'गौतम गंभीर पर उंगलियां उठेंगी, क्योंकि...' एबी डिविलियर्स ने मारा 'पांचवें गियर' वाला ताना

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर अहम बात कही है। भारत को हाल ही में लगातार दो T20I सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा।

AB de Villiers on Head Coach Gautam Gambhir

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड में टी20 सीरीज में ऐतिहासिक क्लीन स्वीप झेलना पड़ा। भारत ने आयरलैंड के हाथों दो जबकि इंग्लैंड के खिलाफ लगातार चार मैच गंवाए। इंग्लैंड में पांच मैचों की सीरीज का एक मुकाबला बारिश में धुला था। लगातार दो टी20 सीरीज गंवाने के बाद भारतीय खिलाड़ियों और हेड कोच गौतम गंभीर की कड़ी आलोचना हो रही है। इस बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने अहम बात कही है। उन्होंने कहा कि कोच गंभीर पर उंगलियां उठेंगी क्योंकि टीम की रणनीति कारगर साबित नहीं हुई। उन्होंने साथ ही भारतीय बल्लेबाजों को 'पांचवें गियर' वाला ताना मारा।

'उन्हें थोड़ा जमीन पर वापस लाओ'

डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''T20I में चिंता करने के लिए काफी कुछ है। बहुत सारी नजरें और उंगलियां गंभीर पर उठेंगी। उन्हें इस बात की जिम्मेदारी लेनी होगी कि टीम आगे कैसे बढ़ेगी। उनके पास ऐसा करने के लिए काबिलियत है। शायद यह कोई बुरी बात नहीं थी कि थोड़ा-सा सबक मिल गया। जिन खिलाड़ियों ने आईपीएल में बहुत रन बनाए हैं, उन्हें थोड़ा जमीन पर वापस लाओ। उन्हें समझने दो कि यह इंटरनेशनल क्रिकेट है। आपके पास एक या दो से ज्यादा गियर होने चाहिए। आप हर समय पांचवें गियर में नहीं खेल सकते।'' डिविलियर्स भारत के क्लीन स्वीप से हैरान हैं लेकिन इसे पुरी तरह अप्रत्याशित नहीं माना। उन्होंने कहा कि भारत के युवा खिलाड़ियों की में अनुभवी की कमी है और लोगों को टीम को लेकर थोड़ा धैर्य रखना चाहिए।

'रातों-रात नया कोहली नहीं मिलेगा'

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने आगे कहा, ''भारत को 0-4 से हारते देखना मुश्किल था। मुझे नहीं लगा था कि ऐसा होगा। लेकिन यह पूरी तरह से अप्रत्याशित भी नहीं था क्योंकि अनुभव की कमी थी। यही शब्द दिमाग में आता है। ऐसे में लीडरशिप और भी जरूरी हो जाती है। मुझे पता है कि गौतम गंभीर पर बहुत उंगलियां उठ रही हैं। सिर्फ वही नहीं हैं। वह बड़ा रोल निभाते हैं। लेकिन आपको टीम को बनाने में सब्र रखना होगा। आपको रातों-रात नया जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली या रोहित शर्मा नहीं मिलेगा। इसमें टाइम लगता है। मुझे लगता है कि वे और बेहतर खेल सकते थे और उन्हें और कंसिस्टेंट होना चाहिए था। मुझे लगा कि कई बार उनके पास गेम प्लान की कमी थी।'' हालांकि, भारत ने टी20 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज में विजयी आगाज किया। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने इंग्लैंड को पहले वनडे में 6 विकेट से धूल चटाई।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।