इंग्लैंड में केएल राहुल पड़े बीमार, दूसरे वनडे से हुए बाहर; हैरी ब्रूक की टीम ने किए दो बदलाव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय टीम ने गुरुवार को दूसरे वनडे में एक बदलाव किया है। विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल बीमार हैं। उनकी जगह ईशान किशन को मौका मिला है। इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन से दो खिलाड़ियों को बाहर किया है।

इंग्लैंड में केएल राहुल पड़े बीमार, दूसरे वनडे से हुए बाहर; हैरी ब्रूक की टीम ने किए दो बदलाव

इंग्लैंड ने गुरुवार को दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम आज पहले बैटिंग करेगी। हालांकि टॉस के दौरान शुभमन गिल ने भारतीय फैंस को बड़ा झटका दिया। उन्होंने बताया कि टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल बीमार हैं और दूसरे वनडे में चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। टीम ने उनकी जगह ईशान किशन को मौका दिया है। राहुल पहले वनडे में सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। इंग्लैंड ने दूसरे वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं।

दूसरे मैच के लिए भारत-इंग्लैंड ने किए बदलाव

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल बीमार होने के कारण दूसरा मैच नहीं खेल रहे। उनकी जगह ईशान किशन आए हैं। वहीं इंग्लैंड की टीम ने जोस टंग और लियाम डॉसन को बाहर का रास्ता दिखाया है। उनकी जगह गस एटकिंसन और साकिब महमूद की वापसी हुई है।

टॉस पर दोनों कप्तानों ने क्या कहा

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतने के बाद कहा, ''हमें उम्मीद है कि इस सतह से हमें सीम मूवमेंट मिलेगा। बल्लेबाज़ी में सुधार करने की आवश्यकता है। इंग्लैंड में दो बदलाव है।गस एटकिंसन और साक़िब महमूद एकादश में शामिल हैं, जॉश टंग और लियाम डॉसन बाहर हैं।''

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ''हम भी पहले गेंदबाज़ी ही करते। मैं फ़िट हूं, पिछला गेम हमारे लिए परफ़ेक्ट गेम था इसलिए हम इस मैच में भी वही प्रदर्शन दोहराने का प्रयास करेंगे। जिस तरह से बाद में हमारे तेज़ गेंदबाज़ों ने वापसी की वो बेहतरीन था। हमारे एकादश में एक बदलाव है, केएल राहुल बीमार हैं इसलिए उनकी जगह पर इशान किशन आए हैं।''

तेज़ गेंदबाज गुरनूर बराड़ को बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत की छह विकेट की जीत के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन करने पर चेतावनी दी गई है। उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। पिछले 24 महीनों में यह उनका पहला अपराध है। बराड़ ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन किया, जो "अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी की ओर या उसके पास अनुचित और/या खतरनाक तरीके से गेंद फेंकने" से संबंधित है।

दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया-इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।