
IND vs BAN Live Telecast: भारत का एशिया कप राइजिंग स्टार्स का सेमीफाइनल आज, जानें कहां और कैसे देखें LIVE
IND vs BAN Live Telecast Asia Cup Rising Stars 1st Semi Final- इंडिया वर्सेस बांग्लादेश एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का पहला सेमीफाइनल आज खेला जाना है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा।
IND vs BAN Live Telecast Asia Cup Rising Stars 1st Semi Final- इंडिया वर्सेस बांग्लादेश एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का पहला सेमीफाइनल आज यानी शुक्रवार, 21 नवंबर को खेला जाना है। जितेश शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया की नजरें इस मैच को जीतकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाने पर होगी। दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाना है, अगर इस मैच में पाकिस्तान की टीम जीत दर्ज करती है तो रविवार, 23 नवंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर फाइनल खेला जा सकता है। अभी तक इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की एक बार भिड़ंत हुई है जिसमें पाकिस्तान ने टीम इंडिया को धूल चटाई थी। आईए एक नजर India A vs Bangladesh A सेमीफाइनल मैच से जुड़ी अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-

India A vs Bangladesh A एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का पहला सेमीफाइनल कब खेला जाएगा?
IND A vs BAN A एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का पहला सेमीफाइनल आज यानी शुक्रवार, 21 नवंबर को खेला जाएगा।
इंडिया वर्सेस बांग्लादेश एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का पहला सेमीफाइनल कहां खेला जाएगा?
भारत ए बनाम बांग्लादेश ए एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का पहला सेमीफाइनल दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।
India A vs Bangladesh A एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का पहला सेमीफाइनल कितने बजे शुरू होगा?
IND A vs BAN A एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का पहला सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी 2 बजकर 30 मिनट पर होगी।
इंडिया वर्सेस बांग्लादेश एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का पहला सेमीफाइनल टीवी पर कैसे देखें लाइव?
भारत ए बनाम बांग्लादेश ए एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के पहले सेमीफाइनल का लाइव टेलिकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
India A vs Bangladesh A एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के पहले सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
IND A vs BAN A एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के पहले सेमीफाइनल का लुत्फ आप SonyLIVE ऐप पर उठा सकते हैं, हालांकि यह फ्री नहीं होगा इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा। वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप पर भी होगी। India A vs Bangladesh A लाइव स्कोर व मैच से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए आप लाइवहिंदुस्तान के क्रिकेट पेज पर विजिट कर सकते हैं।
इंडिया A स्क्वाड: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, नमन धीर, हर्ष दुबे, नेहाल वढेरा, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), आशुतोष शर्मा, रमनदीप सिंह, गुरजपनीत सिंह, सुयश शर्मा, विजयकुमार व्यशाक, यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल
बांग्लादेश A स्क्वाड: हबीबुर रहमान सोहन, जिशान आलम, ज़वाद अबरार, अकबर अली (विकेट कीपर), महिदुल इस्लाम अंकोन, यासिर अली, SM मेहरब, अबू हैदर रोनी, रकीबुल हसन, अब्दुल गफ्फार सकलैन, रिपन मोंडोल, अरिफुल इस्लाम, तोफेल अहमद, शादिन इस्लाम, मृत्युंजय चौधरी






