'ऐसा लगता है सब बस उसी को देखने आए हों', विल जैक्स ने वैभव सूर्यवंशी के क्रेज पर कहा, बताया खतरनाक खिलाड़ी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

विल जैक्स का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को लेकर इंग्लैंड में क्रेज काफी है। मैनचेस्टर में टीम शीट में उनका नाम आने पर दर्शक काफी खुश हुए थे। उन्होंने 15वर्षीय को खतरनाक खिलाड़ी बताया।

वैभव सूर्यवंशी

भारतीय टीम के उभरते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। हालांकि तीन मैच खेलने के बाद भी वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी वो चमक नहीं बिखेर सके हैं, जो वह अंडर-19, घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में दिखा चुके हैं। इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स 15 वर्षीय बल्लेबाज को इंटरनेशनल मैच में आउट करने वाले पहले गेंदबाज बने, जिस पर उन्होंने कहा कि कुछ सालों बाद यह किसी पब क्विज का सवाल हो सकता है। बाएं हाथ का बल्लेबाज अपने पहले मुकाबले में स्टंप आउट हुआ था। जैक्स ने बताया कि उस मैच में जब टीम में वैभव का नाम आया था, तो दर्शक काफी उत्साहित हुए थे और ऐसा लगा कि वह स्क्वॉड का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी है।

दुनिया के टॉप प्लेयर्स में शुमार होता

विल जैक्स ने एक पॉडकास्ट में कहा, ''ये तो कुछ साल बाद पब क्विज का सवाल बन जाएगा। ये वही लड़का है। आईपीएल में उसे देखना और वहां होकर उसके खिलाफ खेलना, वह ऐसा खिलाड़ी है जिसे देखने के लिए लोग टिकट खरीदकर आते हैं। उम्र थोड़ी कम है, लेकिन लोग बार-बार कह रहे हैं कि अगर ये 25 का होता तो जो प्रदर्शन कर रहा है, उसके हिसाब से दुनिया के टॉप प्लेयर्स में शुमार होता।”

उन्होंने कहा, ''उसके खिलाफ खेलना बहुत ही मजेदार होता है। मैनचेस्टर में जब टीम शीट में उसका नाम आया तो दर्शकों का रिएक्शन ऐसा था कि वह उनकी टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और सब बस उसी को देखने आए हों। वह बेहद खतरनाक हैं।''

ऑलराउंडर ने आगे कहा, ''हां, जाहिर है, जितना यह सुनने में आसान लगता है, वैसा है नहीं। मुझे लगता है कि वह पहली गेंद से ही शॉट मारता है, इसलिए आपको पूरे फोकस के साथ तैयार रहना होता है। मैं अपनी आंखों का बहुत उपयोग करता हूं, और जो मैं देखता हूं, उसी के अनुसार गेंदबाजी करता हूं। कभी-कभी तो प्लान उसी वक्त बीच में बदल जाता है। मुझे लगता है कि बैट्समैन के लिए इसका सामना करना काफी मुश्किल हो जाता है।''

भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 0-2 से हार चुकी है जबकि इंग्लैंड के खिलाफ भी पांच मैचों की टी20 सीरीज गंवाकर 0-3 से पीछे है। वैभव को संजू सैमसन की जगह टीम में शामिल किया गया था। इस साल के टी20 विश्व कप में टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए सैमसन लगातार तीन मैचों में नाकाम रहे, जिसमें उन्होंने कुल मिलाकर छह रन बनाए। इसके बाद उनकी जगह पर 15 वर्षीय सूर्यवंशी को टीम में शामिल किया गया। यह प्रतिभाशाली बल्लेबाज अब तक आईपीएल जैसा कमाल नहीं दिखा पाया है। उन्होंने तीन मैचों में 42 रन बनाए हैं। सूर्यवंशी ने आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाए थे। भारत मौजूदा सीरीज में अभी इंग्लैंड से 0-3 से पीछे है। यह पहला अवसर है जबकि इंग्लैंड ने भारत से टी20 सीरीज जीती है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़'ऐसा लगता है सब बस उसी को देखने आए हों', जैक्स ने वैभव सूर्यवंशी के क्रेज पर कहा