शतक जड़ने के बावजूद हुआ इग्नोर; बेन डकेट को नहीं, इस खिलाड़ी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे वनडे मैच में बेन डकेट ने 141 रनों की शतकीय पारी खेली, फिर भी उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड नहीं मिला। उस खिलाड़ी को प्लेयर को ये सम्मान मिला जिसका रोहित शर्मा से मैच के दौरान खास कनेक्शन रहा।

शतक जड़ने के बावजूद हुआ इग्नोर; बेन डकेट को नहीं, इस खिलाड़ी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 141 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले बेन डकेट को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड नहीं मिला है। बल्कि एक ऐसे खिलाड़ी को यह अवार्ड दिया गया है, जिसने शतक तक नहीं बनाया है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं विराट कोहली का आईपीएल में टीममेट जेकब बेथल है। बेथल ने इस मुकाबले में 91 रनों की पारी खेली, लेकिन वे शतक से चूक गए। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर उन्हें रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट होना पड़ा। शतक से चूकने के बाद भी जेकब बेथल मायूस नहीं हुए बल्कि गेंदबाजी में भी बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में 7 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 7 की इकोनॉमी रेट के साथ कुल 49 रन दिए और 1 बहुमूल्य विकेट हासिल किया। उन्होंने किसी पुच्छले बल्लेबाज को नहीं, बल्कि रोहित शर्मा को ऐसे समय में आउट किया, जब वे विराट कोहली के साथ अच्छी लय में खेल रहे थे और 110 गेंदों में 17 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 138 रन बना चुके थे। रोहित शर्मा का विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। यही कारण है कि प्लेयर ऑफ द मैच के प्रबल दावेदार बेन डकेट की जगह जेकब बेथल को यह अवार्ड दिया गया। बेथल ने आज के मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन किया।

141 रनों की पारी खेलने के बाद भी इग्नोर हुए बेन डकेट

बेथल के जोड़ीदार बेन डकेट ने भी आज के मुकाबले में 135 गेंदों 141 रन 18 चौके और एक छक्के की मदद से बनाए। वे लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे मुकाबले में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बने। जेकब बेथल और बेन डकेल ने पहले विकेट के लिए लॉर्ड्स के मैदान पर 192 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी भी 181 गेंदों में की। मुकाबले की बात करें तो शनिवार को खेले गए इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जिसे उनके बल्लेबाजों ने सही साबित किया। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 387 रन 3 विकेट के नुकसान पर बनाए और 388 रनों का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम 360 रन 7 विकेट पर ही बना सकी। रोहित शर्मा ने 138 रनों की पारी खेली। विराट कोहली 74 और शुभमन गिल ने 77 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 रनों की दहलीज को भी नहीं पार कर सका। इस मैच को जीतने के साथ इंग्लैंड ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।