जो रूट को आउट करने में भारतीय गेंदबाजों के पसीने छूटे, सीरीज में 209 गेंदों में बना चुके हैं 175 रन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट शुरुआती दोनों मैचों में आउट नहीं हुए हैं। रूट जारी सीरीज में 209 गेंद खेलते हुए 175 रन बना चुके हैं।

जो रूट

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। जिसमें भारत ने पहला मैच जीतकर बढ़त बनाई लेकिन इंग्लैंड ने दूसरे मैच में वापसी करते हुए सीरीज बराबरी पर खड़ा कर दिया है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत के लिए दोनों मैचों में श्रेयस अय्यर ने दमदार पारी खेली तो वहीं इंग्लैंड के लिए जो रूट बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और अभी तक आउट नहीं हुए हैं। उनके पास पिछले मैच में शतक लगाने का सुनहरा मौका था लेकिन उन्होंने गस एटिंकसन को मैच खत्म करने दिया। उनके इस फैसले से हर कोई हैरान था।

जो रूट को आउट करना मुश्किल

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट भारत के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक दो बार अर्धशतकीय पारी खेली है और दोनों ही मैचों में टीम को अकेले दम पर संभाला है। बर्मिंघम में इंग्लैंड की टीम ने 107 के स्कोर तक 6 विकेट गंवा दिए थे और रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी। जहां से जो रूट ने डॉसन के साथ मिलकर पारी को संभाला और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रूट ने 76 गेंद में 76 रन बनाए। वहीं लियाम ने 83 गेंद में 68 रन की पारी खेली। रूट ने बुमराह के पहले दो स्पैल खत्म होने का इंतजार किया और बाद में अक्षर पटेल की गेंदों की धुनाई की। वह अंत तक डटे रहे। हालांकि भारतीय टीम 6 विकेट से मैच जीतने में सफल रही।

दूसरे मैच में रूट का दिखा नया रूप

इंग्लैंड ने कार्डिफ में खेले गए दूसरे मैच में भारत को 4 विकेट से मात दी। इस मैच में भी जो रूट भारतीय गेंदबाजों पर भारी पड़े। उन्होंने 133 गेंद में 99 रन बनाए। रूट ने अपनी पारी में 9 चौके लगाए। उनके पास शतक पूरा करने का पूरा मौका था लेकिन उन्होंने टीम की जीत को ज्यादा महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एटिंकसन को उन्होंने मैच खत्म करने की सलाह दी थी। इस पारी के बाद, रूट वनडे क्रिकेट में 99 रन पर नाबाद रहने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी फॉर्मेट को मिलाकर वह ऐसा करने वाले छठे अंग्रेज बल्लेबाज हैं।

जो रूट ने शतक नहीं पूरा करने पर क्या

रूट ने मैच के बाद कहा, "मैंने एटकिंसन से कहा कि बस मैच खत्म करो। अगर भारत इस तरह की फ़ील्डिंग लगाकर हमें मैच जीतने का मौक़ा देना चाहते हैं, तो हमें इसका फ़ायदा उठाना चाहिए। सब कुछ बाकी मैच जीतने के बारे में है, और क्रिकेट में रन चेज करते हुए आख़िर तक क्रीज़ पर टिके रहने और टीम को जीत दिलाने से बेहतर कोई और एहसास नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे तो यह भी याद नहीं कि मैं इससे पहले कभी 99 रन पर नाबाद रहा हूं या नहीं।"

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।