जोस बटलर ने ठोका धमाकेदार शतक, भारत के खिलाफ 20 बाउंड्री के साथ ठोके 131 रन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर ने पांचवें टी20 मैच में 64 गेंद में 131 रनों की दमदार पारी खेली। हैरी ब्रूक और उनके बीच हुई दोहरी शतकीय साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 257 रन बनाए।

जोस बटलर

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने शनिवार को भारत के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में धमाकेदार शतक जड़ा। उन्होंने 51 गेंद में 100 रन पूरे किए। बटलर का टी20 इंटरनेशनल में ये दूसरा शतक है। इंग्लैंड ने साउथम्पटन में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 257 रन बनाए, जोकि भारत के खिलाफ किसी भी टीम का टी20 इंटरनेशनल में हाईएस्ट टोटल है। बटलर ने 64 गेंद में 131 रन की पारी खेली। उन्हें शिवम दुबे ने आउट किया। कप्तान हैरी ब्रूक ने 45 गेंद में नाबाद 95 रन बनाए।

जोस बटलर का शतक

जोस बटलर शनिवार को साउथम्पटन में बेहतरीन फॉर्म में थे। उन्होंने शतकीय पारी खेलते हुए भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने 64 गेंद में 131 रन बनाए। बटलर ने पारी की शुरुआत धीमी की थी और 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन उसके बाद उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में अगले 50 रन पूरे किए और अपना शतक 51 गेंदों में बनाया। उनका ये दूसरा टी20 इंटरनेशनल शतक है। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 8 छक्के लगाए। बटलर को 19वें ओवर में शिवम दूबे ने अपना शिकार बनाया। हालांकि तब तक उन्होंने इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था।

हैरी ब्रूक सेंचुरी से चूके

बटलर के अलावा हैरी ब्रूक ने भी शानदार पारी खेली। वह अंत तक टिके रहे। उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया था। हालांकि वह शतक नहीं पूरा कर सके। उन्होंने 45 गेंद में 95 रन बनाए। अपनी पारी में इंग्लैंड के कप्तान ने 4 चौके और आठ छक्के लगाए। भारत ने हैरी ब्रूक और जोस बटलर के कई कैच छोड़े, जिसका फायदा इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने उठाया। भारतीय फील्डरों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।

इंग्लैंड ने पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शनिवार को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत के खिलाफ तीन विकेट पर 257 रन बनाए। भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह इंग्लैंड का सर्वोच्च स्कोर है। इंग्लैंड के लिए जोस बटलर ने 64 गेंदों पर 131 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि कप्तान हैरी ब्रुक ने 45 गेंदों पर नाबाद 95 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 103 गेंदों में 233 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। भारत की ओर से शिवम दुबे ने दो विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक सफलता मिली। पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।