लॉर्ड्स में 22 साल से कोई वनडे मैच नहीं जीता है भारत, ‘शुभमन गिल एंड कंपनी’ के पास इतिहास रचने का मौका

लंदन, 18 जुलाई (वार्ता)
Follow us on Google News
share

भारत ने लॉर्ड्स में आखिरी वनडे मैच 22 साल पहले जीता था। इसके बाद से एक भी वनडे मुकाबला इस मैदान पर नहीं जीत सका है। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में गिल एंड कपनी के पास इतिहास रचने का मौका होगा।

ind vs eng 3rd odi at lords

भारतीय टीम रविवार को 'होम ऑफ क्रिकेट' (लॉर्ड्स) के मैदान पर होने वाले निर्णायक तीसरे अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच को जीतकर 22 साल के सूखे को खत्म करने और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज विजय के इरादे से उतरेगी।

22 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगी मेन इन ब्लू

कार्डिफ में इंग्लैंड की जबरदस्त वापसी के बाद तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। अब यह निर्णायक मुकाबला इतिहास, व्यक्तिगत प्रतिद्वंद्विता और बड़े दांव-पेच से भरा होने वाला है।पलटकर देखा जाये तो लॉर्ड्स ने भारत को कुछ सबसे यादगार पल दिये है जैसे 1983 में कपिल देव का वर्ल्ड कप उठाना हो या 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद सौरव गांगुली का शर्ट लहराकर जश्न मनाना। फिर भी, उन यादों के बावजूद, भारत ने 2004 के बाद से इस मैदान पर कोई वनडे मैच नहीं जीता है। इस लिये रविवार को यहां होने वाले मुकाबले का महत्व और बढ़ जाता है।भारत को उम्मीद होगी कि उनके बड़े खिलाड़ी अहम मौक़े पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रोहित शर्मा के लिए यह सीरीज अब तक कुछ खास नहीं रही है, लेकिन दबाव वाली स्थितियों में शानदार पारियां खेलने के मामले में बहुत कम खिलाड़ियों की प्रतिष्ठा उनके जैसी है। अगर यह सलामी बल्लेबाज फॉर्म में वापसी करता है, तो यह निर्णायक साबित हो सकता है क्योंकि भारत फिर से बढ़त बनाने की कोशिश कर रहा है। वहीं, विराट कोहली की बात की जाये तो वह कार्डिफ में शानदार अर्धशतक के साथ अपनी लय में लौटते दिखे। अगर वह एक और बार 50 से अधिक रन बनाते हैं, तो वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे अधिक बार 50 से ज़्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी के तौर पर रोहित की बराबरी कर लेंगे और साथ ही इंग्लिश जमीन पर अपने शानदार रिकॉर्ड को और बेहतर बनाएंगे।

जो रूट बनाम जसप्रीत बुमराह की जंग

अगर भारत की उम्मीदें अपने अनुभवी बल्लेबाज़ों पर टिकी हैं, तो इंग्लैंड का आत्मविश्वास शानदार फ़ॉर्म में चल रहे जो रूट पर टिका है। पूर्व कप्तान ने लगातार पांच वनडे पारियों में 50 या उससे ज़्यादा रन बनाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कार्डिफ़ में उनकी शानदार पारी 'जिसमें वह शतक से बस एक रन दूर नाबाद 99 पर थे' ने इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई और उनकी बल्लेबाज़ी की धुरी के तौर पर उनकी अहमियत को फिर से साबित किया। इससे निर्णायक मैच में एक अहम मुक़ाबला तय होता है। वह है रूट बनाम जसप्रीत बुमराह। इस सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाज ने भारत के मुख्य तेज गेंदबाज को काफी हद तक रोके रखा है, लेकिन बुमराह सबसे अहम मौक़े पर इस स्थिति को बदलने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे। भारत के सामने टीम चुनने की भी चुनौती है क्योंकि के एल राहुल की फिटनेस पर अभी भी सवालिया निशान है; वे पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। पिछले एक साल में वनडे में राहुल का शानदार प्रदर्शन उन्हें एक अहम खिलाड़ी बनाता है, बशर्ते वे फिट घोषित किए जाएं। वहीं, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की गैर-मौजूदगी में मेहमान टीम को अपनी प्लेइंग इलेवन के संतुलन पर विचार करना होगा।

भारत के पास इतिहास रचने का मौका

कार्डिफ में मिली जीत और जानी-पहचानी परिस्थितियों में खेलने के कारण इंग्लैंड का हौसला बुलंद है और वे इस लय को बनाए रखना चाहेंगे, जबकि भारत मेजबान टीम के खिलाफ हालिया शानदार द्विपक्षीय रिकॉर्ड से प्रेरणा लेगा। भारत के लिए जीत का मतलब केवल एक और विदेशी सीरीज जीत से कहीं अधिक होगा। इससे लॉर्ड्स में दो दशक से चली आ रही जीत की कमी खत्म होगी, इंग्लिश परिस्थितियों में उनकी काबिलियत साबित होगी और क्रिकेट की सबसे कड़ी प्रतिद्वंद्विताओं में से एक में एक और यादगार अध्याय जुड़ेगा। इतिहास रचने का मौका और सीरीज का खिताब दांव पर होने के कारण, रविवार को खेल के सबसे मशहूर मैदान पर एक शानदार फ़ाइनल देखने को मिल सकता है।

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, ब्रायडन कार्स, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, रेहान अहमद और जॉश टंग, लियाम डॉसन।

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़लॉर्ड्स में 22 साल से कोई वनडे मैच नहीं जीता है भारत, कल इतिहास रचने का मौका