भारत का तीसरा खिलाड़ी इंग्लैंड वनडे सीरीज से हुआ बाहर, अब वॉशिंगटन सुंदर को लगी चोट
वॉशिंगटन सुंदर कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान बल्लेबाजी करते हुए हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट लग गई थी, जिसके कारण वह तीसरे वनडे से भी बाहर हो गए हैं।

भारतीय टीम के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। उन्हें कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में बल्लेबाजी के दौरान हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट लगी। जिसके कारण वह मैच की दूसरी पारी में फील्डिंग के लिए नहीं उतरे और ना ही गेंदबाजी की। उनके चोटिल होने से भारत को सिर्फ पांच गेंदबाजों पर निर्भर रहना पड़ा। सीरीज शुरू होने से पहले हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी भी चोट के कारण बाहर हो गए थे। भारत को दूसरे वनडे में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। भारत ने पहला मुकाबला 6 विकेट से जीता था।
वॉशिंगटन सुंदर को लगी चोट
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स में खेला जाएगा और इस मैच में वॉशिंगटन सुंदर चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। विराट कोहली के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे सुंदर को 33वें ओवर में दाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई। इस दौरान वह रन ले रहे थे। फीजियो ने ट्रीटमेंट के दौरान दाहिनी जांघ पर पट्टी बांधी और फिर उन्होंने बैटिंग जारी रखी। हालांकि उनका ध्यान भटका और अगली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। उन्हें साकिब महमूद ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। उनके चोट की गंभीरता तब पता चली जब वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं आए। उनकी जगह प्रिंस यादव आए। कमेंट्री पैनल ने मैच के दौरान बताया कि वह मैच से बाहर हो गए हैं।
शुभमन गिल ने मैच के बाद वॉशिंगटन सुंदर की चोट पर कहा, ''आप जानते हैं, वह हमारी टीम के अहम खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि उन्हें बैटिंग के दौरान चोट लगी। मिड ऑफ पर रन लेने के दौरान और शायद उससे प्रेशर बढ़ाने में मदद मिलती। हमें पूरे इनिंग में अपने मुख्य गेंदबाजों को लगातार गेंदबाजी करानी पड़ी। लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे बहुत बड़ा फर्क पड़ता, क्योंकि गेंद तेज गेंदबाजों के लिए काफी अच्छा कर रही थी।"
उन्होंने आगे कहा, ''लेकिन जब आप एक खिलाड़ी को खो देते हैं, तो आपको अपनी रणनीति बदलनी पड़ती है। हमें गेंदबाजी में बदलाव करना पड़ता। तो उस हिसाब से हाँ, हमारा थोड़ा मोमेंटम जरूर खराब हुआ।
ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होने वाले खिलाड़ी थे। एमआरआई स्कैन में उनके बाएं क्वाड्रिसेप्स में सूजन और मांसपेशियों में नुक़सान पाया गया है। रेड्डी को क्वाड्रिसेप्स की यह चोट अफगानिस्तान के ख़िलाफ तीसरे वनडे के दौरान लगी थी। हर्षित राणा को ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के दौरान अपनी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ महसूस हुई। बाद में हुए स्कैन से पता चला कि उन्हें ग्रेड 1 हैमस्ट्रिंग चोट लगी है।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



