WC में आमने-सामने होकर भी अजनबी बने रहे भारत-बांग्लादेश कप्तान, नहीं मिलाया हाथ
भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 विश्व कप के ग्रुप-A के मुकाबले में टॉस के दौरान दोनों कप्तानों ने पारंपरिक रूप से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। सीमा विवाद और राजनयिक मतभेदों के कारण दोनों देशों के बीच संबंधों में कड़वाहट आई है।

भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 विश्व कप का सातवां मुकाबला बुलावायो में खेला जा रहा है। मैच के शुरू होने से पहले ही दोनों टीमों के बीच तनाव देखने को मिला। क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए ग्रुप ए मैच से पहले भारत और बांग्लादेश के कप्तानों ने पारंपरिक हैंडशेक से इनकार कर दिया। भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे और बांग्लादेश के कप्तान अजीजुल हकीम तमीम विश्व कप मैच के टॉस के दौरान आमने-सामने आए, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाने की बजाय केवल औपचारिकता निभाई और अलग हो गए।
बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप मैच में शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की अमेरिका के खिलाफ खेलने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि बांग्लादेश टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहा है। आमतौर पर मैच की शुरुआत में जब टॉस होता है, तो दोनों टीमों के कप्तान एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं। हालांकि भारत और बांग्लादेश के कप्तानों ने ऐसा नहीं किया।
हाल में हुई घटनाओं के कारण दोनों देशों के बीच क्रिकेट से परे राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव चरम पर है। पिछले साल बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों (खासकर हिंदुओं) के साथ कथित दुर्व्यवहार और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत में शरण लेने से जुड़े मुद्दों ने संबंधों को तनावपूर्ण बना दिया है। इसके अलावा, आईपीएल में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को उनकी फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज करने का फैसला भी विवाद का कारण बना। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड आईसीसी से लगातार अनुरोध कर रहा है कि सुरक्षा कारणों से कोलकाता और मुंबई में होने वाले उसके टी20 विश्व कप के मैच भारत के बाहर आयोजित कराये जायें ।
इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी भारतीय टीम ने हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया था। भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए सितंबर में एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। जिसके बाद भारत-पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश के खिलाफ हालिया घटना के बाद रिश्तों में करवाहट आई है।

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





