जोस बटलर ने विराट कोहली को पीछे छोड़ा, T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बैटर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर ने शनिवार को भारत के खिलाफ 64 गेंदों में 131 रन की दमदार पारी खेली। इस पारी की बदौलत वह टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। उन्होंने कोहली को पीछे छोड़ा

जोस बटलर

सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने शनिवार को साउथम्पटन में टी20 इंटरनेशनल में अपना दूसरा शतक लगाया। इस शतकीय पारी की बदौलत बटलर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली को टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। जोस ने पांचवें मुकाबले में 51 गेंदों में 100 रन पूरे किए और फिर 64 गेंदों में 131 रन की दमदार पारी खेली। इंग्लैंड ने उनके शतक और हैरी ब्रूक के नाबाद 95 रनों की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 257 रन बनाए।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज

जोस बटलर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा। विराट कोहली ने 125 मैचों में 4188 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं जोस 160 मैचों में 4212 रन हो गए हैं। उन्होंने दो शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज को कोहली को पीछे छोड़ने के लिए मैच से पहले 108 रन चाहिए थे, वह 64 गेंदों में 131 रन की पारी खेलकर भारतीय क्रिकेटर से आगे निकल गए।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बाबर आजम के नाम है। पाकिस्तान के बल्लेबाज ने 145 मैचों में 4596 रन बनाए हैं। उन्होंने तीन शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 159 मैचों में 4231 रन बनाए हैं। रोहित ने 5 शतक और 32 अर्धशतक जड़े हैं।

इंग्लैंड ने बनाए 257 रन

अनुभवी जोस बटलर (64 गेंदों पर 131 रन) और कप्तान हैरी ब्रुक (45 गेंदों पर नाबाद 95 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 103 गेंदों में 233 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड को शनिवार को पांचवें मैच में भारत के खिलाफ तीन विकेट पर 257 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी इंग्लैंड की टीम ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए भारत के खिलाफ इस प्रारूप में अपना सर्वोच्च स्कोर ख्ड़ा किया।

इसके साथ ही बटलर और ब्रुक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की। इस धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भारत के 1601 दिनों से चले आ रहे नंबर एक स्थान को भी छीनने की स्थिति में पहुंच गया। ब्रुक ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाते हुए केवल 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जबकि अनुभवी बटलर ने शुरुआत में संयम बरतने के बाद तेजी से रन बटोर कर पुराने दिनों की याद ताजा कर दी। उन्होंने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अगली 17 गेंदों में शतक तक पहुंच गए। उनकी पारी में 12 चौके और आठ छक्के शामिल रहे। 35 वर्षीय बटलर का यह टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक और सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।