IND vs ENG: आयरलैंड के बाद इंग्लैंड से भी हारी टीम इंडिया, जैकब बेथल ने खेली बेहतरीन पारी

IND vs ENG: इंग्लैंड ने शनिवार को भारतीय टीम को दूसरे टी20 मैच में 4 विकेट से हराया। भारत की टी20 इंटरनेशनल में ये लगातार तीसरी हार है।

IND vs ENG: आयरलैंड के बाद इंग्लैंड से भी हारी टीम इंडिया, जैकब बेथल ने खेली बेहतरीन पारी

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

ENG Score: 191/6 (19)

IND Score: 190/7 (20)

IND vs ENG: इंग्लैंड ने शनिवार को मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में जैकब बेथल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत को 4 विकेट से हराया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 6 गेंद रहते मैच अपने नाम किया। इंग्लैंड ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथल ने नाबाद 76 रन की पारी खेली। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए।

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए। टीम के लिए ईशान किशन ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। सैम करन ने तीन विकेट लिए। इसके जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। फिल सॉल्ट पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। अर्शदीप सिंह ने उन्हें आउट किया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर जोस बटलर भी बिना खाता खोले आउट हो गए। हैरी ब्रूक ताबड़तोड़ पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 15 गेंद में 39 रन बनाए। कप्तान ने चार चौके और तीन छक्के लगाए। उन्हें अक्षर पटेल ने आउट किया। टॉम बैंटन ने 39 रन की पारी खेली। विल जैक्स 8 गेंद में नौ रन ही बना पाए। सैम करन 5 गेंद में सात रन ही बना पाए। इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथल ने सर्वाधिक नाबाद 76 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए।

भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने दमदार शुरुआत दिलाई। हालांकि दोनों बल्लेबाज पावरप्ले के अंदर ही पवेलियन लौट गए। वैभव सूर्यवंशी को विल जैक्स ने आउट किया। उन्होंने 10 गेंद में 14 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 24 गेंद में 43 रन की बेहतरीन पारी खेली। सैम करन ने उन्हें पवेलियन भेजा। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 गेंद में 37 रन की पारी खेली। ऑलराउंडर शिव दुबे 7 गेंद में 5 रन ही बना पाए। अक्षर पटेल रन आउट हुए। तिलक वर्मा ने आखिरी ओवर में नाबाद 24 रन की तेज तर्रार पारी से टीम को 190 रन तक पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए सैम कुरन ने तीन विकेट लिये।

भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मैनचेस्टर में वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए डेब्यू कर रहे हैं। तिलक वर्मा ने उन्हें भारतीय कैप दी। संजू सैमसन को खराब फॉर्म के कारण बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इंग्लैंड के लिए जोश टंग अपना पहला मैच खेल रहे हैं। जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है। भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। रिवरसाइड ग्राउंड में खेला गया पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। हालांकि भारत ने इस मैच में बैटिंग की थी और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए थे लेकिन इंग्लैंड की बैटिंग शुरू नहीं हो पाई और काफी इंतजार के बाद अंपायरों ने मैच को रद्द घोषित कर दिया। इंग्लैंड ने शुक्रवार को इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी थी, जिसमें जोफ्रा आर्चर और जोश टंग को शामिल किया गया है।

भारत-इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग

भारत और इंग्लैंड का मैच किस चैनल पर चल रहा है?

भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू हो जाएगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। मैच का का लाइव प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार और सोनी लिव पर देख सकते हैं।

दूसरे मैच में कैसा रहेगा मौसम?

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में दूसरा टी20 मैच होगा। जहां पर तापमान 19 से 20 डिग्री के आस-पास रहेगा। मैच के दौरान और पहले भी बारिश होने की पूरी संभावना है। पहला मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका था।

भारत-इंग्लैंड की टीमें -

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

इंग्लैंड (एकादश): हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल सॉल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद और जोश टंग ।

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड ने भारत को हराया

IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम को शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए, इसके जवाब में इंग्लैंड ने 6 गेंद रहते मैच अपने नाम किया।

Share

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड ने 18वें ओवर में छठा विकेट गंवा दिया है। हर्षित राणा ने सैम करन को पवेलियन भेजा। वैभव सूर्यवंशी ने उनका कैच लपका।

Share

IND vs ENG LIVE Score: रवि बिश्नोई ने डाली तीन नो बॉल

IND vs ENG LIVE Score: स्पिनर रवि बिश्नोई ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में तीन नो बॉल डाली। उनके चौथे ओवर में बेथल ने दो फ्री हिट पर छक्के लगाए। इस ओवर में 29 रन बने

Share

IND vs ENG LIVE Score: विल जैक्स सस्ते में लौटे पवेलियन

IND vs ENG LIVE Score: स्टार बल्लेबाज विल जैक्स 8 गेंद में नौ रन ही बना सके। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया। इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। सैम करन बेथल का साथ देने आए हैं।

Share

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड की टीम ने 13वें ओवर में चौथा विकेट गंवा दिया है। टॉम बैंटन 32 गेंद में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें अर्शदीप सिंह ने आउट किया।

Share

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 73 रन

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड को जीत के लिए 43 गेंद में 73 रन चाहिए। टीम ने 12.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं। बैंटन 39 और बेथल 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड ने 10 ओवर में बनाए 91 रन

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड ने 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 91 रन बना लिए हैं। टॉम बैंटन 20 गेंद में 23 और जैकब बेथल 22 गेंद में 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

IND vs ENG LIVE Score: तूफानी पारी खेलकर आउट हुए हैरी ब्रूक

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक 15 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा। ब्रुक ने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए।

Share

IND vs ENG LIVE Score: अर्शदीप सिंह के ओवर में बने 27 रन

IND vs ENG LIVE Score: अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ओवर में दो विकेट चटकाए थे लेकिन अपने दूसरे ओवर में उन्होंने 27 रन खर्च किए। हैरी ब्रूक ने तीन छक्के और दो चौके लगाए।

Share

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा

IND vs ENG LIVE Score: अर्शदीप सिंह ने इंग्लैंड को पहले ही ओवर में डबल झटके दिए हैं। उन्होंने फिल सॉल्ट के बाद जोस बटलर को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। दोनों सलामी बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके।

Share

IND vs ENG LIVE Score: अर्शदीप ने फिल सॉल्ट को भेजा पवेलियन

IND vs ENG LIVE Score: अर्शदीप सिंह ने फिल सॉल्ट को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल बिना खाता खोले आउट हुए।

Share

IND vs ENG LIVE Score: भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 रनों का लक्ष्य

IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी 14 रन ही बना पाए। ईशान किशन ने सर्वाधिक 49 रन बनाए।

Share

IND vs ENG LIVE Score: अक्षर पटेल हुए रन आउट

IND vs ENG LIVE Score: ऑलराउंडर अक्षर पटेल तीन गेंद में दो रन ही बना सके। वह रन आउट हुए। भारत ने 19वें ओवर में छठा विकेट गंवाया।

Share

IND vs ENG LIVE Score: भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी

IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम ने 18वें ओवर में ईशान किशन का विकेट गंवाया है। किशन ने 40 गेंद में 49 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके लगाए। सैम करन ने तीसरा विकेट लिया।

Share

IND vs ENG LIVE Score: भारत ने पूरे किए 150 रन

IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम ने 17वें ओवर में 150 रन पूरे कर लिए हैं। ईशान किशन 38 गेंद में 45 रन और तिलक वर्मा एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

IND vs ENG LIVE Score: शिवम दुबे का नहीं चला बल्ला

IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम को 16वें ओवर में चौथा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे 7 गेंद में 5 रन ही बना सके। सैम करन को मैच में दूसरी सफलता मिली।

Share

IND vs ENG LIVE Score: टीम इंडिया का तीसरा विकेट गिरा

IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम ने 13वें ओवर में तीसरा विकेट गंवाया है। कप्तान श्रेयस अय्यर 22 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

Share

IND vs ENG LIVE Score: श्रेयस अय्यर को लगी चोट

IND vs ENG LIVE Score: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर को 12वें ओवर में दाए हाथ में चोट लगी है। वह दर्द से कराहते हुए दिखे। अय्यर 16 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

IND vs ENG LIVE Score: श्रेयस अय्यर-ईशान किशन ने पारी को संभाला

IND vs ENG LIVE Score: श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने पारी को संभाला है। दोनों के बीच 40 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है। भारत का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है।

Share

IND vs ENG LIVE Score: भारत ने 9 ओवर में बनाए 89 रन

IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम ने 9 ओवर में दो विकेट खोकर 89 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 10 गेंद में 16 और ईशान 10 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए।

Share

IND vs ENG LIVE Score: अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन

IND vs ENG LIVE Score: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा धीमी शुरुआत के बाद कई बड़े शॉट लगाए। हालांकि छठे ओवर में छक्का लगाने के प्रयास में वह कैच आउट हुए। उन्होंने 24 गेंद में 43 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और एक छक्का लगाया।

Share

IND vs ENG LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर हुए आउट

IND vs ENG LIVE Score: सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 10 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विल जैक्स ने पवेलियन भेजा। वैभव ने अपनी पारी में दो छक्के लगाए।

Share

IND vs ENG LIVE Score: भारत ने पूरे किए 50 रन

IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक पारी की बदौलत 5वें ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। वैभव 14 और अभिषेक 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

IND vs ENG LIVE Score: अभिषेक शर्मा की धीमी शुरुआत

IND vs ENG LIVE Score: पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले अभिषेक शर्मा दूसरे मैच में लय में नजर नहीं आ रहे हैं। 11 गेंद खेलने के बाद वह अब तक चार रन ही बना पाए हैं।

Share

IND vs ENG LIVE Score: भारत की बैटिंग शुरू

IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम की पारी की शुरुआत के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं। जोफ्रा आर्चर ने पहले ओवर में 4 रन दिए।

Share

IND vs ENG LIVE Score: अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे वैभव सूर्यवंशी

IND vs ENG LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी शनिवार को अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए उतरेंगे। वैभव सूर्यवंशी ने सबसे कम उम्र में डेब्यू करने के मामले में भारतीय पुरुष क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल और 205 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था।

Share

IND vs ENG LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी सबसे उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने

IND vs ENG LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी 15 साल और 99 दिन की उम्र में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए चुने जाने के बाद भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा।

Share

IND vs ENG LIVE Score: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी शामिल

IND vs ENG LIVE Score: भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

Share

IND vs ENG LIVE Score: दूसरे मैच के लिए इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG LIVE Score: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग

Share

IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम ने जीता टॉस

IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने वैभव सूर्यवंशी को आज मौका दिया है।

Share

IND vs ENG LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी को मिली भारतीय कैप

IND vs ENG LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी को दूसरे मैच से पहले भारतीय कैप मिली है। उपकप्तान तिलक वर्मा ने उन्हें कैप सौंपी। वैभव भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Share

IND vs ENG LIVE Score: कुछ देर में होगा टॉस

IND vs ENG LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले के लिए कुछ देर में टॉस होगा। दूसरा मैच शाम सात बजे शुरू होगा। पहला मुकाबला 10 बजे शुरू हुआ था।

Share

IND vs ENG LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी आज कर सकते हैं डेब्यू

IND vs ENG LIVE Score: युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू करने का इंतजार आज खत्म हो सकता है। शनिवार को दूसरे मैच से पहले वह मैदान पर दिखे हैं और मैच से पहले स्टंप के पीछे बैठकर अपनी तैयारियों को आखिरी रूप देते नजर आए। वैभव को आयरलैंड सीरीज में मौका नहीं मिला था। हालांकि संजू सैमसन के लगातार तीन मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद शायद टीम मैनेजमेंट वैभव को मौका दे।

Share

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन में किए दो बदलाव

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड ने शनिवार को होने वाले दूसरे टी20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है, जबकि जोश टंग टी20 डेब्यू करेंगे।

Share

IND vs ENG LIVE Score: पहला मैच में बारिश बनी विलेन

IND vs ENG LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टी20 मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए लेकिन इंग्लैंड की टीम बारिश के कारण बल्लेबाजी के लिए उतर नहीं सकी और मैच को रद्द घोषित किया गया।

Share

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम

IND vs ENG LIVE Score: भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

Share

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG LIVE Score इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग

Share

IND vs ENG LIVE Score: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच

IND vs ENG LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। पहला मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटIND vs ENG: आयरलैंड के बाद इंग्लैंड से भी हारी टीम इंडिया, जैकब बेथल ने खेली बेहतरीन पारी