
IND vs BAN Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज और किसे मिलेगा फायदा? जानें
IND vs BAN Pitch Report- इंडिया वर्सेस बांग्लादेश एशिया कप 2025 सुपर-4 मैच आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। भारत बनाम बांग्लादेश मैच से पहले पिच रिपोर्ट के बारे में जान लीजिए।
IND vs BAN Pitch Report- इंडिया वर्सेस बांग्लादेश एशिया कप 2025 सुपर-4 मैच आज यानी बुधवार, 24 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। India vs Bangladesh मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। दुबई की पिच एशिया कप में भारत को खूब रास आई है। यहां खेले तीनों मैच भारत ने जीते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इन तीनों ही मुकाबलों में भारत ने टारगेट का पीछा किया है। बांग्लादेश के खिलाफ भी भारत की रणनीति कुछ ऐसी ही होगी, अगर भारत को पहले बैटिंग करने का मौका मिलता है तो उनके सामने टारगेट सेट करने का नया चैलेंज होगा। आईए एक नजर इंडिया वर्सेस बांग्लादेश पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं-

इंडिया वर्सेस बांग्लादेश पिच रिपोर्ट
हर बार की तरह IND vs BAN मैच में भी दुबई की पिच सूखी और धीमी रहने वाली है। पावरप्ले में बल्लेबाज तेजी से रन बना सकते हैं, मगर मिडिल ओवर्स में गेंदबाज अपना दबदबा बनाते हैं। इंडिया वर्सेस पाकिस्तान पिछले मुकाबले में भी यही देखने को मिला था। यह रनचेज करना थोड़ा आसान होता है, जिस वजह से टॉस जीतकर टीमें पहले बॉलिंग करना पसंद करती है। इंडिया वर्सेस बांग्लादेश मैच में भी दोनों कप्तानों की नजरें रनचेज पर ही होगी।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम T20I रिकॉर्ड
मैच- 100
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 48 (48.00%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 52 (52.00%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 58 (58.00%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 42 (42.00%)
हाईएस्ट स्कोर- 212/2
लोएस्ट स्कोर- 55
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 184/8
प्रति विकेट औसत रन- 21.09
प्रति ओवर औसत रन- 7.32
पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 145
भारत बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड
इंडिया वर्सेस बांग्लादेश हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक 17 T20I खेले गए हैं जिसमें से 16 मैच जीतकर भारत ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं बांग्लादेश भारत के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच जीता है। ऐसे में आज के मैच में भी टीम इंडिया फेवरेट रहने वाली है।






