हर्षित राणा वनडे सीरीज से हुए बाहर, इस साल दूसरी बार लगी चोट
तेज गेंदबाज हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्होंने हाल ही में चार महीने बाद वापसी की थी लेकिन टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 जुलाई से शुरू होगी। राणा टी20 विश्व कप से पहले चोट के कारण बाहर हुए थे और करीब चार महीने तक दूर रहे। लेकिन वापसी के बाद एक बार फिर उनकी इंजरी हुई है। उनको इंग्लैंड सीरीज में तीसरे मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई थी, जिसके बाद चौथे और पांचवें मैच से बाहर हो गए थे।
हर्षित ने वापसी के बाद खेले सिर्फ 5 मैच
तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने चार महीने दूर रहने के बाद वापसी करते हुए पांच मुकाबले खेले। उन्होंने चोट लगने से पहले सिर्फ 14 ओवर गेंदबाजी की। राणा को बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करने को कहा गया है। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक हर्षित राणा की बाइसेप्स फेमोरिस मांसपेशी में ग्रेड 1 का टियर आया है। राणा को आगामी वर्ल्ड कप के लिए टीम का संभावित खिलाड़ी माना जा रहा है, लेकिन बार-बार लग रही चोटें उनकी प्रतिभा को निखरने नहीं दे रही हैं।
हर्षित राणा को इस साल टी20 विश्व कप से पहले घुटने में चोट लगी थी। जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। राणा आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेले, जहां उन्होंने इस दौरान 14 ओवर डाले।
टी20 सीरीज से भी हुए थे बाहर
तेज गेंदबाज हर्षित राणा और 'मिस्ट्री' स्पिनर वरुण चक्रवर्ती मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर हो गए थे। ये दोनों खिलाड़ी मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की 125 रन की हार के दौरान चोटिल हो गए थे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, '' हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनकी जांच की है और उन्हें चौथे और पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर कर दिया है। ‘’ भारत ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए वरुण और हर्षित की जगह वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया है।
आखिरी मैच में भारत ने किया बदलाव
श्रेयस अय्यर ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन और सूर्यांश शेडगे को टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड पहले ही 3-0 की बढ़त के साथ श्रृंखला जीत चुका है। टॉस में 45 मिनट का विलंब हुआ क्योंकि भारतीय टीम की बस ट्रैफिक जाम में फंस गई थी।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



