एजबेस्टन में फेल हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली, 10 मिनट आगे-पीछे लौटे पवेलियन, कुल इतने रन बनाए

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला नहीं चला है। 10 मिनट के अंतराल पर दोनों दिग्गज बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। रोहित ने 21 गेंदों में 11 रन बनाए तो विराट कोहली ने 6 गेंदों में 5 रनों का योगदान दिया।

Virat Kohli and Rohit Sharma fail ind vs eng 1st odi

एजबेस्टन, बर्मिंघम में मंगलवार, 14 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला नहीं चला है। 6 महीने के लंबे अंतराल के बाद साथ में मैदान पर उतर रहे सीनियर बैटर्स ने भारतीय फैंस को निराश किया है। एक तरफ रोहित शर्मा ने जहां 21 गेंद में सिर्फ 11 रनों का योगदान दिया, वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली सिर्फ 6 गेंदों का ही सामना कर सके और पांच रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर पेवेलियन लौटे। वे एलबीडब्ल्यू आउट हुए जबकि रोहित शर्मा सैम करन की गेंद पर हैरी ब्रुक के हाथों कैच आउट हुए।

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने किया निराश

आउट होने से पहले रोहित शर्मा ने अपनी पारी में एक हाफ पुल शॉट लगाकर चौका जड़ा, लेकिन इसके अलावा कोई खास कमाल नहीं कर पाए। 21 गेंदों का सामना करते हुए रोहित शर्मा क्रीज पर काफी असहज दिखे और सिर्फ 11 रन 52.38 की स्ट्राइक रेट से बना सके। उन्होंने सैम करन की गेंद पर स्टेप आउट करके छक्के जड़ना चाहा लेकिन सफल नहीं हुए, गेंद हवा में खड़ी हो गई और हैरी ब्रुक ने कैच पकड़ा। विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने ने जोफ्रा आर्चर की पहली गेंद को डिफेंस किया था। दूसरी गेंद को पुल शॉट लगाया और चौका हासिल किया। हालांकि, तीसरी गेंद पर कोहली आर्चर की तेज रफ्तार को ठीक से डिफेंस नहीं कर पाए और गेंद उनके पैड पर लगी। जोफ्रा आर्चर में तुरंत अपील की और अंपायर ने आउट दे दिया। विराट कोहली पवेलियन लौट गए। कोहली ने कुल 6 गेंदों का सामना किया जिसमें 5 रन बना सके। इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद अब भारत की स्थिति नाजुक हो गई है।

उम्मीदों पर नहीं उतरे खरे

बता दें कि विराट कोहली को आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान सीरीज में बाहर होना पड़ा था। अब जाकर फिट हुए थे। किंग कोहली के बल्ले से आज क्रिकेट प्रशंसकों को एक बार फिर बड़े शतक की उम्मीद थी, लेकिन वह जल्दी पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों मैच खेले थे, जिनमें उन्होंने पहले दो मुकाबले में कुछ खास कारनामा नहीं किया था लेकिन तीसरे और आखिरी मैच में एक अर्धशतक जड़ा था। पहले मैच में 16, दूसरे में 48 और तीसरे मैच में 79 रन बनाए थे। विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए 2027 विश्व कप को देखते हुए यह सीरीज बेहद अहम है। अगले दो मुकाबले में देखना होगा दोनों सीनियर खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।