इंग्लैंड की हर जीत के पीछे एक नया हीरो, भारत को ढूंढने पर भी नहीं मिल रहे मैच विनर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ लगातार तीन मैच जीतकर सीरीज कब्जा कर ली है। हर मैच में इंग्लैंड को नया मैच विनर मिला है, जबकि भारतीय टीम को अपने मैच जिताऊ खिलाड़ी की अब भी तलाश है।

भारत बनाम इंग्लैंड

भारतीय टी20 टीम बेहद खराब दौर से गुजर रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम नए सिरे से शुरुआत करने उतरी थी लेकिन उनकी कप्तानी में टीम पहली जीत के लिए तरस गई है। आयरलैंड के बाद इंग्लैंड की टीम ने भी लगातार मैचों में हराया और सीरीज भी जीत ली है। आईपीएल 2026 में धमाल मचाने वाले ज्यादातर खिलाड़ी भारतीय टी20 टीम का हिस्सा हैं लेकिन यहां की पिचों पर तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के लिए मदद है और गेंद के थोड़ा सा भी हरकत करने पर भारतीय बल्लेबाज फंस जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड के बल्लेबाज और गेंदबाज उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और लगातार मैचों में एकतरफा जीत हासिल की है। भारतीय टीम को अपने पहले मैच विनर की तलाश है तो वहीं इंग्लैंड के खेमे में हर मैच में एक नया खिलाड़ी चमक रहा है।

भारतीय टीम ने पहले मैच में सिर्फ बैटिंग की थी और इस मुकाबले में अभिषके शर्मा (59) और श्रेयस अय्यर (68) ने अर्धशतक लगाया था। शिवम दुबे ने 42 रन की दमदार पारी खेली। हालांकि अन्य बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सके थे। बारिश के कारण मैच रद्द घोषित हो गया था और इंग्लैंड की बैटिंग नहीं आई।

जैकब बेथल चमके

दूसरे मैच में भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए। अभिषेक ने 43, ईशान किशन ने 49 और श्रेयस ने 37 रनों का योगदान दिया। हालांकि भारतीय गेंदबाज इस टोटल का डिफेंड नहीं कर सके। इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथल ने मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने 46 गेंद में 76 रन की दमदार पारी खेली। इंग्लैंड के बल्लेबाज ने अपनी पारी में 5 चौके और इतने ही छक्के लगाए। कप्तान हैरी ब्रूक ने 15 गेंद में 39 रन बनाए। टॉम बैंटन ने 32 गेंद में 39 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए। जैकब बेथल को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

तीसरे मैच में जोफ्रा आर्चर का कहर

इंग्लैंड ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 201 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इंग्लैंड के लिए फिल सॉल्ट ने 44 गेंद में 70 और सैम करन ने 24 गेंद में 41 रन की पारी खेली। भारत की ओर से प्रिंस यादव और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट लिए। हालांकि 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम इतने कम स्कोर पर ऑलआउट हो जाएगी, इसका किसी को अंदाजा भी नहीं रहा होगा। टीम इंडिया 11.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 76 रन ही बना सकी और 125 रनों से मुकाबला गंवाया, जोकि रनों के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी हार थी। जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की घातक गेंदबाजी के आगे बल्लेबाज बेबस नजर आए और पावरप्ले में ही 5 विकेट गंवा दिए। जोफ्रा आर्चर ने 4 और टंग ने तीन विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए जोफ्रा आर्चर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हैरी ब्रूक की खतरनाक बैटिंग

भारत ने चौथे मैच में भी पहले बैटिंग करते हुए खराब शुरुआत की। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी से मैच जिताऊ पारी की उम्मीद थी लेकिन दोनों सस्ते में आउट हो गए। श्रेयस अय्यर की 49 गेंद में 80 रन की पारी की बदौलत भारत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाने में सफल रहा। हालांकि इतने छोटे से स्कोर को डिफेंड करने में एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों के पसीने छूट गए। अर्शदीप ने जोस बटलर को आउट करके थोड़ी उम्मीद जगाई लेकिन हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट ने शतकीय साझेदारी करके इंग्लैंड की जीत पक्की कर दी। कप्तान हैरी ब्रूक को 35 गेंद में ताबड़तोड़ 79 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। फिल सॉल्ट ने 42 गेंद में 59 रन बनाए। इंग्लैंड ने 159 रनों के लक्ष्य को 37 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।