IND vs ENG 1st ODI Scorecard: भारत ने इंग्लैंड में खोला जीत का खाता; गिल, अक्षर और सुंदर ने लूटी महफिल

IND vs ENG 1st ODI Scorecard: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच अपने नाम कर लिया है। शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार बल्लेबाजी की।

IND vs ENG 1st ODI Scorecard: भारत ने इंग्लैंड में खोला जीत का खाता; गिल, अक्षर और सुंदर ने लूटी महफिल

भारतीय टीम

Md.Akram | लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

IND vs ENG 1st ODI Highlights: टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप झेलने वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड में जीत का खाता खोल लिया है। भारत ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर इंग्लैंड को छह विकेट से रौंदा। भारत ने 159 रनों का टारगेट 45.2 ओवर में चेज किया। कप्तान शुभमन गिल, ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने महफिल लूटी। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने ठीक-ठाक शुरुआत की। गिल और रोहित शर्मा ने 43 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। रोहित ने 21 गेंदों में 11 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल है। उन्हें सैम करन ने आठवें ओवर में आउट किया। विराट कोहली (6 गेंदों में 5) का बल्ला भी नहीं चला। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने नौवें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया। रोहित और विराट 10 मिनट आगे-पीछे पवेलियन लौटे।

कप्तान गिल ने दो बड़े झटकों के बाद श्रेयस अय्यर के साथ मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी की। गिल 26वें ओवप में रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्होंने 75 गेंदों में 80 रन बटोरे, जिसमें 11 चौके और एक छक्का है। अय्यर 53 गेंदों में 35 रन बनाने के बाद 27वें ओवर में रनआउट हुए। उन्होंने दो चौके लगाए। जोश टंग ने 28वें ओवर में केएल राहुल (1) को बोल्ड किया। मुश्किल समय में अक्षर और सुंदर ने अर्धशतक जमाया और भारत को जीत की नैया पार लगाई। अक्षर ने 52 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाए। उन्होंने पांच चौके और एक छक्का मारा। सुंदर ने 63 गेंदों में नाबाद 52 रन जोड़े, जिसमें चार चौके और एक सिक्स हैं। दोनों ने 102 रनों की अटूट साझेदारी की।

इससे पहले, भारत ने इंग्लैंड को 47.5 ओवर में ढेर किया। जो रूट और लियाम डॉसन ने अर्धशतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड की लाज बचाई। भारत के लिए अक्षर पटेल ने चार, गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट झटके। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और सधी हुई शुरुआत की। बेन डकेट (45 गेंदों में 43) और जैकब बेथेल (31 गेंदों में 14) ने 61 रनों की ओपिंग पार्टनरशिप की। गुरनूर ने 13वें ओवर में दोनों ओपनर को पवेलियन भेजा। जसप्रीत बुमराह ने कप्तान हैरी ब्रूक (3 गेंदों में 1) को अगले ओवर में अपना शिकार बनाया। इंग्लैंड की आधी टीम 80 रनों पर ढेर हो गई। प्रसिद्ध कृष्णा ने 17वें ओवर में जोस बटलर (14 गेंदों 5) और सैम करन (0) को अपने जाल में फंसाया।

शिवम दुबे ने 22वें ओवर में विल जैक्स (19 गेंदों में 20) की पारी का अंत किया। इसके बाद, जो रूट और लियाम डॉसन ने मोर्चा संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की। डॉसन ने 83 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली, जिसमें छह चौके और एक छक्का है। उन्हें अक्षर पटेल ने 44वें ओवर में आउट किया। अक्षर ने 46वें ओवर में जोफ्रा आर्चर (6 गेंदों में 12) का शिकार किया। उन्होंने 48वें ओवर में आदिल राशिद (5 गेंदों 1) और जोश टंग (0) को पवेलियन भेजकर इंग्लैंड की पारी को समेटा। रूट ने 76 गेंदों में 6 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 76 रन जुटाए।

India vs England Score

भारत: 262/4 (45.2 ओवर)

इंग्लैंड: 258/10 (47.5 ओवर)

भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड की प्लेइंग XI: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद।

IND vs ENG Live Score: भारत ने 6 विकेट से जीता मैच

भारत ने छह विकेट से मैच अपने नाम कर लिया है। अक्षर 57 और सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद रहे।

Share

IND vs ENG Live Score: जीत की दहलीज पर भारत

भारतीय टीम को 9 ओवर में चाहिए 24 रन चाहिए। अक्षर पटेल 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। सुंदर ने 30 रन जोड़ लिए हैं।

Share

IND vs ENG Live Score: भारत को चाहिए 75 रन

भारत को आखिरी 16 ओवर में जीत के लिए 75 रनों की दरकार है। सुंदर 32 गेंदों में 22 रन बनाकर टिके हैं। अक्षर ने 15 गेंदों में 10 रन जोड़ लिए हैं।

Share

IND vs ENG Live Score: केएल राहुल हुए बोल्ड

भारत का चौथा विकेट केएल राहुल के तौर पर गिरा है। उन्होंने तीन गेंदों का सामना करने के बाद एक रन बनाया। जोश टंग ने 28वें ओवर में राहुल को बोल्ड किया। भारत को 22वें ओवर में 99 रनों की जरूरत है। सुंदर (8)* का साथ देने के लिए अक्षर पटेल आए हैं।

Share

IND vs ENG Live Score: उपकप्तान श्रेयस अय्यर रनआउट

उपकप्तान श्रेयस अय्यर रनआउट हो गए हैं। उन्होंने 53 गेंदों में दो चौकों के जरिए 35 रनों की पारी खेली। अय्यर की पारी का अंत 27वें ओवर में हैरी ब्रूक ने किया। उन्होंने गिल के साथ 101 रनों की साझेदारी की।

Share

IND vs ENG Live Score: शुभमन गिल हुए रिटायर हर्ट

कप्तान शुभमन गिल हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से रिटायर हर्ट हो गए हैं। वह 75 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 80 रन बनाकर मैदान से गए। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर आए हैं।

Share

IND vs ENG Live Score: क्या शुभमन गिल जड़ेंगे शतक?

कप्तान शुभमन गिल 69 गेंदों में 74 रन बनाकर खेल रहे हैं। गिल और अय्यर के बीच 90 से अधिक रनों की साझेदारी हो गई है। अय्यर 32 रन बनाकर टिके हैं।

Share

IND vs ENG Live Score: शुभमन गिल ने ठोकी फिफ्टी

कप्तान शुभमन गिल ने 51 गेंदों में फिफ्टी ठोकी है। यह उनके वनडे करियर का 19वां अर्धशतक है। भारत ने 20वें ओवर में जाकर 100 का आंकड़ा पार किया। श्रेयस अय्यर 25 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Share

IND vs ENG Live Score: भारत सैकड़े की तरफ

18 ओवर में भारत का स्कोर 94/2 है। शुभमन गिल 46 गेंदों में 43 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह श्रेयस अय्यर (35 गेंदों में 22)* के साथ 46 रनों की साझेदारी कर चुके हैं।

Share

IND vs ENG Live Score: फिफ्टी की ओर शुभमन गिल

शुभमन गिल फिफ्टी की ओर बढ़ रहे हैं। वह 32 गेंदों में 34 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रेयस अय्यर ने 19 गेंदों में 12 रन बटोर लिए हैं।

Share

IND vs ENG Live Score: विराट कोहली भी हुए फ्लॉप

विराट कोहली भी फ्लॉप हो गए हैं। वह 6 गेंदों में 5 रन ही बना सके। कोहली को जोफ्रा आर्चर ने नौवें ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट किया। अब श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।

Share

IND vs ENG Live Score: रोहित शर्मा का नहीं चला बल्ला

भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा है। उन्होंने 21 गेंदों में 11 रन बनाए, जिसमें एक चौका है। रोहित को सैम करन ने आठवें ओवर में हैरी ब्रूक को लपकवाया। उन्होंने शुभमन के साथ 43 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। शुभमन (26)* का साथ देने के लिए विराट कोहली आए हैं।

Share

IND vs ENG Live Score: भारत की धीमी शुरुआत

भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए धीमी शुरुआत की है। शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पांच ओवर में 22 रन जोड़े हैं। गिल ने 15 गेंदों में 12 रन बनाए हैं, जिसमें दो चौके हैं। रोहित के बल्ले से 15 गेंदों में 4 रन निकले हैं।

Share

IND vs ENG Live Score: भारत की पारी हुई शुरू

भारत की पारी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल लक्ष्य का पीछा करने उतरे हैं। जोफ्रा आर्चर ने पहले ओवर में छह रन दिए, जिसमें एक वाइड है। गिल ने चौका जमाया और रोहित ने सिंगल लिया।

Share

IND vs ENG Live Score: भारत को मिला 259 का लक्ष्य

भारत को 259 रनों का लक्ष्य मिला है। अक्षर पटेल ने 48वें ओवर में आदिल राशिद (1) और जोश टंग (0) को पवेलियन भेजकर इंग्लैंड की पारी को समेटा।

Share

IND vs ENG Live Score: रूट और डॉसन की साझेदारी टूटी

जो रूट और लियाम डॉसन की साझेदारी टूट गई है। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 121 रन जोडे़। अक्षर पटेल ने 44वें ओवर में डॉसन को रोहित के हाथों लपकवाया। उन्होंने 83 गेंदों में 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रनों की पारी खेली। अक्षर ने 46वें ओवर में जोफ्रा आर्चर (12) का शिकार किया। रूट 72 गेंदों में 69 रन बनाकर टिके हैं।

Share

IND vs ENG Live Score: जो रूट ने भी जड़ा अर्धशतक

जो रूट ने 57 गेंदों में अर्धशतक ठोका। उन्होंने 42वें ओवर में सिंगल लेकर 50 रन पूरे किए। यह उनके वनडे करियर का 46वां अर्धशतक है। रूट और डॉसन (61)* के बीच शतकीय साझेदारी कंप्लीट हो चुकी है।

Share

IND vs ENG Live Score: डॉसन ने जड़ी पहली फिफ्टी

लियाम डॉसन ने 65 गेंदों में पचासा कंप्लीट किया है। यह उनका वनडे क्रिकेट में पहला अर्धशतक है। रूट भी फिफ्टी के करीब हैं। उन्होंने 48 गेंदों में 40 रन जोड़ लिए हैं।

Share

IND vs ENG Live Score: फिफ्टी की ओर रूट और डॉसन

रूट और डॉसन फिफ्टी की ओर बढ़ रहे हैं। रूट ने 42 गेंदों में 36 जबकि डॉसन ने 59 गेंदों में 41 रन बटोर लिए हैं। दोनों ने 70 रन की साझेदारी कंप्लीट कर ली है।

Share

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड ने छुआ 150 का आंकड़ा

31 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 150/6 है। रूट और डॉसन के बीच सातवें विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी हो चुकी है। रूट 25 और डॉसन 29 के निजी स्कोर पर हैं।

Share

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड टीम 125 के पार

लड़खड़ाने के बाद इंग्लैंड टीम ने 27 ओवर में जाकर 125 का आंकड़ा पार किया है। जो रूट ने मोर्चा संभाल रखा है। वह 26 गेंदों में 21 रन बनाकर टिके हैं। डॉसन 21 गेंदों में 11 रन बटोर चुके हैं।

Share

IND vs ENG Live Score: दुबे के जाल में फेंस जैक्स

इंग्लैंड का छठा विकेट विल जैक्स के तौर पर गिरा है। उन्हें शिवम दुबे ने 22वें ओवर में विकेटकीपर केएल राहुल को लपकवाया। जैक्स ने 19 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 20 रन जोड़े। उन्होंने रूट के साथ 27 रनों की साझेदारी की। रूट 11 और लियाम डॉसन 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Share

IND vs ENG Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया डबल झटका

प्रसिद्ध कृष्णा ने 17वें ओवर में इंग्लैंड को डबल झटका दिया है। उन्होंने जोस बटलर और सैम करन को पवेलियन भेजा। बटलर ने 14 गेंदों में 5 रन जुटाए जबकि करन का खाता नहीं खुला। रूट 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Share

IND vs ENG Live Score: ब्रूक बने बुमराह का शिकार

इंग्लैंड का तीसरा विकेट कप्तान हैरी ब्रूक के रूप में गिरा है। उन्होंने तीन गेंदों में एक रन बनाया। ब्रूक को बुमराह ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा को लपकवाया। रूट के साथ देने के लिए अब जोस बटलर आए हैं।

Share

IND vs ENG Live Score: गुरनूर ने दिया डबल झटका

गुरनूर ने 13वें ओवर में इंग्लैंड को डबल झटका दिया। उन्होंने दूसरी गेंद पर जैकेब बेथेल को वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराया। बेथेल ने 31 गेंदों का सामना करने के बाद 14 रन जुटाए। उन्होंने डकेट के साथ 61 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। गुरनूक ने ओवर की चौथी गेंद पर डकेट का शिकार किया। बुमराह ने बाउंड्री पर डकेट का शानदार कैच लपका। उन्होंने 45 गेंदों में 6 चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रनों की पारी खेली। जो रूट और कप्तान हैरी ब्रूक अब क्रीज पर हैं।

Share

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड का पचासा पूरा

इंग्लैंड ने 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 51 रन जोड़े हैं। बेन डकेट ने भारतीय टीम की नाक में दम कर रखा है। वह 36 गेंदों में 41 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। बेथेल ने 24 गेंदों में 6 रन बटोरे हैं।

Share

IND vs ENG Live Score: डकेट ने की गुरनूर की कुटाई

गुरनूर बराड़ ने आठवें ओवर में 17 रन लुटाए। उनकी बेन डकेट ने कुटाई की। डकेट ने दूसरी गेंद पर चौका जबकि चौथी और छठी गेंद पर छक्का मारा। डकेट 29 और बेथेल 4 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Share

IND vs ENG Live Score: बुमराह के ओवर में एक रन

भारतीय टीम कसी हुई गेंदबाजी कर रही है। चार ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 15/0 है। डकेट 10 और बेथेल एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। प्रसिद्ध कृष्णा अपने स्पेल के दूसरे ओवर में 6 रन दिए।

Share

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की पारी का आगाज

इंग्लैंड की पारी का आगाज हो गया है। जैकब बेथेल और बेन डकेट बल्लेबाजी करने उतरे हैं। जसप्रीत बुमराह ने बॉलिंग अटैक की कमान संभाली। उन्होंने पहला ओवर में एक चौका दिया, जो डकेट के बल्ले से निकला। बुमराह ने 968 दिनों के बाद वनडे मैच में गेंदबाजी की।

Share

IND vs ENG Live Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

Share

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड ने जीता टॉस

इंग्लैंड ने पहले वनडे में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय किया है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि पिच अच्छी लग रही है। उम्मीद है कि हम अच्छी बैटिंग करेंगे। दूसरी पारी में स्पिनर्स को मदद मिल सकती है।

Share

IND vs ENG Live Score: कुछ देर में होगा टॉस

भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। कप्तना शुभमन गिल और हैरी ब्रूक भारतीय समयानुसार तीन बजे टॉस के लिए मैदान पर होंगे।

Share

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड का स्क्वॉड

हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जेम्स कोल्स, सैम कुरेन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोस टंग, साकिब महमूद, आदिल राशिद, टॉम बैंटन, जो रूट, जैकब बेथेल।

Share

IND vs ENG Live Score: भारत का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटIND vs ENG 1st ODI Scorecard: भारत ने इंग्लैंड में खोला जीत का खाता; गिल, अक्षर और सुंदर ने लूटी महफिल