनों की जरूरत है। क्या टीम इंडिया जीत पाएगी बड़ा सवाल है।
Ind Vs Eng LIVE Score: रोहित शर्मा 138 रन बनाकर आउट
भारत को रोहित शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा है। हिटमैन ने लॉर्ड्स के मैदान पर 110 गेंदों का सामना करते हुए 138 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 17 चौके और पांच छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 125.45 का रहा। भारतीय टीम 39.1 ओवर में 263 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना चुकी है। गिल 77 रन बनाकर आउट हुए थे। कोहली 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। ईशान किशन उनका साथ देने आए हैं।
Ind Vs Eng LIVE Score: रोहित और कोहली के बीच 21वीं शतकीय साझेदारी
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक और शतकीय साझेदारी कर दी है। यह इन दोनों के बीच 21वीं शतकीय साझेदारी है। रोहित शर्मा 132 रन बनाकर खेल रहे हैं और विराट कोहली 37 रनों पर नाबाद हैं। भारत का स्कोर 38 ओवर के बाद 253 रन है। 9 विकेट हाथ में हैं। क्या 388 रनों के लक्ष्य को चेज कर पाएगी मेन इन ब्लू यह एक बड़ा सवाल है।
Ind Vs Eng LIVE Score: बेथल ने डाला बेहतर ओवर
पिछला ओवर जेकब बेथल का शानदार रहा। रोहित और विराट को रोककर रखा। सिर्फ 3 रन आए। 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 218 रन है। रोहित विराट क्रीज पर बने हुए हैं।
Ind Vs Eng LIVE Score: रोहित ने लॉर्ड्स में ठोका शतक
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में 84 गेंदों में शतक ठोका है। वह लॉर्ड्स में वनडे शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यह उनके वनडे करियर का 34वां शतक है।
Ind Vs Eng LIVE Score: रोहित शर्मा शतक के करीब
रोहित शर्मा 79 गेंदों में 92 रन बनाकर टिके हैं। कोहली 11 गेंदों में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 187/1 है।
Ind Vs Eng LIVE Score: भारत को लगा झटका, शुभमन गिल आउट
भारत को 25वें ओवर में पहला झटका लगा है। शुभमन गिल 77 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें आदिल राशिद ने पगबाधा आउट किया। रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की सरजमीं पर दोनों आखिरी बार साथ में बैटिंग करते हुए।
Ind Vs Eng LIVE Score: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जड़ी फिफ्टी
लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित शर्मा ने फिफ्टी जड़ दी है। 2026 में उनके बल्ले से यह दूसरा अर्धशतक निकला है। टीम इंडिया का स्कोर 22वें ओवर में 125 रन हो गया है। रोहित शर्मा ने चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। गिल भी अच्छी लय में मैदान पर डेट हुए शतक की ओर बढ़ रहे हैं।
Ind Vs Eng LIVE Score: रोहित शर्मा अर्धशतक के करीब
19 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 103 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर है। भारतीय टीम की ओर से गिल ने फिफ्टी जड़ दी है रोहित शर्मा अर्धशतक के करीब हैं।
India vs England, 3rd ODI Live Cricket Score: शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक
लॉर्ड्स में शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ दिया है। वे 56 गेंदों में 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित शर्मा उनका साथ दे रहे हैं। भारत 15.3 ओवर में 93 रन बना चुका है। रोहित भी अर्धशतक की ओर अग्रसर हैं।
India vs England, 3rd ODI Live Cricket Score: अच्छी लय में दिख रहे हैं रोहित शर्मा
11 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 60 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के है। रोहित शर्मा ने सैम करन के पिछले ओवर में 1 छक्का और एक चौका लगाया। वे पूरी लय में दिख रहे हैं।
India vs England, 3rd ODI Live Cricket Score: लॉर्ड्स में लय पकड़ते हुए रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने जोश टंग के पिछले ओवर में 2 चौके और 1 छक्का जड़ा और 14 रन बनाए। वे लय पकड़ रहे हैं। भारत ने 8.1 ओवर में 43 रन बना लिए हैं।
India vs England, 3rd ODI Live Cricket Score: 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर
6 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 24 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर है। रोहित शर्मा 8 और शुभमन गिल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs England, 3rd ODI Live Cricket Score: 3 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर
तीन ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 9 रन है। रोहित शर्मा ने 3 गेंदों का सामना किया है और 1 रन बनाए हैं। गिल अच्छी लय में दिख रहे हैं।
India vs England, 3rd ODI Live Cricket Score: इंग्लैंड ने भारत को 388 रनों का लक्ष्य दिया
India vs England, 3rd ODI Live Cricket Score: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे मैच में इंग्लैंड ने भारत के सामने 388 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड की ओर बेन डकेट ने 141 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। बेथल ने 91, रूट ने 74 और जोस बटलर ने 41 रनों का योगदान दिया।
Ind Vs Eng LIVE Score: बेन डकेट ऐतिहासिक पारी खेलकर हुए आउट
बेन डकेट ने लॉर्ड्स में ऐतिहासिक पारी खेली और पवेलियन लौट गए। उन्होंने पहले 141 रन बनाए फिर प्रिंस यादव की गेंद पर उनके ही हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौटे। इंग्लैंड का स्कोर 300 के करीब है। 44वां ओवर फेका जा रहा है।
Ind Vs Eng LIVE Score: 42 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर
42 ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 278 रन 1 विकेट के नुकसान पर है। बेन डकेट 133 और जो रूट 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर है।
Ind Vs Eng LIVE Score: बेन डकेट ने जड़ा शतक
बेन डकेट ने भारत के खिलाफ शतकीय पारी खेली है। उन्होंने शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है। 35.5 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 225 रन एक विकेट के नुकसान पर है। 109 गेंदों में 102 रन बनाकर बेन डकेट बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनका साथ जो रूट 14 गेंदों में 13 रन बनाकर दे रहे हैं।
Ind Vs Eng LIVE Score: 200 के पार पहुंचा इंग्लैंड का स्कोर
32 ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 202 रन 1 विकेट के नुकसान पर है। बेन डकेट और जो रूट बल्लेबाजी कर रहे हैं। डकेट 89 पर खेल रहे हैं वे शतक के करीब हैं। इंग्लैंड की टीम बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर है। जेकब बेथल 91 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट हुए। भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए हैं।
Ind Vs Eng LIVE Score: भारत को मिली पहली सफलता
जेकब बेथल शतक से चूक गए हैं। उन्हें 91 रनों के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा ने रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट किया। इंग्लैंड का 192 के स्कोर पर 31वें ओवर में पहला विकेट गिरा है। जेकब बेथल ने अपनी इस पारी में 93 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 91 रनों की पारी खेली।
Ind Vs Eng LIVE Score: 27 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर
27.1 ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड की टीम का स्कोर 172 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर है। जेकब बेथल शतक की ओर बढ़ रहे हैं। बेन डकेट भी अर्धशतक जड़ चुके हैं और अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Ind Vs Eng LIVE Score: इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने जड़ी फिफ्टी
इंग्लैंड का स्कोर 145 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के है। बेन डकेट ने भी अब जेकब बेथल के बाद फिफ्टी जड़ दी है। भारतीय गेंदबाज विकेट को तरस रहे है।
Ind Vs Eng LIVE Score: 100 के पार पहुंचा इंग्लैंड का स्कोर, बेथल ने जड़ी फिफ्टी
16 ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 101 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के है। जेकब बेथल ने फिफ्टी जड़ दी है। वे 53 गेंदों में 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। बेन डकेट 45 गेंदों में 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Ind Vs Eng LIVE Score: 50 के पार पहुंचा इंग्लैंड का स्कोर
इंग्लैंड का स्कोर 9 ओवर की समाप्ति पर 53 रन है। कोई भी विकेट नहीं गिरा है और दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में दिख रहे हैं। आज प्रिंस यादव खेल रहे हैं लेकिन वो भी विकेटलेस जा रहे हैं।
Ind Vs Eng LIVE Score: इंग्लैंड ने सात ओवर में बनाए 48 रन
Ind Vs Eng LIVE Score: इंग्लैंड ने सात ओवर में बिना विकेट गंवाए 48 रन बना लिए हैं। शुरुआती ओवरों में भारतीय तेज गेंदबाज बेअसर रहे हैं। बेन डकेट 18 और बेथल 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Ind Vs Eng LIVE Score: इंग्लैंड की दमदार शुरुआत
Ind Vs Eng LIVE Score: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह ज्यादा परेशान नहीं कर पाए हैं। इंग्लैंड ने 5 ओवर में बिना विकेट गंवाए 37 रन बना लिए हैं।
Ind Vs Eng LIVE Score: बेन डकेट और जैकब बेथल ने की पारी की शुरुआत
Ind Vs Eng LIVE Score: इंग्लैंड के लिए बेन डकेट और जैकब बेथल ने पारी की शुरुआत की है। अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में तीन रन दिए।
Ind Vs Eng LIVE Score: खिलाड़ियों ने महानत खिलाड़ी गैरी सोबर्स को किया याद
Ind Vs Eng LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने महान सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर एक मिनट का मौन रखा। युवराज सिंह ने लॉर्ड्स में घंटी बजाई
Ind Vs Eng LIVE Score: भारत और इंग्लैंड ने किए बदलाव
Ind Vs Eng LIVE Score: भारतीय टीम ने तीसरे वनडे में तीन बदलाव किए हैं। जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे नहीं खेल रहे हैं। प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और केएल राहुल की वापसी हुई है। इंग्लैंड ने साकिब की जगह जोश टंग को मौका दिया है।
Ind Vs Eng LIVE Score: लॉर्ड्स वनडे के लिए टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन
Ind Vs Eng LIVE Score: टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
Ind Vs Eng LIVE Score: तीसरे मैच के लिए इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन
Ind Vs Eng LIVE Score: इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग
Ind Vs Eng LIVE Score: इंग्लैंड ने जीता टॉस
Ind Vs Eng LIVE Score: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में टॉस जीता है। लॉर्ड्स में भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी।
Ind Vs Eng LIVE Score: कुछ देर में होगा टॉस
Ind Vs Eng LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे मैच के लिए कुछ देर में टॉस होगा। लॉर्ड्स में हो रहा वनडे मैच साढ़े तीन बजे शुरू होगा।
Ind Vs Eng LIVE Score: क्या रोहित आज खेलेंगे आखिरी वनडे?
Ind Vs Eng LIVE Score: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि बीसीसीआई सचिव सैकिया ने कहा है कि रोहित का ये आखिरी मैच नहीं है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक अजीत अगरकर और गौतम गंभीर रोहित को वनडे टीम के प्लान का हिस्सा नहीं मान रहे हैं और इस वजह से आगामी मैचों में वह टीम से बाहर रहेंगे। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले दो मैचों में 37 रन बनाए हैं।
Ind Vs Eng LIVE Score: जो रूट भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा
Ind Vs Eng LIVE Score: रूट ने अपनी पिछली तीन ODI पारियों में बिना आउट हुए 286 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 111* (कोलंबो में), 76* और 99* रन बनाए हैं। इंग्लैंड के लिए बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड 309 रनों का है, जो रूट ने ही इसे 2018 में बनाया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।