जोस बटलर ने इंग्लैंड के लिए जड़ा स्पेशल 'दोहरा शतक', इयोन मॉर्गन के बाद हासिल की बड़ी उपलब्धि
जोस बटलर ने इंग्लैंड के लिए खास दोहरा शतक जड़ा है। वे 200 वनडे मैच खेलने वाले इंग्लैंड के दूसरे प्लेयर बन गए हैं। इससे पहले सिर्फ इयोन मॉर्गन ने यह उपलब्धि हासिल की थी। एजबेस्टन में भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे मैच में बटलर ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज का आज पहला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम गेंदबाजी कर रही है। इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही जोस बटलर ने खास उपलब्धि हासिल कर ली है। वे इंग्लैंड के लिए 200 वनडे मैच खेलने वाले दूसरे प्लेयर बन गए हैं। इससे पहले सिर्फ पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने ही यह खास कारनामा किया था। इयोन मार्गन ने इंग्लैंड के लिए कुछ 225 वनडे मैच खेले। उन्होंने साल 2019 में अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को चैंपियन बनाया।
बटलर के लिए क्यों है ये बड़ी उपलब्धि?
जोस बटलर के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत में ऐसे कई खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने 200 से अधिक मैच खेले हैं, लेकिन इंग्लैंड के लिए 200 ODI मैच खेलना बड़ी चुनौती माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इंग्लैंड क्रिकेट टीम में इतना स्थायित्व नहीं दिया जाता और प्लेयर भी अपने करियर को बेहतरीन फॉर्म के साथ मैनेज नहीं कर पाते हैं। जोस बटलर को आज के मैच में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आना है। उन्होंने आखिरी टी-20 मैच जो भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था, उसमें 131 रनों की पारी खेली थी। वे लंबे समय बाद फॉर्म में लौटे हैं। टी-20 विश्व कप 2026 उनके लिए अच्छा नहीं गया था। अपने 200वें वनडे मैच में जोस बटलर क्या कमाल दिखा पाएंगे देखना दिलचस्प होगा।
जोस बटलर का वनडे करियर
इंग्लैंड के इस धाकड़ सलामी बल्लेबाज के करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 200 वनडे मैचों की 171 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिनमें 39.11 की औसत और 115.18 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 5515 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 444 चौके और 184 छक्के लगाए हैं। वनडे क्रिकेट में बटलर का सर्वोच्च स्कोर 162 का रहा है। उन्होंने अपने इस फॉर्मेट के करियर में अब तक कुल 29 अर्धशतक और 11 शतक लगाए हैं। वे 15 बार शून्य पर आउट भी हुए हैं। एजबेस्टन में खेले जा रहे मुकाबलें में इंग्लैंड के प्रशंसकों को बड़ी पारी की उम्मीद है।
एजबेस्टन वनडे के लिए भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग XI
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुरेन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टोंग, आदिल राशिद
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



