IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड ने जीता दूसरा मुकाबला
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने गुरुवार को भारत को दूसरे वनडे में 4 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।


भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे लाइव
ENG Score: 235/6 (44.1)
IND Score: 233/10 (44)
IND vs ENG: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने गुरुवार को कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में भारतीय टीम को 4 विकेट से हराया। भारतीय टीम विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के अर्धशतक के बावजूद पहले बैटिंग करते हुए 44 ओवर में 233 रन ही बना सकी। इसके जवाब में इंग्लैंड ने जो रूट के नाबाद 99 रनों की बदौलत आसानी से मुकाबला अपने नाम किया। इंग्लैंड ने 44.1 ओवर में 6 विकेट पर 235 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर की। रूट को शतक पूरा करने के लिए सिर्फ एक रन की जरूरत थी लेकिन उन्होंने एटकिंसन को मैच खत्म करने का मौका दिया।
विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद भारतीय टीम गुरुवार को दूसरे वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ 44 ओवर में 233 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 47 रन देकर तीन विकेट झटके। गस एटकिंसन ने भी तीन विकेट और साकिब महमूद ने दो विकेट प्राप्त किए। सैम करन और विल जैक्स को एक एक विकेट मिला। इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली गेंद पर बेन डकेट का विकेट गंवाया। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। प्रसिद्ध कृष्णा ने जैकब बेथल को आउट किया। कप्तान हैरी ब्रूक 16 गेंद में 16 रन ही बना सके। जोस बटलर 18 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। विल जैक्स 44 गेंद में 30 रन बनाकर गुरनूर बरार का शिकार हुए। जो रूट 133 गेंद में नाबाद 99 रन बनाकर वापस लौटे। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके लगाए।
पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम को 8वें ओवर में पहला झटका लगा। टीम के कप्तान शुभमन गिल 30 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एटिंकसन ने आउट किया। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 47 गेंद में 26 रन ही बना सके। ईशान किशन को सैम करन ने पवेलियन भेजा। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 66 गेंद में 65 रन बनाए। उन्होंने रोहित और श्रेयस के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। सुंदर 5 गेंद में दो रन ही बना पाए। अक्षर एक और शिवम दुबे खाता नहीं खोल सके हैं। गुरनूर बरार ने 15 गेंद में सात रन बनाए।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे गुरुवार को कार्डिफ में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें बदलाव के साथ उतरी हैं। इंग्लैंड में जोश टंग और लियाम डासन की जगह साकिब महमूद और गस एटिंकसन को मौका मिला है। भारत ने केएल राहुल की जगह ईशान किशन को शामिल किया है। भारतीय वनडे टीम ने पहले वनडे मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को 6 विकेट से मात दी। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। इंग्लैंड में भारतीय टी20 टीम को लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा था और 0-4 से सीरीज भी गंवा दी थी। लेकिन वनडे टीम ने पहले ही मैच में जीत दर्ज करके फैंस को खुश होने का मौका दिया है। दूसरे वनडे में कप्तान शुभमन गिल के खेलने पर भी संशय है क्योंकि एजबस्टन में उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी।
दूसरे वनडे में किसने जीता टॉस?
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ये मैच कार्डिफ में हो रहा है।
दूसरे वनडे के लिए इंडिया-इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन
भारत प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद
वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत की टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन
इंग्लैंड की टीम: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग, ब्रायडन कार्स, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड ने जीता दूसरा मुकाबला
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने गुरुवार को भारत को दूसरे वनडे में 4 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड को आने लगी जीत की महक
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड की टीम ने 44 ओवर में 6 विकेट खोकर 230 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 4 रन चाहिए। रूट को शतक पूरा करने के लिए एक रन चाहिए।
IND vs ENG LIVE Score: जो रूट शतक के करीब
IND vs ENG LIVE Score: स्टार बल्लेबाज जो रूट शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने 131 गेंद में 98 रन बनाए हैं। पिछले मैच में रूट ने अर्धशतक लगाया था।
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड ने 40वें ओवर में छठा विकेट गंवा दिया है। विल जैक्स 44 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें गुरनूर बरार ने आउट किया।
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड को दूसरा वनडे जीतने के लिए चाहिए 67 रन
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड ने 35 ओवर में 5 विकेट खोकर 166 रन बना लिए हैं। जो रूट 78 और जैक्स 10 रन बनाकर खेल रहे। इंग्लैंड को जीत के लिए 90 गेंद में 67 रन चाहिए।
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड ने पूरे किए 150 रन
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड ने 31वें ओवर में 150 रन पूरे कर लिए हैं। टीम को जीत के लिए 82 रन चाहिए। जो रूट 71 और विल जैक्स 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG LIVE Score: जोस बटलर हुए क्लीन बोल्ड
IND vs ENG LIVE Score: स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने जोस बटलर को क्लीन बोल्ड किया। बटलर ने 18 गेंद में 17 रन बनाए। इंग्लैंड को जीत के लिए 109 रन चाहिए।
IND vs ENG LIVE Score: जो रूट ने लगाई फिफ्टी
IND vs ENG LIVE Score: जो रूट ने गुरुवार को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में 76 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने लगातार दूसरी फिफ्टी लगाई। रूट ने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। ये उनका वनडे में लगातार 5वां अर्धशतक है।
IND vs ENG LIVE Score: सैम करन लौटे पवेलियन
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन 31 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें शिवम दुबे ने आउट किया।
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 166 रन
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड को जीत के लिए 35 ओवर में 166 रन चाहिए। टीम ने 15 ओवर में तीन विकेट खोकर 68 रन बना लिए हैं। जो रूट एक बार फिर टीम के लिए खतरा बन रहे।
IND vs ENG LIVE Score: कप्तान हैरी ब्रूक लौटे पवेलियन
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। गुरनूर बरार ने उन्हें आउट किया। ब्रूक ने 16 गेंद में 16 रन बनाए।
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड की धीमी शुरुआत
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 8 ओवर में एक विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं। जो रूट और हैरी ब्रूक क्रीज पर मौजूद हैं लेकिन भारतीय गेंदबाज कसी हुई गेंदबाजी कर रहे।
IND vs ENG LIVE Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने जैकब बेथल को भेजा पवेलियन
IND vs ENG LIVE Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने जैकब बेथल को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। जैकब 10 गेंद में 4 रन ही बना सके।
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड ने गंवाया पहला विकेट
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड ने पहले ही ओवर में विकेट गंवा दिया है। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट बिना खाता खोले जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। भारत के खिलाफ पहली बार ऐसा हुआ है, जब इंग्लैंड का सलामी बल्लेबाज पहली गेंद पर आउट हुआ हो।
IND vs ENG LIVE Score: आर्चर और एटिंकसन ने चटकाए विकेट
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 47 रन देकर तीन विकेट झटके। गस एटकिंसन ने भी तीन विकेट और साकिब महमूद ने दो विकेट प्राप्त किए। सैम करन और विल जैक्स को एक एक विकेट मिला। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 31 रन और रोहित शर्मा ने 26 रन की पारी खेली। विराट कोहली (65 रन) और श्रेयस अय्यर 66 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने अंत में 13 गेंद में तीन चौके और एक छक्के से नाबाद 20 रन बनाए।
IND vs ENG LIVE Score: भारत ने बनाए 233 रन
IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम ने 44 ओवर में सभी विकेट खोकर 233 रन बनाए। टीम के लिए श्रेयस अय्यर ने 71 गेंद में 66 रन की पारी खेली। विराट कोहली ने 66 गेंद में 65 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और गस एटिंकसन ने 3-3 विकेट लिए।
IND vs ENG LIVE Score:बुमराह ने साकिब के ओवर में ठोकी 4 बाउंड्री
IND vs ENG LIVE Score: जसप्रीत बुमराह ने साकिब महमूद के ओवर में चार बाउंड्री लगाई। उन्होने तीन चौके और एक छक्का लगाया। इस ओवर में 18 रन बने।
IND vs ENG LIVE Score: गुरनूर ने बनाए 7 रन
IND vs ENG LIVE Score: गुरनूर बरार ने 15 गेंद में सात रन बनाए। भारत ने 42 ओवर में 8 विकेट खोकर 214 रन बना लिए हैं।
IND vs ENG LIVE Score: भारत का आठवां विकेट गिरा
IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम ने 41वें ओवर में आठवां विकेट गंवा दिया है। गुरनूर बरार 15 गेंद में सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ 8वें विकेट के लिए 17 रन जोड़े।
IND vs ENG LIVE Score: भारत ने पूरे किए 200 रन
IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम ने 38वें ओवर में 200 रन पूरे कर लिए हैं। श्रेयस अय्यर एक छोर पर डटे हुए हैं। उन्होंने 60 से ज्यादा रन बना लिए हैं। हालांकि भारत ने सात विकेट गंवा दिए हैं।
IND vs ENG LIVE Score: भारत की पारी लड़खड़ाई
IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम ने 36वें ओवर में दो विकेट गंवाए हैं। जोफ्रा आर्चर ने लगातार गेंदों पर अक्षर पटेल और शिवम दुबे को पवेलियन भेजा। आर्चर को तीसरी सफलता मिली।
IND vs ENG LIVE Score: भारत ने 35 ओवर में बनाए 190 रन
IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम ने 35 ओवर में 5 विकेट खोकर 190 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 48 गेंद में 52 रन बनाकर खेल रहे। अक्षर अभी क्रीज पर आए हैं। अय्यर के अलावा कोहली ने अर्धशतक लगाया।
IND vs ENG LIVE Score: भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी
IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम ने 33वें ओवर में पांचवां विकेट गंवाया। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर 5 गेंद में दो रन ही बना सके। साकिब महमूद ने उन्हें पवेलियन भेजा।
IND vs ENG LIVE Score: विराट कोहली लौटे पवेलियन
IND vs ENG LIVE Score: अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली 66 गेंद में 65 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने आउट किया। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके लगाए।
IND vs ENG LIVE Score: कोहली-श्रेयस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
IND vs ENG LIVE Score: विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। कोहली अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं, जबकि श्रेयस 40 से ज्यादा रन बना चुके हैं।
IND vs ENG LIVE Score: विराट कोहली ने लगाई फिफ्टी
IND vs ENG LIVE Score: अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 50 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। वह अपनी पारी में सात चौके लगा चुके हैं।
IND vs ENG LIVE Score: ईशान किशन सस्ते में हुए आउट
IND vs ENG LIVE Score: केएल राहुल की जगह प्लेइंग इलेवन में आए ईशान किशन का बल्ला नहीं चला। उन्हें सैम करन ने आउट किया। किशन ने 8 गेंद में एक रन बनाया। भारत ने 21वें ओवर में तीसरा विकेट गंवाया।
IND vs ENG LIVE Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा
IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम ने 18वें ओवर में दूसरा विकेट गंवा दिया है। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 47 गेंद में 26 रन ही बना सके। उन्हें विल जैक्स ने आउट किया।
IND vs ENG LIVE Score: विराट कोहली-रोहित शर्मा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी
IND vs ENG LIVE Score: विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई। दोनों के बीच 45 गेंद में 50 रन पूरे हुए।
IND vs ENG LIVE Score: भारत ने 10 ओवर में बनाए 61 रन
IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 10 ओवर में एक विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 18 गेंद में 10 और कोहली 12 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG LIVE Score: शुभमन गिल लौटे पवेलियन
IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल दूसरे वनडे में 30 गेंद में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके लगाए। भारत ने 44 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया।
IND vs ENG LIVE Score: रोहित शर्मा का कैच छूटा
IND vs ENG LIVE Score: सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का 5 के स्कोर पर कैच छूटा है। गस एटिंकसन ने उनका कैच छोड़ा। भारत को गिल और रोहित ने अच्छी शुरुआत दिलाई है।
IND vs ENG LIVE Score: भारत ने 5 ओवर में बनाए 30 रन
IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में बिना विकेट गंवाए 30 रन बना लिए हैं। रोहित 9 और कप्तान शुभमन गिल 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG LIVE Score: भारत की बैटिंग शुरू
IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम की पारी की शुरुआत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर पहुंच गए हैं। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पहले ओवर में 3 रन दिए।
IND vs ENG LIVE Score: भारत-इंग्लैंड ने दूसरे वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन में किए बदलाव
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में गुरुवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने एक बदलाव करते हुए केएल राहुल की जगह ईशान किशन को मौका दिया है। इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन और साकिब महमूद को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है, जबकि जोश टंग और लियाम डॉसन हुए हैं।
IND vs ENG LIVE Score: टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन
IND vs ENG LIVE Score: भारत प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड ने जीता टॉस
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड ने गुरुवार को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
IND vs ENG LIVE Score: कुछ देर में होगा टॉस
IND vs ENG LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे मैच के लिए टॉस कुछ देर में होगा। दूसरा वनडे शाम साढ़े पांच बजे शुरू होगा, जबकि टॉस पांच बजे होगा। भारत ने पहला वनडे 6 विकेट से जीता था।
IND vs ENG LIVE Score: वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
IND vs ENG LIVE Score: भारत की टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।