लगातार हार के बाद कैसा है भारतीय टीम का मनोबल, दीप्ति ने कहा- इंग्लैंड के खिलाफ बना है प्लान

लगातार हार के बाद कैसा है भारतीय टीम का मनोबल, दीप्ति ने कहा- इंग्लैंड के खिलाफ बना है प्लान

संक्षेप:

दीप्ति शर्मा ने कहा है कि भारतीय टीम ने दो मैच हारने से पहले लगातार दो मैच जीते थे और टीम का मनोबल ऊंचा है। दीप्ति ने बताया कि टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए अच्छी तैयारी की है।

Oct 18, 2025 07:18 pm ISTHimanshu Singh Bhasha
share

सीनियर ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कहा कि लगातार हार के बावजूद भारतीय टीम का मनोबल पहले की तरह ऊंचा है और एक सप्ताह के ब्रेक से टीम को रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले महिला विश्व कप के अहम मुकाबले से पहले एकजुट होने और ध्यान केंद्रित करने का मौका मिला है। पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से लगातार हार के कारण भारत को करारा झटका लगा है और अब उसे सेमीफाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बने रहने के लिए अपने शेष तीन लीग मैचों में से दो में जीत हासिल करनी होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दीप्ति ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम दो मैच हार गए हैं, लेकिन इससे हमारे मनोबल पर कोई असर नहीं पड़ा है क्योंकि हमने टूर्नामेंट की शुरुआत में दो अच्छे मैच खेले थे। हम हमेशा सकारात्मक सोच के साथ उतरते हैं और एक टीम के रूप में हमने जो अच्छा किया है उस पर अधिक ध्यान केंद्रित करते है।’’

भारत का पांच गेंदबाजों के साथ उतरने की रणनीति अभी तक कारगर साबित नहीं हुई है। दीप्ति से जब इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए टीम के संयोजन बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बारे में आपको कुछ नहीं बता सकती। यह टीम प्रबंधन का फैसला है।’’

read moreये भी पढ़ें:
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को दनादन जवाब दे रहे शमी, टीम से बाहर होने पर हैं भड़के

उन्होंने कहा, ‘‘अलग-अलग मैचों में अलग-अलग गेंदबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। सभी ने अपनी भूमिका निभाई है। हमने कल के मैच के लिए अच्छी योजना बनाई है।’’ पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, तो भारत ने इंग्लैंड में 2-1 से वनडे सीरीज में यादगार जीत हासिल की थी और दीप्ति ने कहा कि इस परिणाम से टीम प्रेरणा लेने की कोशिश करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड के खिलाफ पिछली विदेशी सीरीज से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला और हमने वहां जीत हासिल की। ​​यह उस दिन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने से जुड़ा है। टीम का दृष्टिकोण सकारात्मक है और एक सप्ताह के विश्राम के बाद अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार है।’’

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |