IND vs ENG: बारिश की भेंट चढ़ा पहला मैच, इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए। लेकिन फिर बारिश के कारण मैच शुरू नहीं हो सका

IND vs ENG: बारिश की भेंट चढ़ा पहला मैच, इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम

IND vs ENG LIVE Score

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

IND Score: 189/7 (20)

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टी20 मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ। भारत की पारी के दौरान हलकी-हलकी बारिश होती रही थी लेकिन भारतीय पारी के बाद बारिश तेज हो गयी और मैच को रद्द करना पड़ा। कट ऑफ टाइम 45 मिनट और था, लेकिन उनके पास ग्राउंड तैयार करने के लिए काफी समय नहीं था, यह दुख की बात है क्योंकि इंडिया के बोर्ड पर लगे कड़े स्कोर के बाद यह एक बहुत ही दिलचस्प चेज होता। दोनों टीमें शनिवार को दूसरे टी20 के लिए अब मैनचेस्टर जाएंगी। इंग्लैंड के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए। टीम के लिए अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाया, जबकि शिवम दुबे ने नाबाद 42 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए साकिब ने तीन विकेट लिए। बारिश के कारण भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में बुधवार को इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी। काफी देर इंतजार के बाद अंपायरों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया।

भारत ने टॉस जीतकर खराब शुरुआत करते हुए दो विकेट जल्दी गंवा दिए। संजू सैमसन और इशान किशन के रूप में भारत को दूसरे ओवर में ही दो झटके लग गए जिसमें किशन लगातार दूसरी बार रन आउट हुए। हालांकि अभिषेक ने जल्द ही रफ़्तार पकड़ी और श्रेयस अय्यर ने एक छोर संभाले रखा। अभिषेक अर्धशतक पूरा करने के बाद आउट हो गए लेकिन श्रेयस डटे रहे और तिलक के साथ उन्होंने भारतीय पारी को संभाला। इसके बाद शिवम दुबे के साथ मिलकर उन्होंने भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचाया और कप्तानी पारी भी खेली। अंतिम ओवरों में दुबे के आक्रमण से भारत ने स्कोरबोर्ड पर 189 रन खड़े कर दिए।

भारत की खराब शुरुआत

लगातार बारिश के बीच, भारत ने यहां औसत से थोड़ा ज़्यादा स्कोर बनाकर अच्छा किया। पावरप्ले में दो हाफ की कहानी थी, जहां भारत ने पहले 3 ओवर में 15 रन पर 2 विकेट गंवा दिए, और फिर अभिषेक शर्मा की ज़बरदस्त बल्लेबाजी की वजह से अगले 3 ओवर में 46 रन बनाए। वह अपनी फिफ्टी के बाद आउट हो गए और उनके विकेट ने इंग्लैंड को 10वें ओवर के बाद मैच को थोड़ा संभलने में मदद की।

श्रेयस-अभिषेक ने लगाई फिफ्टी

कप्तान श्रेयस अय्यर ने शुरुआत में अपना समय लिया और एक ज़रूरी फिफ्टी बनाने में कामयाब रहे। उनकी पारी के क्रम को आगे बढ़ाया दुबे ने, जिन्होंने 21 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। गेंदबाजों के लिए गेंद को पकड़ना मुश्किल हो गया है और भारतीय स्पिनरों को, कोई भी मान सकता है, दूसरी पारी में मुश्किल होगी। फिर भी, पेसरों को स्लॉग ओवरों में कुछ रिवर्स मिला।

अभिषेक ने 24 गेंदों पर 59 रन में छह चौके और चार छक्के लगाए जबकि श्रेयस ने 47 गेंदों पर 68 रन में छह चौके और एक छक्का लगाया। शिवम दुबे ने 21 गेंदों पर नाबाद 42 रन में दो चौके और तीन छक्के लगाए। अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान दूसरा छक्का लगाने के साथ ही टी 20 में 100 छक्के पूरे कर लिए। श्रेयस ने कप्तान के तौर पर अपना पहला अर्धशतक लगाया। इंग्लैंड की तरफ से साकिब महमूद ने 33 रन पर तीन विकेट लिए जबकि राशिद खान और सैम करन ने एक-एक विकेट लिया।

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रेयस ने टॉस के दौरान बताया कि टीम तीन स्पिनर के साथ पहले मैच में खेलेगी। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर मौका नहीं दिया गया। सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज के दो मैचों में भी मौका नहीं दिया गया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

पहले मैच में किसने जीता टॉस

भारत-इंग्लैंड के बीच कब शुरू होगा पहला मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला पहला मुकाबला बुधवार को रात के 10 बजे से शुरू होगा। इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ हुए दो टी20 मैच शाम 6 बजे शुरू हुए थे।

टीम इस प्रकार हैं

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जोर्डन कॉक्स, सैम कुरन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।

IND vs ENG LIVE Score: बारिश की वजह से रद्द हुआ पहला मुकाबला

IND vs ENG LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 189 रन बनाये थे लेकिन बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी।

Share

IND vs ENG LIVE Score: ओवर कटने हुए शुरू

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड की पारी बारिश के कारण शुरू नहीं हो सकी है और अब ओवर भी कटने लगे हैं। पांच ओवर का मैच होने का समय भारतीयसमयानुसार करीब डेढ़ बजे है। इंग्लैंड को जीत के लिये 190 रन बनाने हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 189 रन बनाये थे।

Share

IND vs ENG LIVE Score: बारिश के कारण रुका मैच

IND vs ENG LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा पहला टी20 मैच बारिश के कारण रुका हुआ है। भारतीय पारी के दौरान लगातार बूंदाबांदी हो रही थी। हालांकि मैच नहीं रुका था लेकिन अब खराब मौसम के कारण इंग्लैंड की पारी की शुरुआत नहीं हो सकी है।

Share

IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम ने 20 ओवर में बनाए 189 रन

IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 189 रन बनाए। अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Share

IND vs ENG LIVE Score: हर्षित राणा सस्ते में हुए आउट

IND vs ENG LIVE Score: हर्षित राणा को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया था लेकिन वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। आदिल रशीद ने उन्हें आउट किया।

Share

IND vs ENG LIVE Score: श्रेयस अय्यर की दमदार पारी का हुआ अंत

IND vs ENG LIVE Score: श्रेयस अय्यर 47 गेंद में 68 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। साकिब महमदू ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया।

Share

न भारत का स्कोर 150 के पार

IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम ने 17वें ओवर में 150 रन पूरे कर लिए हैं। श्रेयस अय्यर अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं। शिवम उनका साथ दे रहे हैं।

Share

IND vs ENG LIVE Score: श्रेयस अय्यर ने लगाया अर्धशतक

IND vs ENG LIVE Score: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 38 गेंद में 50 रन पूरे किए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए हैं। बतौर कप्तान उनका ये पहला अर्धशतक है।

Share

IND vs ENG LIVE Score: भारत का चौथा विकेट गिरा

IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम ने 14वें ओवर में चौथा विकेट गंवा दिया है। तिलक वर्मा 13 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए।

Share

IND vs ENG LIVE Score: श्रेयस-तिलक ने पारी को संभाला

IND vs ENG LIVE Score: श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला है। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है।

Share

IND vs ENG LIVE Score: अभिषेक शर्मा 59 रन बनाकर हुए आउट

IND vs ENG LIVE Score: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 24 गेंद में 59 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए। सैम करन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया।

Share

IND vs ENG LIVE Score: अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी

IND vs ENG LIVE Score: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 6 चौके और तीन छक्के लगाए।

Share

IND vs ENG LIVE Score: अभिषेक ने पूरे किए 100 टी20 इंटरनेशनल छक्के

IND vs ENG LIVE Score: अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 785 गेंदों में ये मुकाम हासिल किया। इससे पहले एविन लुईस ने 789 गेंदों में ये कारनामा किया था।

Share

IND vs ENG LIVE Score: ईशान किशन हुए रन आउट

IND vs ENG LIVE Score: दुनिया के नंबर वन टी20 बल्लेबाज ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। वह रन आउट हुए। मिड ऑन पर शॉट खेलने के बाद किशन तेजी से दौड़े लेकिन अभिषेक तैयार नहीं थे, ऐसे में जब तक किशन वापस लौटते बटलर ने रन आउट कर दिया।

Share

IND vs ENG LIVE Score: भारत का पहला विकेट गिरा

IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम ने दूसरे ओवर में पहला विकेट गंवा दिया है। संजू सैमसन 7 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। साकिब महमूद ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Share

IND vs ENG LIVE Score: भारत की बैटिंग शुरू

IND vs ENG LIVE Score: भारत की पारी की शुरुआत के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। पहले ओवर में भारत ने 5 रन बनाए। संजू पिछले दो मैचों में फ्लॉप रहे हैं।

Share

IND vs ENG LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका

IND vs ENG LIVE Score: युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर मौका नहीं दिया गया। सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज के दो मैचों में भी मौका नहीं दिया गया था।

Share

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG LIVE Score: भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

Share

IND vs ENG LIVE Score: भारत के खिलाफ इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड

Share

IND vs ENG LIVE Score: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस

IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Share

IND vs ENG LIVE Score: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहले मैच के लिए कब होगा टॉस

IND vs ENG LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले टी20 मैच के लिए टॉस 9:30 पर होगा। रिवरसाइड में होने वाला मैच 10 बजे शुरू होगा।

Share

IND vs ENG LIVE Score: पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड

Share

IND vs ENG LIVE Score: रिवरसाइड ग्राउंड में किसका है बोलबाला?

IND vs ENG LIVE Score: रिवरसाइड ग्राउंड पर औसत टी20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर 138 और उच्चतम स्कोर 195 है जो यहां खेले गए पिछले आठ मैच में गेंदबाजों के दबदबे की ओर इशारा करता है। इसलिए अगर बल्लेबाज विरोधी टीम की गेंदबाजी और यहां की पिचों के हिसाब से ढलने में अधिक समय लेते हैं तो इंग्लैंड बहुत तेजी से पांच मैच की सीरीज जीत सकता है। भारतीय बल्लेबाज आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में संघर्ष कर रहे थे , ऐसे में उनके लिए यहां मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

Share

IND vs ENG LIVE Score: संजू सैमसन ने फिर लय खोया

IND vs ENG LIVE Score: आरलैंड के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। वह दोनों मैचों में सस्ते में आउट हो गए। उन्होंने इस साल टी20 विश्व कप के अंतिम चरण के मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया था और आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए दो शतक भी लगाए थे।

Share

IND vs ENG LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी डेब्यू करेंगे या नहीं

IND vs ENG LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में मौका नहीं मिला। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान भी उनको प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की उम्मीद कम है। भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने कहा है कि सूर्यवंशी को भी किसी अन्य क्रिकेटर की तरह एकादश में जगह पाने के लिए 'प्रक्रिया से गुजरना होगा और सही समय का इंतजार करना होगा'। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी के पदार्पण को लेकर चुप्पी साध ली लेकिन कहा कि कुछ महीने पहले टी20 विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ियों का समर्थन करना जरूरी है ।

Share

IND vs ENG LIVE Score: भारत-इंग्लैंड के बीच पहला मैच कब शुरू होगा?

IND vs ENG LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला पहला टी20 मैच भारतीयसमयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा। मैच के लिए टॉस आधे घंटे पहले होगा। इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के मुकाबले 6 बजे शुरू हुए थे।

Share

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम

IND vs ENG LIVE Score: भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

Share

IND vs ENG LIVE Score: पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टी20 टीम

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जोर्डन कॉक्स, सैम कुरन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।

Share

IND vs ENG LIVE Score:भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मैच

IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टी20 टीम और इंग्लैंड के बीच बुधवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीयसमयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटIND vs ENG: बारिश की भेंट चढ़ा पहला मैच, इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम