जो रूट ने बचाई इंग्लैंड की लाज, खूंटा गाड़कर नहीं खड़े होते तो 200 तक भी नहीं पहुंचती इंग्लिश टीम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एजबेस्टन में जो रूट ने इंग्लैंड की लाज बचा ली। एक समय इंग्लैंड का स्कोर 80 रन पर पांच विकेट था। 6वां विकेट 107 पर गिर गया था। लेकिन रूट ने डॉसन के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की और टीम को सम्मानजक स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने 76 रन बनाए।

joe root

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मैच आज एजबेस्टन में खेला जा रहा है। मंगलवार,14 जुलाई को खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो बहुत हद तक गलत साबित हुआ। इस मुकाबले में इंग्लैंड की शुरुआत तो काफी अच्छी रही। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने 61 रन जोड़े, लेकिन उसके बाद लगातार चार विकेट नियमित अंतराल पर गिर गए। 61 के बाद इंग्लैंड की पारी का दूसरा विकेट 63 रन पर बेन डकेट के रूप में गिरा। इसके बाद 64 रनों के स्कोर पर हैरी ब्रुक भी जसप्रीत बुमराह की गेंद पर रोहित शर्मा को कैसे थमा बैठे। जोस बटलर भी 80 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सैम करन को भी 80 रन के स्कोर पर पवेलियन जाना पड़ा। इस तरह इंग्लैंड की आधी टीम 16.4 ओवर में 80 रन के स्कोर पर पेवेलियन लौट चुकी थी। जो रूट एक तरफ बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि उनका साथ कोई नहीं दे रहा था। कुछ देर तक विल जैक्स ने उनके साथ साझेदारी की लेकिन शिवम दुबे की गेंद पर 107 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

डॉसन के साथ 121 रनों की साझेदारी की

जो रूट के साथ टॉप ऑर्डर का कोई भी बल्लेबाज विकेट पर खड़ा नहीं रहा। हालांकि, विल जैक्स के आउट होने के बाद स्पिन ऑलराउंडर लियाम डॉसन बल्लेबाजी करने के लिए आए और उन्होंने 83 गेंदों में महत्वपूर्ण 68 रनों का योगदान दिया। जो रूट के साथ मिलकर डॉसन ने 121 रनों की साझेदारी की जो सातवें विकेट के लिए एक रिकार्ड साझेदारी है। कुछ देर तक जोफ्रा आर्चर ने भी जो रूट का साथ दिया और 12 रन बनाए। दोनों के बीच 22 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, आदिल रशीद बहुत देर तक रूट का साथ नहीं दे सके और जोश टंग भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। 80 रन पर पांच विकेट और फिर 107 रन पर छठवां विकेट गवां देने वाली इंग्लैंड की टीम एक समय ऐसा लग रहा था कि डेढ़ सौ के अंदर ही आउट हो जाएगी, लेकिन लियाम डॉसन के साथ मिलकर जो रूट ने जिस तरह के क्रिकेटिंग स्किल्स और ग्राउंडेड शॉर्ट्स दिखाए वह कमाल के थे।

खेली 76 रनों की संघर्षभरी पारी और नाबाद रहे

जो रूट ने इस मुकाबले में 76 रन 76 गेंद में बनाए जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वे नॉट आउट पवेलियन लौटे। सही मायने में उन्होंने ही इंग्लैंड को संभाला वरना इंग्लैंड की टीम 200 के भीतर ही सिमट जाती। मुकाबले में सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 43 रन बनाए। ऑलराउंडर डॉसन ने 68 रन बनाए, जबकि विल जैक्स ने 20 रन और जोफ्रा आर्चर ने 12 रनों का योगदान दिया। जेबक बेथल ने 14 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। कप्तान हैरी ब्रुक ने एक रन बनाए, जोस बटलर जो आज अपना 200 वन वनडे मैच खेल रहे थे सिर्फ 5 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। सैम करण का खाता नहीं खुला और आदिल रशीद ने एक और जॉर्ज टांग 0 रन बनाए। इंग्लैंड की पूरी टीम 47.5 ओवर में 258 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए 259 रनों की दरकार है। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 4, गुरनुर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट लिए। शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिला।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।