टीम प्रबंधन और सिलेक्टर के बीच संजू सैमसन को लेकर हैं मतभेद? BCCI की खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर
संजू सैमसन को हाल में जिम्बाब्वे के खिलाफ घोषित की गई भारतीय टी20 टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सलामी बल्लेबाज के चयन को लेकर टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर के बीच मतभेद हैं।

संजू सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में ड्रॉप कर दिया गया है। वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए घोषित टीम में भी सलामी बल्लेबाज का नाम नहीं है। वह हाल में खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में वह सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। जिसके बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया। हालांकि कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि संजू को इस बारे में (टीम में उनकी जगह नहीं होने) स्पष्ट रूप से बता दिया गया है। सैमसन को टीम से बाहर किए जाने के फैसले पर क्रिकेट जगत दो गुटों में बंटा है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट सलामी बल्लेबाज को बाहर करने के फैसले पर एकमत नहीं हैं।
संजू को लेकर अलग-अलग राय
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम के नए दौर की शुरुआत हुई है लेकिन नतीजे टीम के पक्ष में नहीं रहे हैं और लगातार मैचों में विपक्षी टीम हावी रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा मैच ब्रिस्टल में होगा। भारत इस सीरीज में 0-2 से पिछड़ रहा है। इंग्लैंड में पहले मैच के बाद भारत ने टी20 विश्व कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन को बाहर करने का फैसला किया था। क्योंकि संजू लगातार तीन मैचों में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके थे। जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया है लेकिन वह भी शुरुआती दो मैचों में कुछ कमाल नहीं दिखा पाए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी संजू को शामिल नहीं किया गया, जिससे सलामी बल्लेबाजों के भविष्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के एक शीर्ष सूत्र ने बताया है कि इस फैसले के कारण टीम प्रबंधन और चयन समिति के बीच मतभेद पैदा हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस फैसले का समर्थन किया है और कहा है कि यह भारतीय क्रिकेट के हित में है। गंभीर ने तीसरे मैच के बाद कहा था कि टीम का चयन मौजूदा फॉर्म और उस संयोजन के आधार पर किया जाएगा जो भारत को जीतने का सबसे अच्छा मौका देता है। हालांकि संजू अब भी भविष्य की योजनाओं में बने हुए हैं।
खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर
सूत्र ने यह भी दावा किया है कि बीसीसीआई इंग्लैंड के खिलाफ चल रही मौजूदा सीरीज में टीम के प्रदर्शन पर कड़ी नजर रखे हुए है।अभिषेक शर्मा के साथ-साथ वैभव सूर्यवंशी की हर गेंद पर छक्का मारने की प्रवृत्ति को हार की एक बड़ी वजह माना जा रहा है। बोर्ड ने कहा है कि वह यह सुनिश्चित करेगा कि दोनों खिलाड़ी इससे सबक लें।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



