इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ बनाया लॉर्ड्स का सबसे बड़ा टोटल, 51 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड की टीम ने ऐतिहासिक लॉर्ड्स में वनडे का सबसे बड़ा टोटल बना दिया है। इंग्लैंड ने 51 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। हैरी ब्रूक की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में तीन विकेट खोकर 387 रन बनाए।

बेन डकेट-जो रूट
बेन डकेट-जो रूट

इंग्लैंड की टीम ने तीसरे और निर्णायक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बेन डकेट के शतक की बदौलत 50 ओवर में चार विकेट खोकर 387 रन बनाए हैं। लॉर्ड्स में वनडे क्रिकेट का ये हाईएस्ट टोटल है। वहीं इस ऐतिहासिक मैदान पर सबसे बड़ा टारगेट हासिल करने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम है। हालांकि भारत ने 24 साल पहले ये कारनामा किया था। इंग्लैंड को आखिरी मैच में बेन डकेट और जैकब बेथल ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 192 रन की साझेदारी हुई, जिससे इंग्लैंड की टीम 300 के आंकड़े को आसानी से पार करने में सफल हुई। डकेट ने टीम के लिए सर्वाधिक 141 रन बनाए।

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स का बनाया सबसे बड़ा टोटल

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने वनडे में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान का सबसे बड़ा टोटल बनाया है। इससे पहले भी ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था। टीम ने भारत के खिलाफ 1975 में लॉर्ड्स पर 4 विकेट खोकर 334 रन बनाए थे। लेकिन रविवार को आखिरी और तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। भारत के खिलाफ तीसरे मैच में इंग्लिश टीम ने 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 355 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ 8 विकेट खोकर 330 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ इस मैदान पर 6 विकेट खोकर 328 रन ठोके थे। भारत ने भी इस मैदान पर 300 से अधिक का स्कोर बनाया है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 2002 में 326 रन बनाए थे।

बेन डकेट ने लगाया शतक

इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 135 गेंद में 141 रन जबकि जैकब बेथल ने 93 गेंद में 91 रन का योगदान दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 192 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। यह वनडे में भारत के खिलाफ इंग्लैंड के किसी भी विकेट की सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है। डकेट ने इसके साथ ही ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर वनडे में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड कायम किया। जो रूट ने 48 गेंद में नाबाद 74 जबकि जोस बटलर ने 13 गेंद में नाबाद 41 रन की आक्रामक पारी खेली। दोनों ने महज 20 गेंद में 63 रन की अटूट साझेदारी कर टीम के बड़े स्कोर तक पहुंचाया। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिये। तीन मैचों की सीर 1-1 की बराबरी पर है।

कोहली-रोहित ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

रविवार को क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में भारतीय बल्लेबाजी के इतिहास में एक नया मुकाम हासिल हुआ। तेंदुलकर के बाद के दौर के दो बड़े खिलाड़ी, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर 400 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे किए। यह रिकॉर्ड उन्हें खेल के इतिहास की सबसे महान जोड़ियों में शामिल करता है। यह उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मैच के दौरान हासिल हुई। इस मैच में उतरते ही रोहित और कोहली ने महान सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी का पिछला भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने मिलकर 391 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।