Hindi News क्रिकेट IND vs ENG Live Score 5th Test Day 5: रूट-बेयरस्टो ने भारत के मुंह से छीनी जीत, कप्तानी में फेल हुए बुमराह

IND vs ENG Live Score 5th Test Day 5: रूट-बेयरस्टो ने भारत के मुंह से छीनी जीत, कप्तानी में फेल हुए बुमराह

IND vs ENG Live Score 5th Test: एजबेस्टिन टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 119 रनों की दरकार है। रूट और जॉनी बेयरस्टो शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को जीत के लिए किसी करिश्मे की दरकार है।

IND vs ENG Live Score 5th Test Day 5: रूट-बेयरस्टो ने भारत के मुंह से छीनी जीत, कप्तानी में फेल हुए बुमराह
Live score india vs england 5th test day 4
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Lokesh Khera
Tue, 05 Jul 2022 04:37 PM

IND vs ENG 5th test day 5 live score 2022: इंग्लैंड ने एजबेस्टन टेस्ट में भारत को 7 विकेट से हराकर 5 मैच की इस टेस्ट सीरीज में 2-2 की बराबरी की। टीम इंडिया ने मेजबानों के सामने जीत के लिए 278 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, मगर जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने शतकीय पारी खेल इस लक्ष्य को बौना बना दिया। रूट ने 142 और बेयरस्टो ने 114 रनों की नाबाद पारी खेली। इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की यह सबसे बड़ी रन चेज है। बात मुकाबले की करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के शतक के दम पर 416 रन बनाए थे, इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 284 रनों पर ही सिमट गई थी। 132 रनों की लीड के साथ भारत ने दूसरी पारी में 284 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 378 रनों का लक्ष्य रखा।

Tue, 05 Jul 2022 04:37 PM

India vs England 5th test day 5 Live- रूट बेयरस्टो ने भारत को किया चित

77वें ओवर में जडेजा की चौथी गेंद पर एक रन लेकर रूट ने इंग्लैंड की झोली में जीत डाल दी है। मेजबानों ने 7 विकेट से यह मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है। रूट 142 और बेयरस्टो 114 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। 

Tue, 05 Jul 2022 04:27 PM

India vs England 5th test Live Score 2022- रूट-बेयरस्टो के बीच हुई 250 रनों की साझेदारी

शतकवीर जो रूट और जॉनी बेयरस्टो के बीच चौथे विकेट के लिए 250 रनों की साझेदारी पूरी हो गई है। यह दोनों बल्लेबाज ही भारत की हार का कारण बने हैं। अगर टीम इंडिया कल ही इस साझेदारी को तोड़ देती तो शायद नतीजा कुछ और हो सकता था।

Tue, 05 Jul 2022 04:25 PM

IND vs ENG Live score 5th Test- बेयरस्टो ने दूसरी पारी में भी ठोका शतक

जोनी बेयरस्टो ने भारत के खिलाफ दूसरी पारी में भी शतक ठोक दिया है। यह बल्लेबाज इस साल गजब की फॉर्म में दिखाई दे रहा है। यह उनके टेस्ट करियर का 12वां शतक है। ,बेयरस्टो ने इस पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया है।

Tue, 05 Jul 2022 04:21 PM

IND vs ENG 5th test Live Score- इंग्लैंड के 350 रन हुए पूरे

378 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के 350 रन पूरे हो गए हैं। शतक के बाद जो रूट ने आक्रामक रूप धारण कर लिया है, वह जल्द से जल्द मैच खत्म करने को देख रहे हैं। दूसरे छोर पर बेयरस्टो 99 रन पर मौजूद हैं।

Tue, 05 Jul 2022 04:12 PM

India vs England Live Score 5th Test- पंत के अंदाज में भारत की धुनाई करते हुए दिखे रूट

72वां ओवर लेकर आए शार्दुल ठाकुर की तीसरी गेंद पर रूट ने पहले कदमों का इस्तेमाल करते हुए सामने की तरफ चौका लगाया, वहीं अगली गेंद पर उन्होंने रिवर्स स्कूप की मदद से चार रन बटोरे। रूट की पारी का यह पहला छक्का है और वह अब 125 के स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Tue, 05 Jul 2022 04:01 PM

India vs England 5th test day 5 Live- इंग्लैंड 325/3

पांचवे दिन पहले घंटे के खेल में भारतीय गेंदबाजों को विकेट नहीं मिली है। रूट और बेयरस्टो की जोड़ ने इस दौरान कुल 66 रन जोड़े। रूट ने टेस्ट करियर का 28वां शतक पूरा कर लिया है, वहीं बेयरस्टो 92 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए अब 53 रनों की दरकार है।

Tue, 05 Jul 2022 03:49 PM

IND vs ENG Live score 5th Test- रूट ने जड़ा 28वां शतक

जो रूट ने 136 गेंदों पर टेस्ट क्रिकेट में अपना 28वां शतक पूरा किया। 67वां ओवर लेकर आए सिराज की पहली गेंद पर उन्होंने चौका लगाया। यह उनकी पारी का 12वां चौका है। रूट का यह इस सीरीज में चौथा शतक है।

Tue, 05 Jul 2022 03:40 PM

IND vs ENG 5th test Live Score- इंग्लैंड के 300 रन हुए पूरे

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 300 रन पूरे कर लिए हैं और मेजबान टीम जीत से 78 रन ही दूर है। बेयरस्टो 92 और रूट 89 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। धीरे-धीरे मैच भारत की गिरफ्त से बाहर निकलता जा रहा है।

Tue, 05 Jul 2022 03:35 PM

India vs England Live Score 5th Test- जसप्रीत बुमराह का मेडन ओवर

जसप्रीत बुमराह अभी तक 16 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं, मगर यह उनका पहला ही मेडन ओवर था। बात टीम इंडिया के कुल मेडन ओवर की करें तो 64 में से सिर्फ 5 ही ओवर मेडन डाले गए हैं।

Tue, 05 Jul 2022 03:30 PM

India vs England 5th test day 5 Live- रूट ने लगाया शानदार चौका

63वां ओवर लेकर आए शमी की आखिरी गेंद पर कवर्स की दिशा में जो रूट ने शानदार अंदाज में चौका लगाया। रूट की पारी का यह 11वां चौका है और वह 87 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Tue, 05 Jul 2022 03:25 PM

India vs England 5th test Live Score 2022- बेयरस्टो पहुंचे 90 के पार

जॉनी बेयरस्टो और जो रूट की जोड़ी मैच के पांचवे दिन भी शानदार बल्लेबाजी कर रही है। बेयरस्टो 91 और रूट 82 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड का स्कोर 288/3 है। जीत के लिए अब टीम को 90 रनों की दरकार है।

Tue, 05 Jul 2022 03:20 PM

IND vs ENG Live score 5th Test- शमी ने इंग्लैंड को दिया तोहफा

61वां ओवर लेकर आए शमी ने तीसरी गेंद लेग साइड पर डाली। बल्लेबाज के साथ विकेट कीपर भी बीट हुआ, इंग्लैंड को बाय के रूप में मिले चार रन। अब मेजबानों को 97 रनों की दरकार।

Tue, 05 Jul 2022 03:14 PM

IND vs ENG 5th test Live Score- अटैक पर आए जसप्रीत बुमराह

मोहम्मद सिराज से एक ओवर गेंदबाजी करवाने के बाद कप्तान जसप्रीत बुमराह अटैक पर आए हैं। गेंद बदली गई है जिस वजह से बुमराह विकेट की तलाश में आए हैं। मोहम्मद शमी के ओवर में बेयरस्टो ने दो चौके लगाए।

Tue, 05 Jul 2022 03:10 PM

India vs England Live Score 5th Test- भारत ने की गेंद बदलने की मांग

दूसरे ही ओवर में गेंद की शेप बिगड़ने के चक्कर में भारतीय खिलाड़ियों ने अंपायरों से गेंद बदलने की मांग की है। अंपायर ने इस मांग को पूरा करते हुए गेंद बदल दी है। पिछली बार जब टीम ने गेंद बदली थी तो बुमराह ने दो विकेट लिए थे, मगर इस बार जोनी बेयरस्टो ने चौके के साथ शमी का स्वागत किया है।

Tue, 05 Jul 2022 03:01 PM

India vs England 5th test day 5 Live- रूट-बेयरस्टो की जोड़ी मैदान पर

भारतीय टीम के साथ जो रूट और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। टीम इंडिया को शुरुआती दो-तीन ओवर में विकेट की तलाश होगी। भारत को जीत के लिए 7 विकेट की दरकार है, वहीं सीरीज में बराबरी करने के लिए इंग्लैंड को 119 रन चाहिए। मोहम्मद सिराज करेंगे गेंदबाजी की शुरुआत।

Tue, 05 Jul 2022 02:35 PM

India vs England 5th test Live Score 2022- रोहित शर्मा पहुंचे मैदान पर

एजबेस्टन टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने कप्तान रोहित शर्मा भी मैदान पर पहुंच गए हैं। रोहित कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस टेस्ट से बाहर हुए थे, मगर अब वह इस महामारी को मात दे चुके हैं।

Tue, 05 Jul 2022 02:34 PM

IND vs ENG Live score 5th Test- मैदान पर बादल छाए हुए है

बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर टीम इंडिया की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें राहुल द्रविड़ खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में साफ देखने को मिल रहा है कि मैदान पर काले बादल छाए हुए हैं। क्या बारिश आज का खेल बिगाड़ सकती है?

Tue, 05 Jul 2022 02:20 PM

IND vs ENG 5th test Live Score- भारतीय गेंदबाजों से करिशमे की दरकार

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को जीत के लिए 378 रनों का लक्ष्य दिया था। चौथे दिन इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 259 रन बना लिए हैं। इन तीन में से दो विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए वहीं ऐलेक्स लीज रन आउट हुए। मेजबानों को अब 119 रनों की दरकार है। अगर भारत को यह मैच जीतना है तो गेंदबाजों को कोई करिशमा करना ही होगा।