भारत को लगे दो बड़े झटके, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड टी20 सीरीज से हुए बाहर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और पांचवें टी20 मैच से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआी ने चौथे मैच के टॉस के बाद बताया कि दोनों खिलाड़ी हैमस्ट्रिंग की चोट का शिकार हुए हैं।

हर्षित राणा- वरुण चक्रवर्ती

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को टॉस जीतने के बाद इसकी पुष्टि की। भारतीय टीम ने ब्रिस्टल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने टॉस के बाद दोनों खिलाड़ियों को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। बोर्ड ने बताया कि हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण चौथे और पांचवें टी20 मैच से बाहर हो गए हैं।

बीसीसीआई ने दिया अपडेट

बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों के फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है। बीसीसीआई ने एक्स अकाउंट पर अपडेट शेयर करते हुए लिखा, ''हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में तीसरे टी20 मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। बीसीसीआई मेडिकल टीम ने जांच करने के बाद उन्हें चौथे और पांचवें टी20 मैच से बाहर कर दिया है।'' भारत ने चोटिल वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा की जगह प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर को एकादश में शामिल किया है। इंग्लैंड ने एक बदलाव करते हुए लियाम डॉसन की जगह रेहान अहमद को मौका दिया है।

वनडे सीरीज से भी हो सकते हैं बाहर

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं, ऐसे में वनडे सीरीज में भी उनकी उपलब्धता पर सवाल खड़े हो गए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसमें ये दोनों खिलाड़ी भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं। हालांकि हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से वनडे सीरीज में इन दोनों की उपलब्धता पर संशय बरकरार है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने अभी तक एक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं जीता है। मंगलवार को खेले गए मैच में तो उसका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा जब टीम 202 रन की लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 11.4 ओवर में 76 रन पर आउट हो गई और उसे रन के लिहाज से सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ भी टीम को दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

चौथे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।