बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत को इस चीज का डर, शेफाली वर्मा बोलीं- घबराने की…

लाइव हिन्दुस्तान, दुबई, भाषा
Follow us on Google News
share

इंडिया वर्सेस बांग्लादेश विमेंस एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज दुबई में खेला जाना है। इस टूर्नामेंट में भारत के मिडिल ऑर्डर ने काफी निराश किया है। हालांकि शेफाली वर्मा का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है।

Shafali Verma
शेफाली वर्मा महिला विश्व कप के फाइनल की प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई थीं

भारतीय ओपनर बैटर शेफाली वर्मा ने भरोसा जताया कि गुरुवार को विमेंस एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ टीम का मिडिल ऑर्डर अच्छा प्रदर्शन करेगा। उन्होंने साथ ही कहा कि पिछले कुछ मैच में कम स्कोर बनना महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले चिंता का विषय नहीं होना चाहिए। पिछले 3 मैच में भारत का मध्यक्रम रन बनाने के लिए संघर्ष करता नजर आया है, लेकिन शेफाली ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, ''मैं कहूंगी कि कुछ दिन खराब रहे हैं। लेकिन वे सभी बहुत अच्छी खिलाड़ी और बेहतरीन बल्लेबाज हैं। भारती (फुलमाली) और ऋचा (घोष) की बात करें तो वे दोनों बहुत अच्छी 'फिनिशर' हैं और मध्यक्रम में भी शानदार काम कर रही हैं। इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि वे हमारी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगी। ''

भारत को सेमीफाइनल की तैयारी के लिए चार दिन का समय मिला। शेफाली ने कहा कि इस ब्रेक से खिलाड़ियों को थकान से अच्छी तरह उबरने और अभ्यास करने में मदद मिली।

उन्होंने कहा, ''हमने अच्छी तैयारी की है। हमें चार दिन का ब्रेक मिला और इन दिनों हमने अच्छी तरह 'रिकवरी' की और अभ्यास भी किया। इसलिए हम सभी सेमीफाइनल के लिए तैयार हैं। ''

हाल के दिनों में बांग्लादेश के खिलाफ शेफाली का प्रदर्शन यादगार रहा है और अब वह सेमीफाइनल में एक बार फिर इसी प्रतिद्वंद्वी का सामना करेंगी।

जब उनसे पूछा गया कि क्या पिछले अच्छे प्रदर्शन से उन्हें अतिरिक्त आत्मविश्वास मिलेगा तो शेफाली ने कहा कि वह उन पारियों से मिले आत्मविश्वास को जरूर साथ रखेंगी, लेकिन मैच में नए सिरे से शुरुआत करेंगी।

उन्होंने कहा, ''एक बल्लेबाज के तौर पर जब भी मैं बल्लेबाजी करने जाती हूं, तो सब कुछ शून्य से शुरू होता है। लेकिन पिछली पारी से जो चीज मेरे साथ आती है, वह आत्मविश्वास है। मैं उस आत्मविश्वास को साथ लेकर फिर से शून्य से शुरुआत करूंगी। ''

भारत की अंतिक एकादश में बदलाव की संभावना के बारे में शेफाली ने कहा कि इसका फैसला कप्तान हरमनप्रीत कौर करेंगी।

उन्होंने कहा, ''मैं कप्तान नहीं हूं इसलिए इसका फैसला कप्तान ही करेंगी। मैं बस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करती हूं। ''

दुबई की परिस्थितियों में स्पिन गेंदबाजों को कुछ मदद मिल रही है, लेकिन शेफाली का मानना है कि भारतीय खिलाड़ी इन परिस्थितियों से परिचित हैं।

उन्होंने कहा, ''हां, बिल्कुल। यहां की परिस्थितियां भारत जैसी ही हैं इसलिए हम सभी इन्हें जानते हैं। विकेट पर थोड़ी टर्न है। हम सभी इसके लिए तैयार हैं और मैं भी परिस्थितियों को समझती हूं। इसलिए मैं मैदान पर जाऊंगी, अपना समय लूंगी और खेल का आनंद लेने की कोशिश करूंगी। ‘’

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़BAN के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत को इस चीज का डर, शेफाली वर्मा बोलीं- घबराने की…